
आज 15 हजार रुपये का बजट बड़ा ही हॉट है। इस प्राइस में यूजर्स को एक ऐसा प्रीमियम फोन चाहिए जो न सिर्फ डेली यूज में फर्राटे से चले बल्कि जब फोटो क्लिक करें तो हरेक फोटो को देखकर मुंह से वॉव निकले। यूजर्स के इन्हीं जरूरतों को देखते हुए हमने इस आर्टिकल में 15,000 रुपये में 8GB रैम और 50MP कैमरा फोन (8GB RAM and 50MP Camera Phone under rs 15000) की जानकारी दी है।
Realme P3x 8GB RAM
8जीबी रैम और 50 एमपी कैमरे के साथ सबसे लेटेस्ट फोन फिलहाल realme P3x है और फोन काफी दमदार भी कहा जा सकता है।

कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट के साथ पेश किया है। 6nm फैब्रिकेशन पर तैयार इस चिपसेट में आपको 2.5GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 8GB रैम के साथ 128GB की मैमोरी में आता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50MP के प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। फोन का सेकेंडरी कैमरा 2MP का है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 8MP का दिया गया है।
realme P3x में 6.72 इंच की (FHD+) IPS LCD स्क्रीन दी गई है जो 950 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 6000 mAh की बैटरी और 45 वॉट का सुपर वूक चार्जर मिल जाता है।
Realme P3x के स्पेसिफिकेशन
- रैम: 8 जीबी
- मैमोरी: 128 जीबी
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6400
- मेन कैमरा: 50MP + 2MP
- सेल्फी कैमरा: 8 MP
- डिसप्ले: 6.72 इंच, IPS LCD
- रिफ्रेश रेट: 120 हर्ट्ज
- ब्राइटनेस: 950 निट्स
- बैटरी: 6000 एमएएच
- चार्जिंग: 45 वॉट
Realme 14x 8GB RAM
पिछले साल दिसंबर में realme 14x को भारत में लॉन्च किया गया था और यह फोन काफी अच्छा है। कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें आपको 8GB की रैम मैमोरी मिल जाती है। हालांकि इसका 6GB रैम मैमोरी का भी एक वेरिएंट है जो और भी सस्ता है। रही बात स्टोरेज की तो कंपनी ने इसे 128जीबी के मैमारी ऑप्शन में पेश किया है।

realme 14x के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 6.67 इंच (HD+) IPS LCD डिसप्ले है जो 625 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह फोन IP68 और IP69 सर्टिफाइड है। यानी कि बहुत हद तक पानी और धूल को सहने में सक्षम है।
फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है हो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। हालांकि दूसरे सेंसर के बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन फ्रंट में आपको 8 MP का कैमरा मिल जाता है। पावर बैकअप की बात करे तो यह फोन 6000 mAh की बैटरी के साथ आता है और आपको 45W सुपर वूक चार्जर मिल जाता है।
Realme 14x के स्पेसिफिकेशन
- रैम: 8 जीबी
- मैमोरी: 128 जीबी
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
- मेन कैमरा: 50MP + 2MP
- सेल्फी कैमरा: 8 MP
- डिसप्ले: 6.67 इंच, IPS LCD
- रिफ्रेश रेट: 120 हर्ट्ज
- ब्राइटनेस: 625 निट्स
- बैटरी: 6000 एमएएच
- चार्जिंग: 45 वॉट
Samsung Galaxy M15 Prime Edition 8GB RAM
कई लोग अपने प्राइस बजट में सैमसंग फोन लेना चाहते हैं। इस बजट में आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन उपलब्ध है। आप Samsung Galaxy M15 Prime Edition को देख सकते हैं। यह फोन 8GB रैम मैमोरी के साथ 50MP कैमरे के साथ आता है।

सबसे खास बात कही जा सकती है कि इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। फोन में 50 MP प्राइमरी कैमरे के साथ 5 MP अल्ट्रा वाइड और 2 MP का ही मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 13MP का है।
कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट के साथ पेश किया है और इसमें 2.2 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 8GB रैम मैमोरी भी मिलती है। हालांकि इसके दो रैम वेरिएंट और हैं जो 4GB और 6GB के साथ आते हैं। 8GB रैम के साथ आपको 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है।
फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वहां भी यह बेहतर साबित होता है। इसमें 6.6 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप की बात करें तो इसमें 6000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy M15 Prime Edition के स्पेसिफिकेशन
- रैम: 8 जीबी
- मैमोरी: 128 जीबी
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6100 Plus
- मेन कैमरा: 50MP + 5MP + 2MP
- सेल्फी कैमरा: 13MP
- डिसप्ले: 6.6 इंच, Super AMOLED
- रिफ्रेश रेट: 90 हर्ट्ज
- ब्राइटनेस:
- बैटरी: 6000 एमएएच
- चार्जिंग: 25 वॉट
Moto G45 5G 8GB RAM
इस श्रेणी में मोटोरोला का भी एक फोन है जो आपको अच्छे परफॉर्मेंस के साथ बेहतर कैमरा का भरोसा देता है। हम यहां बात कर रहे हैं Moto G45 की। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट के साथ आता है जो 6nm आर्किटेक्चर पर तैयार है। वहीं फोन में 2.3 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। कंपनी ने इसे 8GB रैम के साथ 128GB के स्टोरेज में पेश किया है।

जहां तक कैमरे की बात है तो इसमें आपको 50 MP के मेन कैमरा दिया गया है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ ही 2 MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। रही बात फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने 16 MP के सेंसर का उपयोग किया है। फोन में आपको
Moto G45 में 6.5 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है। यह फोन 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसमें Corning Gorilla Glass v3 का प्रोटेक्शन मिल जाता है। यह फोन 5000 mAh की बैटरी और 20 वॉट टर्बो चार्जिंग के साथ आता है।
Moto G45 5G स्पेसिफिकेशन
- रैम: 8 जीबी
- मैमोरी: 128 जीबी
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3
- मेन कैमरा: 50MP + 2MP
- सेल्फी कैमरा: 16MP
- डिसप्ले: 6.5 इंच, IPS LCD
- रिफ्रेश रेट: 120 हर्ट्ज
- ब्राइटनेस:
- बैटरी: 5000 एमएएच
- चार्जिंग: 20 वॉट
Vivo T3x 8GB RAM
वीवो ने पिछले साल बजट सेगमेंट में टी3एक्स मॉडल को पेश किया था और यह फोन परफॉर्मेंस से लेकर कैमरा और बैटरी हर मामले में अच्छा साबित हुआ। फोन में 6.72 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है। इसके साथ आपको 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिल जाता है।

यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.2GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। यह प्रोसेसर 4nm फैब्रिकेशन पर तैयार है ऐसे में आपको बेहतर बैटरी क्षमता भी मिलती है। फोन में 8GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिल जाती है।
जहां तक कैमरे की बात है तो कंपनी ने इसे 50 MP प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। फोन का सेकेंडरी कैमरा 2 MP का दिया गया है। फ्रंट में 8 MP का सेल्फी दिया गया है। यह फोन 6000 mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें 44W का फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट है।
Vivo T3x के स्पेसिफिकेशन
रैम: 8 जीबी
मैमोरी: 128 जीबी
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1
मेन कैमरा: 50MP + 2MP
सेल्फी कैमरा: 8MP
डिसप्ले: 6.72 इंच, IPS LCD
रिफ्रेश रेट: 120 हर्ट्ज
ब्राइटनेस: 1000
बैटरी: 6000 एमएएच
चार्जिंग: 44 वॉट


