Motorola का सबसे पतला फोन Edge 70 इंडिया में लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ

मोटोरोला (Motorola) ने भारत में अपनी Edge सीरीज का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है। यह Motorola का भारत में अब तक का सबसे पतला फोन है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 5.99mm की स्लिम बॉडी, 5000mAh की दमदार बैटरी, ट्रिपल 50MP AI कैमरा सेटअप और लेटेस्ट Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी ने इसे 29,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। खास बात यह है कि सिर्फ 5.99mm मोटाई के बावजूद इसमें बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Motorola Edge 70 भारत में PANTONE Lily Pad, PANTONE Gadget Grey और PANTONE Bronze Green कलर ऑप्शंस में लॉन्च हुआ है। फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरियंट 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 23 दिसंबर से Flipkart, motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा, जिसके बाद आप फोन को 28,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Motorola Edge 70 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.67-इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 10-बिट कलर सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है और इसे Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिली है। इसे एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम से तैयार किया गया है। वहीं मेटल फ्रेम और टेक्सचर्ड बैक फिनिश के साथ यह फोन प्रीमियम फील देता है। इसके अलावा, फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ-साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिली है। फोन का वजन सिर्फ 159 ग्राम है।

फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इसमें बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए VC कूलिंग सिस्टम और 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। बता दें कि यह फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 3 साल के Android OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस कैमरा मौजूद है, जो मैक्रो शॉट्स भी ले सकता है। यह कैमरा सेटअप 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है। फोन में 3-इन-1 डेडिकेटेड लाइट सेंसर भी दिया गया है, जो आसपास की रोशनी के अनुसार एक्सपोजर और कलर को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।

Motorola Edge 70 में 5000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है। यह बैटरी 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो जाता है।

इस स्मार्टफोन में Moto AI 2.0 दिया गया है, जिसे डेडिकेटेड AI की के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Next Move जैसे कि स्मार्ट सुझाव, एआई इमेज स्टूडियो, Sketch to Image, Text to Sticker, अवतार क्रिएशन, Catch Me Up 2.0, लाइव ट्रांसलेशन, एआई प्लेलिस्ट स्टूडियो, ग्लोबल सर्च और ऑटो स्क्रीनशॉट ब्लर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। यूजर्स motoAI के अलावा Copilot, Perplexity और Google Gemini में से भी AI असिस्टेंट चुन सकते हैं।

Motorola Edge 70 में 16 5G बैंड, Wi-Fi 6E और लेटेस्ट Bluetooth सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, NFC, GPS, USB Type-C, स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है।