
यदि आप 15000 रुपये से कम की बजट में भरोसेमंद 5G मोबाइल फोन की तलाश में हैं, तो Oppo के पास इस प्राइस रेंज में Oppo A3x 5G, Oppo A3 5G, Oppo K12x 5G, Oppo A59 5G जैसे मोबाइल फोन मौजूद हैं। ये फोन स्लिम डिजाइन, हाई-क्वालिटी डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। पावरफुल प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स इन्हें और भी बेहतर बनाते हैं। साथ ही, डुअल सिम और माइक्रोएसडी सपोर्ट के साथ ये ज्यादा स्टोरेज और बेहतर कनेक्टिविटी भी देते हैं। Oppo 5G फोन्स ₹15,000 के अंदर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जो एक अफोर्डेबल 5G-रेडी स्मार्टफोन चाहते हैं। हमने Oppo के इन डिवाइसेज की एक पूरी लिस्ट तैयार की है, जिससे आप अपनी जरूरतों और पसंद के हिसाब से सही फोन चुन सकते हैं।
OPPO 5G Phone प्राइस लिस्ट इंडिया (2025)
| ओप्पो 5जी फोन | कीमत |
| Oppo A3x 5G | 12,499 रुपये (4GB+128GB) |
| Oppo A3 5G | 14,490 रुपये (6GB+128GB) |
| Oppo K12x 5G | 12,999 रुपये (6GB+128GB) |
| Oppo A59 5G | 14,400 रुपये (6GB+128GB) |
Oppo A3x 5G

Oppo A3x 5G बजट 5G स्मार्टफोन है। इसके 4GB+128GB वैरियंट की कीमत अमेजन पर 12,499 रुपये है। इसमें Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 GHz है। फोन में 4GB रैम और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। इसकी बैटरी 5100mAh की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।Oppo A3x 5G में 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1604 पिक्सल है और इसमें पंच-होल डिजाइन दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन हाइब्रिड मेमोरी कार्ड स्लॉट के साथ आता है और Android v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको 3G, 4G, 5G, VoLTE और Wi-Fi की सुविधा मिलती है।
Oppo A3 5G

Oppo A3 5G भी 15000 रुपये से कम की बजट में एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फोन के 6GB+128GB वैरियंट की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 14,490 रुपये है। फोन में 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1604 पिक्सल है और इसमें पंच-होल डिजाइन मौजूद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 GHz है। इस फोन में 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह भी 5100mAh बैटरी के साथ आता है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें, तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें हाइब्रिड मेमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जो 2TB तक के कार्ड को सपोर्ट करता है। यह फोन भी Android v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके अलावा, यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3G, 4G, 5G, VoLTE और Wi-Fi कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
Oppo K12x 5G

Oppo K12x 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये है। इसका डिस्प्ले 6.67 इंच का है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 720×1604 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 32MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें हाइब्रिड मेमोरी कार्ड स्लॉट है, जो 1TB तक के कार्ड को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3G, 4G, 5G, VoLTE और Wi-Fi कनेक्टिविटी प्रदान करता है। फोन में कंपनाी ने मीडियाटेक Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का उपयोग किया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 GHz है। यह फोन 8GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 5100mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
Oppo A59 5G

Oppo A59 5G की कीमत फ्लिपकार्ट पर 14,400 रुपये (6GB+128GB) है। फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1612 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 13MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 6020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android v13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3G, 4G, 5G, VoLTE और Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं।


