
यदि आप ₹15,000 से कम कीमत में 8GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं। इस प्राइस सेगमेंट में Tecno Pova 7 5G, Infinix Note 50x 5G+, iQOO Z10 Lite, Lava Play Ultra, Poco C85 5G, vivo T4X 5G, realme P3x, Moto G64 5G जैसे स्मार्टफोन्स लोकप्रिय विकल्प हैं। आपके लिए इस रेंज में 8GB रैम और 5G कनेक्टिविटी के साथ एक सही फोन का चुनाव करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए हमने आपके लिए एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें ₹15,000 के भीतर मिलने वाले बेहतरीन 8GB रैम वाले 5G स्मार्टफोन्स शामिल हैं। ये डिवाइस दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ, शानदार कैमरा क्वालिटी और बेहतरीन डिस्प्ले एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। यहां दिए गए स्मार्टफोन्स आपके बजट और जरूरतों के अनुसार बेहतरीन विकल्प चुनने में मदद करेंगे।
8GB रैम वाले फोन 15000 रुपये से कम में
| स्मार्टफोन | कीमत |
| Tecno Pova 7 5G | 14,249 रुपये (8GB+128GB) |
| Infinix Note 50x 5G+ | 13,999 रुपये (8GB+128GB) |
| iQOO Z10 Lite | 14,999 रुपये (8GB+256GB) |
| Lava Play Ultra | 14,499 रुपये (8GB+128GB) |
| Poco C85 5G | 14,499 रुपये (8GB+128GB) |
| vivo T4X 5G | 14,999 रुपये (8GB+128GB) |
| realme P3x | 14,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Moto G64 5G | 13,999 रुपये (8GB+128GB) |
| POCO X6 Neo 5G | 11,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Vivo T3x 5G | 15,499 रुपये (8GB+128GB) |
| POCO M6 Plus 5G | 12,499 रुपये (8GB+128GB) |
| Motorola G45 5G | 11,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Redmi 13 5G | 13,195 रुपये (8GB+128GB) |
| Realme 14x 5G | 15,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition 5G | 14,999 रुपये (8GB+128GB) |
नोटः कीमत खबर लिखे जाने के समय की है और यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें बदलाव संभव है। इसलिए खरीदारी से पहले प्राइस जरूर चेक कर लें।
Tecno Pova 7 5G

टेक्नो पोवा 7 5जी5 (Tecno Pova 7 5G) फोन 15,000 रुपये से कम की रेंज मे आने वाला फोन है, जिसमें आपको 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.78-इंच का FHD+ LTPS IPS डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें LED फ्लैश और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है जो 4K वीडियो शूट कर सकता है। कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर का उपयोग किया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज है। फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। हाइब्रिड सिम स्लॉट, 5G सपोर्ट, IP रेटिंग और 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज इसकी खूबियों में शामिल है।
Infinix Note 50x 5G+

यह फोन ही इस प्राइस में आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। Infinix Note 50x 5G+ इस सेगमेंट में एक शानदार विकल्प है, जिसमें 6.67-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 10x डिजिटल जूम और डुअल LED फ्लैश मिलता है, जबकि फ्रंट में 8MP कैमरा LED फ्लैश के साथ आता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर के साथ 6GB/8GB रैम विकल्प और 128GB स्टोरेज ऑफर करता है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5500mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन 5G, वाटर-डस्ट रेसिस्टेंस और हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है।
iQOO Z10 Lite

आईकू जेड10 लाइट (iQOO Z10 Lite) बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है, जिसमें 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फोन में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट में 5MP का कैमरा मौजूद है जो FHD वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB/6GB/8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोन 6000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट है। यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है और स्टोरेज 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Lava Play Ultra

लावा प्ले अल्ट्रा (Lava Play Ultra) इस रेंज में 8जीबी के साथ आने वाला स्मार्टफोन है, जिसमें 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप 64MP प्राइमरी और 5MP मैक्रो लेंस के साथ आता है, जबकि सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैश के साथ मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है जो 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। फोन में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन 5G, IP रेटिंग और हाइब्रिड सिम स्लॉट जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है।
Poco C85 5G

पोको सी85 5जी (Poco C85 5G) को कंपनी ने हाल में लॉन्च किया है। यह भी स्टाइलिश और पावरफुल बजट फोन है, जिसमें 6.9-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इस फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और गेमिंग के लिए कस्टम गेम मोड भी प्रदान करता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। IP64 रेटिंग से लैस यह फोन डस्ट और पानी के छीटों से सुरक्षित रहता है। इसके 8जीबी रैम वैरियंट को 15,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
vivo T4X 5G

वीवो T4X दमदार स्मार्टफोन है जो शानदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन में 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सेगमेंट की बात करें, तो स्मार्टफोन 50MP + 2MP का डुअल प्राइमरी कैमरा सेटअप ऑफर करता है, जिसमें LED फ्लैश भी दिया गया है। वहीं, 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर (2.5 GHz, क्वाड-कोर + 2 GHz, क्वाड-कोर) आर्किटेक्चर पर काम करता है। यह फोन 8GB तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
realme P3x

Realme ने अपनी P-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Realme P3x लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच का FHD+ (1080×2400 px) LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन पंच-होल डिजाइन में आता है। Realme P3x में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.5GHz डुअल-कोर + 2.0GHz हेक्सा-कोर CPU के साथ आता है। यह चिपसेट न केवल बेहतर मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी 5G कनेक्टिविटी भी इसे भविष्य के लिए तैयार बनाती है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो फोन में 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 2MP डेप्थ सेंसर के साथ आता है। LED फ्लैश सपोर्ट के साथ यह स्मार्टफोन फुल HD @60fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में 8MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Moto G64 5G

Moto G64 5G फोन 15,000 रुपये से कम 8जीबी रैम के साथ आने वाला शानदार फोन है। वैसे यह पोन 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। मोटो जी64 5जी फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। फोन में 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले और 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। फोन के रियर पैनल पर 50MP+8MP डुअल कैमरा सेटअप है, वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। Moto G64 5G 6,000 एमएएच बैटरी दी गई है और इसमें आपको 33वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
POCO X6 Neo 5G

POCO X6 Neo 5G बेहतरीन स्मार्टफोन है, जो अच्छे स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ आता है। यह फोन 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है। POCO X6 Neo 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क्स के लिए पर्याप्त है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 108MP+2MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी है।
Vivo T3x

Vivo T3x में 6.72-इंच के फ्लैट FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट स्मूथ विजुअल्स प्रदान करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतरीन बनता है। 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ यह डिवाइस आउटडोर उपयोग के लिए भी उपयुक्त है। परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo T3x में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन चिपसेट माना जाता है। इसमें 8जीबी तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे स्टोरेज की कोई कमी महसूस नहीं होती। इस स्मार्टफोन की बैटरी भी इसकी खासियतों में से एक है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए चल सकती है। साथ ही, यह 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। Vivo T3x एंड्रॉयड 14-बेस्ड FuntouchOS 14 पर चलता है, जो यूजर फ्रेंडली इंटरफेस और अतिरिक्त कस्टमाइजेशन विकल्प प्रदान करता है।
POCO M6 Plus

POCO M6 Plus के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12,499 रुपये है। यह इस प्राइस रेंज में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन है। खासकर उन लोगों के लिए जो एक भरोसेमंद और किफायती डिवाइस की तलाश में हैं। POCO M6 Plus के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 6.79-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह Snapdragon 4 Gen 2 Accelerated Edition प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 108MP+2MP का रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5030mAh बैटरी और एंड्रॉयड 14 के साथ यह फोन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
Motorola G45 5G

Motorola G45 5G के 8जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर इस समय 11,999 रुपये है। 15000 से कम की रेंज में यह भी एक ऑप्शन हो सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह फोन Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें आपको 5000mAh बैटरी की सुविधा मिलती है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो स्मार्टफोन 50-मेगापिक्सल के एडवांस्ड रियर कैमरा के साथ आता है, जो किसी भी रोशनी में अच्छी तस्वीरें कैप्चर करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, इसमें एक अपग्रेडेड कैमरा सेंसर भी दिया गया है। 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जूम इन मैक्रो विजन के साथ आता है, जिससे आपकी हर सेल्फी में बेहतरीन डिटेल्स कैप्चर होती हैं। साथ ही, इमेज एन्हांसमेंट फीचर आपकी तस्वीरों को और भी खूबसूरत बनाता है।
Redmi 13 5G

रेडमी 13 (Redmi 13 5G) के 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 13,195 रुपये है। यह वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है, जो अपने शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के कारण इस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प है। इसका 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले इस प्राइस रेंज में सबसे बेहतरीन में से एक है, जो बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क और गेमिंग के दौरान अच्छा परफॉर्मेंस देता है। कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो दिन की रोशनी में शानदार तस्वीरें क्लिक करता है। इसके कैमरा सेटअप में 108MP+8MP+2MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है। Redmi Note 13 5G की 5,000mAh बैटरी दी गई है।
Realme 14x

Realme 14x 15000 रुपये की रेंज में दमदार स्मार्टफोन है। इसमें 6.67-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1604×720 पिक्सल है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ यह डिस्प्ले स्मूथ और ब्राइट विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। परफॉर्मेंस की बात करें, तो Realme 14x में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे ARM Mali-G57 MC2 GPU के साथ पेयर किया गया है। यह डिवाइस दो वैरियंट में आता है- 6GB + 128GB और 8GB + 128GB। साथ ही, इसमें 10GB तक का वर्चुअल रैम सपोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज एक्सपेंशन की सुविधा मिलती है। फोन Realme UI 5.0 पर आधारित Android 14 पर चलता है और कंपनी ने इसके लिए दो बड़े एंड्रॉयड अपडेट का वादा किया है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है, वहीं फ्रंट में 8MP का कैमरा है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट है।
Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition

सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी प्राइम एडिशन के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 14,999 रुपये है। Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition में 6.5-इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विजुअल्स देता है। यह MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस और Android 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस है, वहीं 13MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 6,000mAh बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। Samsung चार OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है।


