108MP वाले सबसे अच्छा कैमरा फोन 20000 रुपये से कम में

यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो 20,000 रुपये की रेंज में आपको बहुत सारे कैमरा फोन मिल जाएंगे। इस रेंज में 108MP के कैमरा फोन उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से हाई-क्वालिटी की इमेज कैप्चर की जा सकती है। इस रेंज में सबसे अच्छे फोन की लिस्ट में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G, Redmi Note 13 5G, Infinix Note 40X 5G, Redmi 13 5G, Poco M6 Plus 5G, Honor 200 Lite, Tecno Pova 6 Neo 5G, Tecno Spark 20 Pro 5G जैसे शामिल हैं। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं 20000 रुपये से कम में आने वाले 108MP वाले कैमरा फोन के बारे में…

20,000 रुपये से कम में कैमरा फोन (2025)

स्मार्टफोन कीमत
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G 15,915 रुपये (8GB+128GB)
Poco X6 Neo 11,999 रुपये (8GB+128GB)
Redmi Note 13 5G 15,870 रुपये (8GB+256GB)
Infinix Note 40X 5G 13,020 रुपये (12GB+256GB)
Redmi 13 5G 12,979 रुपये (8GB+128GB)
Poco M6 Plus 5G 12,499 रुपये (8GB+128GB)
Honor 200 Lite 17,998 रुपये (8GB+256GB)
Tecno Pova 6 Neo 5G 13,999 रुपये (8GB+256GB)
Tecno Spark 20 Pro 5G 16,199 रुपये (8GB+256GB)

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

  • रियर कैमरा:108MP+2MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा:16MP

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5G में आपको रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108MP का मेन सेंसर और 2MP+2MP के अन्य दो कैमरे दिए गए हैं, जिससे शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन Snapdragon 695 5G चिपसेट के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर 2.2GHz प्रोसेसर दिया गया है, जिससे यह फोन तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह फोन 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन 5000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे फोन बहुत कम समय में चार्ज हो जाता है। यह 5G कनेक्टिविटी के साथ डुअल सिम, VoLTE और Wi-Fi जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है।

Poco X6 Neo

  • रियर कैमरा:108MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा:16MP

POCO X6 Neo 5G

पोको X6 नियो भी एक अच्छा कैमरा फोन है, जिसमें रियर पैनल पर 108MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है, जिससे शानदार डिटेल वाली तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं। वहीं फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है, जो क्लियर और नेचुरल सेल्फी कैप्चर करने में मदद करता है। यह फोन Dimensity 6080 प्रोसेसरके साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Poco X6 Neo में 6.67-इंच का FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, 5G, VoLTE, IR ब्लास्टर और Wi-Fi का सपोर्ट करता है।

Redmi Note 13 5G

  • रियर कैमरा:108MP+8MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा:16MP

Redmi Note 13

शाओमी रेडमी नोट 13 5G का कैमरा सेटअप शानदार है। इसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर है। वहीं, फ्रंट में 16MP फ्रंट कैमरा भी मौजूद है, जो अच्छी क्वालिटी की सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोगी है। यह Dimensity 6080 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.67-इंच FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है, जो स्मूथ और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन डुअल सिम, 5G, VoLTE, Vo5G, Wi-Fi और IR ब्लास्टर जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

Infinix Note 40X 5G

  • रियर कैमरा:108MP+2MP+AI Lens
  • फ्रंट कैमरा:8MP

Infinix Note 40X 5G

इनफिनिक्स नोट 40X 5G के कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जिससे बेहतर फोटोग्राफी संभव है। वहीं फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है, जो अच्छी क्वालिटी की सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोगी है। फोन में Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। यह फोन 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज तक आता है, जिसे आप चाहें, तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Infinix Note 40X 5G में 6.78-इंच का FHD+ डिस्प्ले,120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है और डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC और IR ब्लास्टर जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

Redmi 13 5G

  • रियर कैमरा:108MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा:13MP

Redmi 13 5G

शाओमी रेडमी 13 5G स्मार्टफोन 108MP के प्राइमरी कैमरा और एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा है, जिससे डिटेल तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। वहीं, 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया है। रेडमी 13 Snapdragon 4 Gen 2 AE ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और क्लॉक स्पीड 2.3GHz है। इसमें 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका 6.79-इंच का FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 5030mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है और डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi और IR ब्लास्टर जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

Poco M6 Plus 5G

  • रियर कैमरा:108MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा:13MP

POCO M6 Plus

पोको M6 प्लस 5G किफायती रेंज वाला फोन है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है, जो शानदार फोटोग्राफी में मदद करता है। वहीं इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। Poco M6 Plus 5G में Snapdragon 4 Gen 2 AE ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसे हाइब्रिड स्लॉट के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.79-इंच का FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके साथ फोन में 5030mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है और डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi और IR ब्लास्टर जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ आता है।

Honor 200 Lite

  • रियर कैमरा:108MP+5MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा:50MP

Honor 200 Lite

Honor 200 Lite में 108MP + 5MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान करता है। एक स्टाइलिश और दमदार स्मार्टफोन है, जो Dimensity 6080 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और 2.4GHz क्लॉक स्पीड प्रदान करता है। यह फोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, लेकिन इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है। डिवाइस में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें स्मॉल नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 35W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में FM रेडियो सपोर्ट नहीं मिलता। यह डिवाइस Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

Tecno Pova 6 Neo 5G

  • रियर कैमरा:108MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा:8MP

Tecno Pova 6 Neo 5G

Tecno Pova 6 Neo 5G के कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 108MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है और यह 2.4GHz क्लॉक स्पीड के साथ आता है। फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे मेमोरी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले ऑफर करता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही, यह NFC और IR ब्लास्टर जैसे अतिरिक्त फीचर्स के साथ आता है। यह डिवाइस Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

Tecno Spark 20 Pro 5G

  • रियर कैमरा:108MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा:8MP

Tecno Spark 20 Pro 5G

Tecno Spark 20 Pro 5G में भी कंपनी ने इसमें 108MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में Dimensity 6080 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। यह डिवाइस 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6.78 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2460 पिक्सल है। यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।