iPhone 18 Series: पावरफुल चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकते हैं iPhone 18 Pro और Pro Max, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

iPhoene 18 Series: iPhone यूजर्स हर साल नई सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इस बार कंपनी iPhone 18 सीरीज को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज के तहत कंपनी फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 18 Pro और Pro Max को लॉन्च कर सकती है। सामने आई लीक्स व कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार iPhone 18 सीरीज को स्टैंडर्ड डिवाइस iPhone 18 लॉन्च नहीं किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बार में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन iPhone 18 सीरीज का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए गुड न्यूज है कि इस साल कंपनी फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकती है।

iPhone 18 Pro और Pro Max का डिजाइन और लुक

अब तक सामने आई लीक्स व रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन डिवाइस का बैक पैनल यूनिफाइड ग्लास फिनिश के साथ आ सकता है। वहीं iPhone 18 Pro Max की बात करें तो यह स्लिम की बजाय थोड़ा मोटा होगा। वहीं नए डिवाइस में कई कलर ऑप्शंस मिल सकते हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी बरगंडी, पर्पल और कॉफी ब्राउन कलर शेड्स की टेस्टिंग कर रही है।

अपकमिंग डिवाइस iPhone 18 Pro और Pro Max की बात करें तो इनमें कंपनी डायनामिक आयलैंड को पूरी तरह से हटा सकती है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी सकती है। दोनों डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकते हैं।

परफॉर्मेंस और बैटरी

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में कंपनी का नया A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि 2nm टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। जिससे फोन की स्पीड 15% तेज हो सकती है। Pro Max में कंपनी 5100mAh या 5200mAh की बैटरी उपलब्ध करा सकती है।

मिल सकता है शानदार कैमरा एक्सपीरियंस

उम्मीद की जा रही है कि इस बार कंपनी अपने अपकमिंग डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा दे सकती है और खास बात है कि कैमरा में वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, iPhone 18 Pro और Pro Max में सैमसंग का नया इमेज सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है जो कि कम नॉइज के साथ शानदार फोटो क्वालिटी देगा।

कितनी हो सकती है ​कीमत?

iPhone 18 Pro सीरीज इस साल सितंबर में लॉन्च हो सकती है और कंपनी ने अभी इसकी कीमत या फीचर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसके लिए यूजर्स को फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा। लेकिन सामने आए लीक्स के अनुसार कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत iPhone 17 Pro की कीमत के आस-पास ही हो सकती है। बता दें कि iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,000 रुपये है।