12 GB रैम फोन 25,000 रुपये के बजट में

आप फोन लेने के बारे में सोचते है तो कोशिश यही होती है कि ऐसे फोन की खरीदारी करें जो सालों-साल स्लो न हो, धीमा न हो और यह तभी मुमकिन है जब आपके फोन में प्रोसेसर के साथ रैम और रोम भी बड़ी हो। जी हां! जहां प्रोसेसर हैवी से हैवी ऐप को आसानी से खोलने और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। वहीं रैम ऐप को स्मूथली रन करने में मदद करता है। यही वजह है कि आज बड़ी रैम मैमोरी वाले फोन की मांग बढ़ रही है। यूजर्स के इन्हीं जरूरतों को देखते हुए आज के इस लेख में हमने 25,000 रुपये के बजट में 12 जीबी रैम वाले फोन की जानकारी दी है। ये वो फोन हैं जो लंबे समय तक आपका साथ निभाने में सक्षम हैं।

25,000 रुपये में 12 जीबी रैम फोन

Infinix GT 20 Pro 5G 12GB रैम

इनफिनिक्स ने पिछले साल अपने गेमिंग फोन जीटी 20 प्रो को भारत में लॉन्च किया था और यह एक अच्छा फोन है। दमदार प्रोसेसर के साथ इसमें आपको बड़ी रैम मैमोरी मिलती है। यह फोन MediaTek Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर के साथ काम करता है जो काफी ताकतवर माना जाता है। फोन में आपको 3.1 GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही इसमें 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की बड़ी मैमोरी दी गई है। यानी कि आपको स्टोरेज की कमी नहीं होने वाली है।

फोन में 6.78 इंच की बड़ी स्क्रीन है और कंपनी ने 144 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED पैनल का उपयोग किया है। रही बात कैमरे की तो रियर पैनल पर आपको 108 MP + 2 MP + 2 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं फ्रंट में 32 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और इसमें 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Infinix GT 20 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

  • डिसप्ले: 6.78 इंच AMOLED
  • रिफ्रेश रेट: 144 हर्ट्ज
  • ब्राइटनेस: 1300 निट्स
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8200 Ultimate
  • रैम: 12 जीबी
  • मैमोरी: 256 जीबी
  • मेन कैमरा: 108 MP + 2 MP + 2 MP
  • सेल्फी कैमरा: 32 MP
  • बैटरी: 5000 एमएएच
  • चार्जिंग: 45 वॉट

Motorola Edge 50 Fusion 12GB रैम

मोटोरोला का यह फोन भी 25 हजार रुपये से कम के प्राइस में आता है और इसमें 12 जीबी की रैम मैमोरी मिलती है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि इसमें प्रोसेसिंग के साथ ही कैमरा भी शानदार है।  यह फोन 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन आधारित Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ काम करता है और इसमें आपको 2.4 GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही 12 जीबी रैम कंपनी ने दी है जिसके साथ 256 जीबी की मैमोरी उपलब्ध है। यह फोन 8 जीबी रैम के साथ भी आता है।

रही बात दूसरे स्पेसिफिकेशन की तो Motorola Edge 50 Fusion में आपको 6.67 इंच की स्क्रीन मिल जाती है। कंपनी ने P-OLED पैनल का उपयोग किया है। वहीं यह फोन 144 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने इसमें 50 MP + 13 MP का डुअल कैमरा दिया है। वहीं फ्रंट में 32 MP का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप की बात करें तो यह फोन 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें 68 वॉट का टर्बो चार्जर सपोर्ट है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड है जो 1 मीटर पानी में आधे घंटे तक सुरक्षित रहने का भरोसा देता है। वहीं यह धुल अवरोधक भी है।

Motorola Edge 50 Fusion के स्पेसिफिकेशन

  • डिसप्ले: 6.67 इंच P-OLED
  • रिफ्रेश रेट: 144 हर्ट्ज
  • ब्राइटनेस: 1600 निट्स
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
  • रैम: 12 जीबी
  • मैमोरी: 256 जीबी
  • मेन कैमरा: 50 MP + 13 MP
  • सेल्फी कैमरा: 32 MP
  • बैटरी: 5000 एमएएच
  • चार्जिंग: 68 वॉट

Moto G85 12GB रैम

इस प्राइस ब्रैकेट में मोटोरोला का एक दूसरा फोन भी है जो 12 जीबी की रैम के साथ आता है और इसमें आपको बेहतर प्रोसेसर के साथ अच्छा कैमरा और बड़ी रैम मैमोरी मिलती है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसे 6.67 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है और इसमें कर्व्ड P-OLED पैनल का उपयोग किया गया है। वहीं यह फोन 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन पर आपको कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की कोटिंग मिल जाती है।

यह फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको 2.3 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। इसके साथ ही कंपनी ने 12 जीबी की रैम मैमोरी दी है। हालांकि इसका एक मॉडल 8जीबी के साथ भी आता है। 12 जीबी रैम के साथ आपको 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसे 5000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है और इसके साथ आपको 33 वॉट का फास्ट चार्जिंग मिलता है। कैमरे के लिए इसमें रियर पैनल पर 50 MP + 8 MP सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Moto G85 के स्पेसिफिकेशन

  • डिसप्ले: 6.67 इंच P-OLED
  • रिफ्रेश रेट: 120 हर्ट्ज
  • ब्राइटनेस: 1600 निट्स
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3
  • रैम: 12 जीबी
  • मैमोरी: 256 जीबी
  • मेन कैमरा: 50 MP + 8 MP
  • सेल्फी कैमरा: 32 MP
  • बैटरी: 5000 एमएएच
  • चार्जिंग: 33 वॉट

realme 13 Pro 12GB रैम

यदि आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो अच्छे परफॉर्मेंस के साथ बेस्ट कैमरा और शानदार डिजाइन का अनुभव कराए तो फिर आप realme 13 Pro की ओर जा सकते हैं। यह फोन अपने फोटोग्राफी कैपेबिलिटी के लिए काफी पॉपुलर है। इसमें 50 MP + 8 MP + 2 MP रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और कंपनी ने सोनी सेंसर का उपयोग किया है। वहीं फ्रंट में 32 MP का कैमरा उपलब्ध है। प्रोसेसिंग की बात करें तो realme 13 Pro को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट पर पेश किया गया है जो 2.4 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं फोन में आपको 12 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी का स्टोरेज मिल जाता है।

डिस्प्ले की ओर रुख करें तो फोन में आपको 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिसप्ले मिल जाता है जो 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5200 एमएएच की बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

realme 13 Pro के स्पेसिफिकेशन

  • डिसप्ले: 6.7 इंच AMOLED
  • रिफ्रेश रेट: 120 हर्ट्ज
  • ब्राइटनेस: 2000 निट्स
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
  • रैम: 12 जीबी
  • मैमोरी: 512 जीबी
  • मेन कैमरा: 50 MP + 8 MP + 2 MP
  • सेल्फी कैमरा: 32 MP
  • बैटरी: 5200 एमएएच
  • चार्जिंग: 45 वॉट

iQOO Z9s 12GB रैम

वीवो ब्रांड आईकू के पास भी 12 जीबी रैम के साथ दमदार फोन है जो 25 हजार रुपये सेे कम के बजट में उपलब्ध है। जी हां! हम बात कर रहे हैं iQOO Z9s की। यह फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें आपको 12 जीबी की रैम के साथ 256 जीबी का स्टोरेज मिल जाता है।

फोन के दूसर आस्पेक्ट की बात करें तो इसमें 6.77 इंच की स्क्रीन दी गई है और कंपनी ने कर्व्ड AMOLED पैनल का उपयोग किया है। यह फोन 1800 निट्स ब्राइटनेस के साथ 120 हर्ट्स का स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 MP + 2 MP का रियर कैमरा और 16 MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। फोन में 5500 एमएएच की बैटरी दी गई है और 44 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।

iQOO Z9s के स्पेसिफिकेशन

  • डिसप्ले: 6.77 इंच AMOLED
  • रिफ्रेश रेट: 120 हर्ट्ज
  • ब्राइटनेस: 1800 निट्स
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300
  • रैम: 12 जीबी
  • मैमोरी: 256 जीबी
  • मेन कैमरा: 50 MP + 2 MP
  • सेल्फी कैमरा: 16 MP
  • बैटरी: 5500 एमएएच
  • चार्जिंग: 44 वॉट

OnePlus Nord CE 3 5G 12GB रैम

यदि आप इस प्राइस ब्रैकेट में वनप्लस का फोन लेने का विचार बना रहे हैं तो फिर एक मॉडल है जिसे देखा जा सकता है। हालांकि वह थोड़ा पुराना है लेकिन अच्छा है। यहां हम बात कर रहे हैं OnePlus Nord CE 3 5G की। इस फोन को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 782G चिपसेट के साथ पेश किया है जो 2.7 गीगाहर्ट्ज के ऑक्टा कोर प्रोासेसर के साथ आता है। वहीं फोन में 12 जीबी की रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिल जाती है।

यह फोन 50 MP + 8 MP + 2 MP के रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है और कंपनी ने 80 वॉट का सुपरवूक फास्ट चार्जिंग दिया है। रही बात डिस्प्ले की तो OnePlus Nord CE 3 5G, 6.7 इंच के Fluid AMOLED डिसप्ले के साथ आता है। वहीं फोन में 950 निट्स का पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है और इसमें 120 हर्ट्ज का स्क्रीन रिफ्रेश रेट दिया गया है।

OnePlus Nord CE 3 5G के स्पेसिफिकेशन

  • डिसप्ले: 6.7 इंच Fluid AMOLED
  • रिफ्रेश रेट: 120 हर्ट्ज
  • ब्राइटनेस: 950 निट्स
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 782G
  • रैम: 12 जीबी
  • मैमोरी: 256 जीबी
  • मेन कैमरा: 50 MP + 8 MP + 2 MP
  • सेल्फी कैमरा: 16 MP
  • बैटरी: 5000 एमएएच
  • चार्जिंग: 80 वॉट

Xiaomi Redmi Note 13 Pro Plus 5G 12GB रैम

रेडमी का भी एक कैमरा फोन है जो आपकी बजट में 12 जीबी रैम और 256 जीबी के स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। यहां हम बात कर रहे हैं Redmi Note 13 Pro Plus 5G की। यह फोन MediaTek Dimensity 7200 Ultra चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.8 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। वहीं फोन में 200 MP + 8 MP + 2 MP का रियर कैमरा सेटअप है और यह फोन कैमरे के मामले में काफी अच्छा है। वहीं फ्रंट में 16 MP का सेंसर है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 120 वॉट के हाइपर चार्जिंग के साथ आता है।

कंपनी ने इसे 6.67 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है जो 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में कर्व्ड AMOLED पैनल है जो आपको प्रीमियम अहसास कराता है।

Xiaomi Redmi Note 13 Pro Plus 5G स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच Fluid AMOLED
  • रिफ्रेश रेट: 120 हर्ट्ज
  • ब्राइटनेस: 1800 निट्स
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7200 Ultra
  • रैम: 12 जीबी
  • मैमोरी: 256 जीबी
  • मेन कैमरा: 200 MP + 8 MP + 2 MP
  • सेल्फी कैमरा: 16 MP
  • बैटरी: 5000 एमएएच
  • चार्जिंग: 120 वॉट