
भारत में ₹30,000 से कम वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में पिछले एक साल में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इस प्राइस रेंज में अब कई शानदार स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जो 50MP प्राइमरी कैमरा और 12GB तक रैम से लैस हैं। इस सेगमेंट में आने वाले realme 14 Pro Plu, POCO X7 Pro, OnePlus Nord 4, Motorola Edge 50 Pro 5G, Vivo V40e, Realme GT 6T, vivo T3 Ultra जैसे स्मार्टफोन में हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, दमदार कैमरा सेटअप और लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। हमने ₹30,000 रुपये से कम की रेंज में आने वाले कुछ बेहतरीन 5G मोबाइल फोन की लिस्ट तैयार की है, जो आपके लिए सॉलिड च्वाइस बन सकती है।
30,000 रुपये से कम में आने वाले 5G मोबाइल फोन (2025)
| स्मार्टफोन | कीमत |
| realme 14 Pro Plus | 29,999 रुपये (8GB+128GB) |
| POCO X7 Pro | 27,999 रुपये (8GB+256GB) |
| OnePlus Nord 4 | 28,999 रुपये (8GB+256GB) |
| Motorola Edge 50 Pro 5G | 27,999 रुपये (8GB+256GB) |
| Vivo V40e | 26,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Realme GT 6T | 28,998 रुपये (8GB+256GB) |
| vivo T3 Ultra | 29,999 रुपये (8GB+128GB) |
realme 14 Pro Plus

रियलमी 14 प्रो प्लस (realme 14 Pro Plus) स्मार्टफोन अपने दमदार कैमरा सेटअप, शानदार डिस्प्ले, इमर्सिव साउंड और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसका डिजाइन आकर्षक और प्रीमियम लुक देता है। इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। फोन में 6.83 इंच का 120Hz OLED डिस्प्ले शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। फोन में 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान होती है। यह 6000mAh की बड़ी बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जो इसे पूरे दिन इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है।
POCO X7 Pro

पोको X7 प्रो (POCO X7 Pro) बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो स्टाइलिश डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8400 अल्ट्रा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस बनाता है। फोन में 6.67 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज है, जो मल्टीटास्किंग में इसे बेहतर बनाता है। यह फोन 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। फोन में कंपनी ने 6550mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
OnePlus Nord 4

वनप्लस नॉर्ड 4 अपनी नई डिजाइन, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और AI क्षमताओं के कारण पिछले नॉर्ड मॉडल्स का शानदार सक्सेसर है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 प्लस Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे स्मूथ और फास्ट परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें 6.74 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान होती है। फोन में 50+8 MP रियर कैमरा और फ्रंट में 16MP कैमरा है। फोन 5500mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यह फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है।
Motorola Edge 50 Pro 5G

मोटोरोला एज 50 प्रो 5G प्रीमियम स्मार्टफोन है जो अपने साफ-सुथरे UI, आकर्षक डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ प्रभावित करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो भले ही टॉप-टियर न हो, लेकिन यह दिनभर की जरूरतों को आसानी से पूरा करता है। इसमें 6.7-इंच 144Hz P-OLED डिस्प्ले कर्व्ड डिजाइन है, जिससे कंटेंट व्यूइंग और गेमिंग का अनुभव शानदार रहता है। इसमें 12जीबी तक रैम और 256जीबी स्टोरेज है। फोन में 50+13+10MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है, वहीं 50MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए बेहतरीन है। फोन 4500mAh बैटरी 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे यह कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है।
Vivo V40e

Vivo V40e अपने स्लीक डिजाइन और कर्व्ड डिस्प्ले के कारण Vivo V40 Pro से काफी मिलता-जुलता लगता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है, जो बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है और साथ ही इसमें कई सॉफ्टवेयर-आधारित फीचर्स भी शामिल हैं। इसमें 8जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। इसका 50+8MP का डुअल कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें ले सकता है। फोन में 6.77-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। यह 5500mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है, जो इसे पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए आदर्श बनाती है।
Realme GT 6T

Realme GT 6T अपने शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन डिस्प्ले के लिए जाना जाता है। इसमें Snapdragon 7 Plus Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में टॉप-टियर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। फोन में 6.78-इंच का 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो धूप में भी शानदार विजिबिलिटी प्रदान करता है। फोन 5500mAh बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, जिससे यह पूरे दिन का बैकअप देती है। यह फोन 12जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 50+8 MP रियर कैमरा और 32 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
vivo T3 Ultra

Vivo T3 Ultra पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा वाले स्मार्टफोन्स में से एक है। इसमें MediaTek Dimensity 9200 Plus प्रोसेसर दिया गया है, जो इस सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। फोन में 6.78-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले है, जो शानदार कलर, ब्राइटनेस और स्मूथ स्क्रॉलिंग का अनुभव देता है। इसमेंमें 50+8MP का रियर कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे हाई-क्वालिटी फोटोज और वीडियो कैप्चर किए जा सकते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें, तो 5500mAh की बड़ी बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन में 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज की सुविधा है।


