Instagram पर रील्स देखने के लिए नहीं पड़ेगी इंटरनेट की जरूरत! जल्द आने वाला है धमाकेदार फीचर

Instagram Offline Viewing: इंस्टाग्राम पर यूजर्स घंटों रील्स देखने में बिता देते हैं और ऐसे में अगर इंटरनेट डाटा खत्म हो जाए तो हम परेशान हो उठते हैं। लेकिन अब इंटरनेट न होने पर भी परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद बिना इंटरनेट के भी रील्स देख सकेंगे। सामने आई कुछ लीक व रिपोर्ट्स के अनुसार इंस्टाग्राम के इस नए फीचर को ऑफलाइन व्यूइंग नाम दिया जा सकता है।

ऑफलाइन व्यूइंग फीचर

इंस्टाग्राम के अपकमिंग ऑफलाइन व्यूइंग फीचर की बात करें तो इसके आने के बाद यूजर्स को रील्स देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर इंटरनेट कनेक्शन न होने पर यूजर्स को रील्स देखने की परमिशन देगा। कंपनी का नया अपडेट यूजर्स के लिए उस समय ज्यादा काम आएगा जब वह किसी ऐसी जगह पर हों जहां इंटरनेट कनेक्शन नहीं है. खासतौर पर बेसमेंट में खराब नेटवर्क कवरेज के दौरान भी आप इंस्टाग्राम पर रील्स देख सकेंगे।

कैसे काम करेगा ये फीचर?

सामने आई लीक्स के मुताबिक, इस फीचर में ‘Manage Offline Downloads’ नाम का एक नया ऑप्शन दिया जाएगा। जिसके जरिए यूजर्स यह तय कर पाएंगे कि कौन-सी और कितनी Reels डाउनलोड करनी है। अपकमिंग इंस्टाग्राम फीचर को ऑफलाइन डाउनलोड मैनेज करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह फीचर यूजर्स के लिए बहुत ही काम आ सकता है और यह यूजर्स को अपने डिवाइस पर ऑटोमैटिकली रील्स डाउनलोड करने में इनेबल करेगा। डाउनलोड की गई रील्स को यूजर्स में बाद में बिना इंटरनेट के भी आसानी से देख सकेंगे।

इंस्टाग्राम का नया फीचर यूजर्स को डाउनलोड कंट्रोल देगा, जिसमें यूजर्स रील्स की संख्या सिलेक्ट कर सकते हैं ताकि उन्हें सेव किया जा सके। इसमें यूजर्स को 10, 30 या 50 वीडियो तक के ऑप्शन मिलेंगे और उन्हें वाईफाई कनेक्टिटिविटी के जरिए डाउनलोड सेट कर सकते हैं। इसके बाद यूजर्स को मोबाइल डाटा की जरूरत नहीं पड़ेगी और बिना इंटरनेट के भी इन सभी रील्स को आसानी से देखा जा सकता है।
किन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा ये फीचर?

बता दें कि इंस्टाग्राम का अपकमिंग फीचर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा जो कि कम नेटवर्क वाले एरिया में रहते हैं। कई यूजर्स को ऑफलाइन रील्स देखना पसंद करते हैं और चलते-फिरते या खराब नेटवर्क वाले एरिया में या जहां लिमिटेड डेटा है वहां काफी यूजफुल साबित हो सकता है।

कब तक आएगा नया अपडेट?

इंस्टाग्राम के नए फीचर की बात करें तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कोई घोषणा नहीं की है। फिलहाल इस फीचर की शुरुआती टेस्टिंग चल रही है और कुछ बदलावों के साथ इसे जल्दी ही रोलआउट किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की गई हैं।