
WhatsApp हमारी लाइफस्टाइल का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है और यहां सिर्फ चैटिंग ही नहीं होती, बल्कि परिवार व दोस्तों के साथ फोटो-वीडियो और खूबसूरत पल भी शेयर किए जाते हैं. यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए WhatsApp आए दिन नए फीचर्स पेश करता रहता है और इस बार फिर से कंपनी कुछ नया लेकर आई है। जो कि iPhone यूजर्स के लिए बहुत ही खास होगा। WhatsApp के नए फीचर्स iPhone और Android यूजर्स की लाइफ को बहुत ही आसान बनाने वाले हैं। बता दें कि कंपनी का कहना है कि यह सभी फीचर्स यूजर्स के लिए जल्द ही रोलआउट किए जाएंगे। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में.
1. स्टोरेज खाली करना होगा आसान
WhatsApp पर जैसे-जैसे चैट्स भरती हैं उसकी स्टोरेज फुल होने लगती है। कई बार चैट्स में ऐसा डेटा होता है जो कि किसी काम का नहीं है और फिर भी स्टोरेज में जगह घेरता है। लेकिन अब WhatsApp में यूजर्स चेट्स के अंदर मौजूद फाइल्स व डेटा को खुद ही डिलीट कर सकते हैं और वह भी चैट्स को डिलीट किए बिना। इसके लिए सबसे पहले चैट ओपन करें और ‘Manage Storage’ विकल्प चुनें। इस फीचर की खासियत है कि अब आप केवल मीडिया फाइल्स (फोटो/वीडियो) को ही डिलीट कर सकते हैं, जबकि आपकी चैट हिस्ट्री सुरक्षित रहेगी।
2. iPhone से Android में चैट ट्रांसफर अब और आसान
WhatsApp ने चैट ट्रांसफर को और भी आसान बना दिया है। अब यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म के अंदर चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करने के साथ-साथ iOS से Android पर भी चैट ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा। खासतौर पर अगर आप Android फोन से iPhone पर मूव कर रहे हैं तो आपको चैट ट्रांसफर के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप iOS से Android और Android से iOS में आसानी से चैट ट्रांसफर कर सकते हैं। कुछ आसान स्टेप्स में आपकी चैट, फोटो और वीडियो नए फोन में आ जाएंगे।
3. iPhone में दो WhatsApp अकाउंट
Android यूजर्स के पास पहले से ही यह सुविधा मौजूद है कि वह एक ही फोन में दो WhatsApp अकाउंट आसानी से चला सकते हैं। लेकिन अब WhatsApp ने iPhone के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी है। अब iPhone यूजर्स को अलग-अलग फोन रखने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक ही फोन में बिना टेंशन के दो WhatsApp अकाउंट लॉगइन कर सकते हैं।
4. मूड के हिसाब सें मिलेंगे Sticker
अब WhatsApp आपको चैट के दौरान Sticker सजेस्ट करेगा जो कि आपके मूड के हिसाब से होंगे और आप कोई भी Sticker सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए चैट के दौरान जब आप कोई emoji टाइप करेंगे तो WhatsApp उसी के अनुसार स्टिकर दिखाएगा। आप एक टैप में emoji को स्टिकर से बदल सकते हैं।
5. Meta AI से फोटो एडिट करना होगा आसान
आजकल AI काफी ट्रेंड में है और लोग इसका काफी इस्तेमाल भी कर रहे हैं। WhatsApp पर Meta AI फीचर पहले से मौजूद है लेकिन अब कंपनी ने इसमे बदलाव किया है जिसके बाद यूजर्स चैटिंग के दौरान ही Meta AI का इस्तेमाल करके फोटो को एडिट कर सकते हैं। जैसे कि फोटो का बैकग्राउंड बदलना, फोटो में मौजूद अनचाही चीजें हटाना या फोटो पर अलग-अलग स्टाइल लगा सकते हैं। हालांकि, Meta AI के ये फीचर्स फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
6. AI Writing Help से मिलेगा सही जवाब
WhatsApp का AI Writing Help फीचर अब पहले से भी ज्यादा स्मार्ट हो गया है। अब और स्मार्ट हो गया है। इसके फीचर की मदद से आपको चैटिंग के दौरान काफी मदद मिलेगी और यह आपकी चैट के हिसाब से जवाब भी सजेस्ट करेगा। सबसे खास बात है कि आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।


