
शाओमी के रेडमी ब्रांड के फोन भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हैं। यदि आप रेडमी में 15000 रुपये से कम की रेंज में आने वाले 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो इस रेंज कंपनी के पास Redmi Note 13 5G, Redmi 13 5G, Redmi 14C 5G, Redmi A4 5G, Redmi 13C 5G, Redmi 12 5G जैसे 5जी मोबाइल फोन उपलब्ध हैं। ये स्मार्टफोन पावरपुल प्रोसेसर, कैमरा, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स को तेज परफॉर्मेंस और स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है। ये स्मार्टफोन बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में एक शानदार विकल्प हैं। अगर आप अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Xiaomi के ये नए डिवाइसेस बेहतरीन (Redmi 5G phone under 15000) ऑप्शन हो सकते हैं।
Redmi 5G मोबाइल फोन 15000 रुपये से कम में
| रेडमी स्मार्टफोन | कीमत |
| Xiaomi Redmi Note 13 5G | 14,999 रुपये (6GB+128GB) |
| Xiaomi Redmi 13 5G | 11,880 रुपये (6GB+128GB) |
| Xiaomi Redmi 14C 5G | 11,999 रुपये (6GB+128GB) |
| Xiaomi Redmi A4 5G | 10,496 रुपये (4GB+128GB) |
| Xiaomi Redmi 13C 5G | 10,959 रुपये (6GB+128GB) |
| Xiaomi Redmi 12 5G | 12,499 रुपये (6GB+128GB) |
Xiaomi Redmi Note 13 5G

शाओमी रेडमी नोट 13 5जी (Xiaomi Redmi Note 13 5G) में 6.67 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसमें पंच-होल कैमरा डिजाइन मिलता है। यह दमदार स्मार्टफोन है, जिसमें Dimensity 6080 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 GHz है। यह फोन 8GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग से चार्ज किया जा सकता है। यह Android 13 पर आधारित है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi और IR Blaster जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Xiaomi Redmi 13 5G

शाओमी रेडमी 13 5जी (Xiaomi Redmi 13 5G) में Snapdragon 4 Gen 2 AE ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 2.3 GHz है। यह फोन भी 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 6.79 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 108MP + मैक्रो डुअल रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को 5030mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Android 14 पर रन करता है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi और IR Blaster जैसी सुविधाएं हैं।
Xiaomi Redmi 14C 5G

शाओमी रेडमी 14सी 5जी (Xiaomi Redmi 14C 5G) इस सीरीज का एक बजट 5G स्मार्टफोन है, जिसमें 6.88 इंच का वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 GHz है। इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 5160mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 14 पर आधारित है और कनेक्टिविटी के लिए आपको डुअल सिम, 5G, VoLTE और Wi-Fi जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।
Xiaomi Redmi A4 5G

Xiaomi Redmi A4 5G एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन है। इसमें 6.88 इंच का वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1640 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने फोन में Snapdragon 4s Gen2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का उपयोग किया है, जिसकी स्पीड 2 GHz है। यह फोन 4GB रैम और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को 5160mAh बैटरी से पावर दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Android 14 पर रन करता है और डुअल सिम, 5G, VoLTE और Wi-Fi जैसी सुविधाओं से लैस है।
Xiaomi Redmi 13C 5G

Xiaomi Redmi 13C 5G में कंपनी ने Dimensity 6100 Plus ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का उपयोग किया है, जिसकी स्पीड 2.2 GHz है। इसमें 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में 6.74 इंच का वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोटोग्राफी के लि फोन में 50MP + डेप्थ सेंसर डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 13 पर आधारित है और डुअल सिम, 5G, VoLTE और Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं प्रदान करता है।
Xiaomi Redmi 12 5G

Xiaomi Redmi 12 5G किफायती 5G स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है, जिसे एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में 6.79 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला IPS LCD डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP + 2MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Android 13 पर रन करता है और 5G सपोर्ट के साथ आता है।
ये सभी स्मार्टफोन किफायती कीमत में 5G कनेक्टिविटी, दमदार बैटरी और शानदार कैमरा परफॉर्मेंस के साथ आते हैं, जो बजट सेगमेंट में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।


