
अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 (Amazon Great Republic Day Sale 2026) की शुरुआत 16 जनवरी से होने जा रही है और इस बड़ी सेल से पहले ही स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपने फ्लैगशिप फोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट का खुलासा कर दिया है। वैसे, इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ऑडियो डिवाइस और होम अप्लायंसेज पर आकर्षक ऑफर्स देखने को मिलेंगे। इन्हीं में से सबसे बड़ा हाइलाइट iQOO का फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 है, जो लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद अब कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है।
iQOO 15 को भारत में नवंबर 2025 में 72,999 रुपये (12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब Amazon Great Republic Day Sale 2026 के दौरान यह फ्लैगशिप फोन 65,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, यह कीमत टैक्स और सभी लागू ऑफर्स को शामिल करने के बाद की है, हालांकि कुछ बैंक कार्ड्स पर ही यह फाइनल प्राइस मिल सकती है। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे फोन को आसान मासिक किस्तों में खरीदा जा सकता है। बताते चलें कि सेल के दौरान अमेजन एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट भी मिलेगा।

iQOO 15 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें, तो फोन में 6.85 इंच का बड़ा 2K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Samsung की LEAD टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे ब्राइट स्मार्टफोन डिस्प्ले है, जो 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिजाइन की बात करें, तो यह फोन M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल से बना है, जिससे यह हल्का, मजबूत और प्रीमियम फील देता है। आउटडोर में भी स्क्रीन की विजिबिलिटी काफी बेहतर रहती है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm तकनीक पर बना है। यह प्रोसेसर 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर काम कर सकता है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस काफी तेज और पावर-इफिशिएंट हो जाती है। गेमिंग के लिए इसमें Supercomputing Chip Q3 भी दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशन्स के दौरान फोन को कूल रखता है और लैग की समस्या नहीं आने देता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन पर BGMI और COD Mobile जैसे गेम 144FPS तक स्मूदली खेले जा सकते हैं, जो गेमर्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी है। यह फोन 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें Global Direct Drive Power Supply 2.0 तकनीक दी गई है, जो गेमिंग या हेवी यूज के दौरान बैटरी को बायपास करके सीधे मदरबोर्ड को पावर देती है, जिससे हीटिंग कम होती है और बैटरी लाइफ बेहतर रहती है। फोन में डुअल स्पीकर्स, NFC, बेहतर कूलिंग सिस्टम, 5G कनेक्टिविटी और IP68 व IP69 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।


