
Realme के बजट 5G स्मार्टफोन ने मार्केट में अच्छी पकड़ बनाई है, खासतौर पर ₹15,000 से कम कीमत वाले फोन जैसे कि Realme P1 5G,Realme Narzo 70 Turbo 5G, Realme 14x 5G, Realme Narzo 70x 5G, Realme 13 5G, Realme 12x 5G, Realme Narzo N65 5G बढ़िया फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए पसंद किए जाते हैं। इनमें पावरफुल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, हाई-रिजॉल्यूशन FHD+ डिस्प्ले, बड़े बैटरी पैक और बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलते हैं। ये फोन गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी उपयुक्त हैं। यहां हमने ₹15,000 से कम कीमत में मिलने वाले Realme 5G मोबाइल फोन की लिस्ट दी गई है, इससे आपको खरीदारी में आसानी हो सकती है।
Realme 5G मोबाइल फोन की लिस्ट (2025)
| रियलमी 5जी फोन | कीमत |
| Realme P1 5G | 14,499 रुपये (6GB+128GB) |
| Realme Narzo 70 Turbo 5G | 15,999 रुपये (6GB+128GB) |
| Realme 14x 5G | 14,999 रुपये (6GB+128GB) |
| Realme Narzo 70x 5G | 12,440 रुपये (8GB+128GB) |
| Realme 13 5G | 14,090 रुपये (8GB+128GB) |
| Realme 12x 5G | 13,499 रुपये (8GB+128GB) |
| Realme Narzo N65 5G | 12,100 रुपये (8GB+128GB) |
Realme P1 5G

रियलमी पी1 5जी (Realme P1 5G) 15000 रुपये से कम में एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन हो सकता है। फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 14,499 रुपये है। Realme P1 5G में 6.67-इंच की 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल डिजाइन है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.6 GHz की क्लॉक स्पीड के साथ ऑक्टा-कोर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डुअल सिम सपोर्ट करता है और 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी सुविधाओं से लैस है। यह स्मार्टफोन Android v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Realme Narzo 70 Turbo 5G

रियलमी नारजो 70 टर्बो 5जी (Realme Narzo 70 Turbo 5G) भी इस रेंज में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके 6जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत अमेजन पर 15,999 रुपये है। यदि बैंक ऑफर्स के साथ खरीदें तो कीमत 15000 रुपये से कम हो जाएगी। फोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.5 GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन भी Android v14 पर आधारित है। इसमें आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं मिलती हैं।
Realme 14x 5G

रियलमी 14एक्स 5जी (Realme 14x 5G) के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर फिलहाल 14,999 रुपये है। यह डुल सिम को सपोर्ट करता है और इसमें आपको 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं मिलती हैं। फोन में कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर का उपयोग किया है। यह स्मार्टफोन 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में आपको 6.67-इंच की डिस्प्ले, 720×1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Realme Narzo 70x 5G

रियलमी नारजो 70एक्स 5जी (Realme Narzo 70x 5G) के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर ₹12,440 है। फोन में 6.72 इंच की 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल डिजाइन है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर का उपयोग किया है। इसमें 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। डुअल सिम वाले इस फोन में 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं हैं।
Realme 13 5G

रियलमी 13 5जी (Realme 13 5G) के 8जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत अमेजन पर फिलहाल 14,090 रुपये है। फोन में 6.72 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन भी Android 14 पर आधारित है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट और 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं दी गई हैं।
Realme 12x

Realme 12x किफायती 5G स्मार्टफोन है और इसके 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 13,499 रुपये है। यह MediaTek Dimensity 6100 Plus ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें 6.72 इंच (17.07 सेमी) की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिससे स्क्रीन पर स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिससे आपको पर्याप्त स्पेस मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Realme Narzo N65 5G

Realme Narzo N65 5G बढ़िया 5G स्मार्टफोन है, जिसके 8जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12,100 रुपये है। फोन में 6.67 इंच (16.94 सेमी) की 120Hz IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है, जिससे आप अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। यह 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यह MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Android v14 ऑपरेटिंग सिस्टम है।


