6000mAh बैटरी वाले 5G मोबाइल फोन (2025), जानें प्राइस और फीचर

यदि आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो पूरी दिन आपका साथ निभा सके, तो फिर 6000mAh या फिर उससे अधिक बैटरी क्षमता वाले फोन आपके लिए आदर्श विकल्प हो सकते हैं। हालांकि बड़ी बैटरी (big battery phones) हमेशा बेहतर परफॉर्मेंस की गारंटी नहीं होती है, लेकिन कई बार यह एक अहम फैक्टर साबित हो सकती है। आज भी अधिकतर यूजर अच्छी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं। यहां हमने 6000mAh या फिर उससे ज्यादा की बैटरी लाइफ वाले फोन की लिस्ट तैयार की है, जिनमें OnePlus 13, iQOO 13 5G, OnePlus 13R, Samsung Galaxy M35 5G, Redmi Note 14 Pro+ 5G, POCO X7 Pro 5G और realme 14x 5G जैसे फोन (6000mAh Battery Mobile Phones in India) शामिल हैं। आइए जान लेते हैं इनकी डिटेल…

बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन (6000mAh)

स्मार्टफोन बैटरी-चार्जिंग प्राइस
OnePlus 13 6000mAh/100W ₹69,998 (12GB+256GB)
iQOO 13 5G 6000mAh/120W ₹54,999 (12GB+256GB)
OnePlus 13R 6000mAh/80W ₹41,400 (12GB+256GB)
Samsung Galaxy  M35 5G 6000mAh/25W ₹16,999 (6GB+128GB)
Redmi Note 14 Pro+ 5G 6200mAh/90W ₹30,999 (8GB+128GB)
POCO X7 Pro 5G 6550mAh/90W ₹27,999 (8GB+256GB)
realme 14x 5G 6000mAh/45W ₹15,999 (8GB+128GB)

OnePlus 13

OnePlus 13

OnePlus 13 फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो 6000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसे बैटरी पूरे दिन आसानी से चल जाएगी। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। यह 50+50+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है, जो शानदार फोटोग्राफी और सेल्फी एक्सपीरियंस प्रदान करता है। OnePlus 13 में 6.82 इंच का 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो बेहतरीन विजुअल क्वालिटी और स्मूथ स्क्रॉलिंग ऑफर करता है। यह फोन 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है, जिससे आपको तेज परफॉर्मेंस और अधिक स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस Android v15 OS पर चलता है और 5G, NFC और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाओं से लैस है।

iQOO 13 5G

iQOO 13 5G

iQOO 13 5G भी शानदार बैटरी बैकअप वाला फोन है, जो 6000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे डिवाइस कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाती है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 50+50+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6.82 इंच का 144Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग बेहद आसान हो जाती है। यह स्मार्टफोन Android v15 OS पर रन करता है।

OnePlus 13R

OnePlus 13R

OnePlus 13R, OnePlus 13 का किफायती वेरिएंट है। यह 6000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 50+8+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फोटोग्राफी के लिए बेहतर है। इस फोन में 6.78 इंच का 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो स्मूथ और शानदार डिस्प्ले क्वालिटी प्रदान करता है। यह डिवाइस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिससे शानदार परफॉर्मेंस मिलता है। यह भी Android v15 OS पर रन करता है।

Samsung Galaxy M35 5G

Galaxy M35 5G

Samsung Galaxy M35 5G में 6000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह शानदार मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो Samsung Exynos 1380 Octa-core प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 50+8+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे बेहतरीन फोटोग्राफी और सेल्फी ली जा सकती है। इसका 6.6 इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले शानदार विजुअल्स और स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह फोन 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिससे आपको अच्छी परफॉर्मेंस और स्टोरेज की सुविधा मिलती है। यह डिवाइस Android v14 OS पर रन करता है।

Redmi Note 14 Pro+ 5G

Redmi Note 14 Pro+ 5G

Xiaomi Redmi Note 14 Pro+ 5G भी शानदार बैटरी बैकअप वाला फोन है। इसमें आपको 6200mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 Octa-core प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा फीचर की बात करें, तो इसमें 50+8+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जिससे हाई-क्वालिटी फोटोज और वीडियो कैप्चर किए जा सकते हैं। इसका 6.67 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह फोन 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है, जिससे यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। यह डिवाइस Android v14 OS पर रन करता है।

POCO X7 Pro

POCO X7 Pro

POCO X7 Pro में पावरफुल 6550mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श है। यह गेमिंग और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 8400 Ultra Octa-core प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा फीचर की बात करें, तो इसमें 50+8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोको एक्स7 प्रो में 6.67 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिवाइस 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है, जिससे यूजर्स को तेज परफॉर्मेंस और ज्यादा स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android v15 OS पर चलता है और आपको 5G, NFC और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

realme 14x

realme 14x

realme 14x बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है, जो 6000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में 6.67 इंच का 120Hz IPS LCD डिस्प्ले है, जो स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस देता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 Octa-core प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा की बात करें, तो इसमें50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें ली जा सकती हैं। यह फोन 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन Android v14 OS पर रन करता है और और आपको 5G और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।