
अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल में iQOO Neo 10R की कीमत कम हो गई है। यह फोन युवाओं के बीच गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स को लेकर लोकप्रिय हो रहा है। मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाला यह फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 6400mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिससे यह एक पावरफुल अपग्रेड ऑप्शन बन जाता है। यदि आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल में यह फोन कितना सस्ता हो गया है।
iQOO Neo 10R बाजार में दो कलर ऑप्शन्स Raging Blue और Moon Knight Titanium में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है, जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 28,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 30,999 रुपये है।

अब अमेजन पर मिलने वाली डील की बात करें, तो फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट अभी 24,998 रुपये में लिस्ट है यानी सीधे आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफर को देखें, तो SBI और ICICI क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं Axis Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 1250 रुपये की छूट दी जा रही है। Scapia Federal Bank कार्ड पर 5 प्रतिशत छूट का फायदा लिया जा सकता है, जबकि HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर अतिरिक्त 1500 रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके अलावा, 23,550 रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
iQOO Neo 10R के फीचर्स को देखें, तो इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन की ब्राइटनेस 4500 nits तक जाती है, जिससे यह तेज धूप में भी काफी बेहतर दिखता है। प्रोसेसर की बात करें, तो इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। AI फीचर्स में AI Erase, AI Photo Enhance, AI Translation और AI Transcript शामिल हैं, जो फोटो एडिटिंग और यूज के अनुभव को और स्मार्ट बनाते हैं।
iQOO Neo 10R में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony IMX882 सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मिलता है, जबकि 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन में 6400mAh की दमदार बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह बैटरी फुल चार्ज पर पूरे दिन भारी इस्तेमाल को आराम से संभाल लेती है।
iQOO Neo 10R खरीदें या नहीं? अगर आप गेमिंग, परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं, तो iQOO Neo 10R निश्चित रूप से एक शानदार विकल्प है। इसका डिस्प्ले बेहद स्मूथ है, कैमरा भरोसेमंद है और Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट इसे एक हाई-परफॉर्मेंस मशीन बनाता है। हालांकि इसका डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी हर किसी को पसंद नहीं आ सकती। NFC सपोर्ट की कमी भी कुछ यूजर्स को खल सकती है। फिर भी इस प्राइस के अंदर iQOO Neo 10R पावरफुल परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए एक विकल्प हो सकता है।


