
अगर आप आईफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय आ गया है, क्योंकि अमेजन ने अपनी Great Republic Day Sale 2026 में iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air पर मिलने वाले डिस्काउंट को रिवील कर दिया है। बता दें कि यह मेगा सेल 16 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है, जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ऑडियो प्रोडक्ट्स, वियरेबल्स और होम अप्लायंसेज पर भारी छूट देखने को मिलेगी। सेल की अवधि को लेकर अभी कंपनी ने आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन Amazon लगातार अलग-अलग कैटेगरी में मिलने वाली डील्स को टीज कर रहा है।
इसी बीच Apple यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Amazon ने अपनी ऑफिशियल Great Republic Day Sale 2026 माइक्रोसाइट पर iPhone 17 सीरीज के चुनिंदा मॉडल्स जैसे कि iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की डिस्काउंटेड कीमतों का खुलासा कर दिया है।

iPhone 17 Pro सीरीज और iPhone Air पर डील
Amazon की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Republic Day Sale के दौरान Apple के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को उनकी लॉन्च कीमत से कम दाम में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, आकर्षक एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर कैशबैक ऑफर्स भी मिल सकते हैं।
iPhone 17 Pro Max को भारत में ₹1,49,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Amazon Great Republic Day Sale 2026 के दौरान यह प्रीमियम मॉडल ₹1,40,400 में उपलब्ध कराया जाएगा यानी सीधे तौर पर इस फोन पर करीब ₹9,500 की कटौती देखने को मिलेगी। बैंक ऑफर और एक्सचेंज जोड़ने पर इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है।
iPhone 17 Pro की बात करें, तो इसकी भारत में लॉन्च कीमत ₹1,34,900 है, मगर सेल के दौरान ₹1,25,400 में खरीदा जा सकेगा। इस पर भी लगभग ₹9,500 का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो इसे प्रो-लेवल iPhone खरीदने वालों के लिए एक बेहतर डील बनाता है।
iPhone Air को खासतौर पर स्लिम डिजाइन और हल्के वजन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी लॉन्च कीमत ₹99,000 थी, लेकिन Amazon Republic Day Sale 2026 में इसे ₹91,249 में उपलब्ध कराया जाएगा यानी करीब ₹7,700 की सीधी बचत होगी, जो इसे प्रीमियम iPhone चाहने वाले यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।
iPhone 17 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें, तो iPhone 17 सीरीज Apple के लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट पर आधारित है। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जबकि iPhone Air में इसके हल्के वैरियंट का इस्तेमाल किया गया है, ताकि पतले डिजाइन और बेहतर थर्मल कंट्रोल को बनाए रखा जा सके।
कैमरा की बात करें तो iPhone 17 Pro और Pro Max में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो प्रो-लेवल फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं iPhone Air में सिंगल 48MP रियर कैमरा दिया गया है, जो डेली फोटोग्राफी और वीडियो के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए तीनों ही मॉडल्स में 18MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें Center Stage सपोर्ट दिया गया है।
Apple iPhones के अलावा, Amazon पहले ही संकेत दे चुका है कि Great Republic Day Sale 2026 के दौरान OnePlus 15, OnePlus 15R, Samsung Galaxy A55 5G, Samsung Galaxy M17 5G, iQOO 15 जैसे कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट मिलेगी। आने वाले दिनों में और भी डील्स का खुलासा किया जा सकता है।
अगर आप लंबे समय से नया iPhone लेने की योजना बना रहे थे, तो Amazon Great Republic Day Sale 2026 आपके लिए सही मौका साबित हो सकता है। लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही iPhone 17 सीरीज पर मिलने वाली यह छूट इसे 2026 की सबसे बड़ी iPhone डील्स में से एक बना सकती है।


