Dynamic Island वाले iPhone 15 Plus पर 21,000 रुपये का भारी डिस्काउंट, देखें नई कीमत

एप्पल आईफोन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। Apple iPhone 15 Plus की कीमत में बड़ी कटौती हुई है और इस फोन को Reliance Digital 50,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। अगर आप एक ऐसा iPhone ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ा डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन बैटरी लाइफ हो और वह भी बिना प्रीमियम प्राइस चुकाए, तो iPhone 15 Plus आपके लिए सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। यह पिछले-जनरेशन का मॉडल है, लेकिन इसमें Dynamic Island, USB-C पोर्ट, अपग्रेडेड कैमरा और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी जैसी आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं। लॉन्च के समय 128जीबी वैरियंट की कीमत 69,900 रुपये थी, लेकिन अब फोन पर 21,000 रुपये से ज्यादा की कटौती हुई है, जिससे यह डील बेहद आकर्षक बन जाती है।

Apple iPhone 15 Plus

Reliance Digital पर iPhone 15 Plus के 128जीबी की नई सेलिंग प्राइस 48,403 रुपये है, जबकि इसका मार्केट प्राइस 69,900 रुपये है यानी 21,497 रुपये का सीधा बड़ा प्राइस कट देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, यूजर्स को कई बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिनमें IDBI Bank की क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 10% यानी 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। HSBC Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 7.5% तक 7,500 रुपये की छूट भी मिल रही है। EMI की शुरुआत 2,996 रुपये प्रति माह से होती है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो iPhone 15 Plus को 2023 में लॉन्च किया गया था और यह iPhone 15 सीरीज में सबसे लंबी बैटरी लाइफ वाला मॉडल माना जाता है। इसमें 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि फ्रंट में Dynamic Island पर 12MP कैमरा दिया गया है। फोन Apple के A16 Bionic चिपसेट पर चलता है और 512GB तक की स्टोरेज के साथ आता है। रियर में 48MP मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस का सेटअप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 100 घंटे तक ऑडियो प्ले कर सकता है और लगभग 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। साथ ही, Apple फोन और इन-बॉक्स एक्सेसरीज दोनों पर एक-एक साल की वारंटी देता है।

iPhone 15 Plus अपने बेहतरीन बैटरी बैकअप, शानदार कैमरा क्वालिटी, ब्राइट डिस्प्ले और स्मूद परफॉर्मेंस के कारण एक कंप्लीट पैकेज के रूप में सामने आता है। Dynamic Island, 48MP कैमरा और USB-C जैसे फीचर्स इसे पिछले Pro मॉडलों के काफी करीब ले आते हैं, लेकिन कम कीमत पर। हालांकि इसके कुछ कमी भी हैं, जैसे हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले का न होना और स्लो चार्जिंग, जिसमें फोन को फुल चार्ज होने में लगभग 2 घंटे लगते हैं। इसके बावजूद, अगर आप iPhone 13 या उससे पुराने मॉडल से अपग्रेड करना चाहते हैं, तो iPhone 15 Plus इस समय एक शानदार विकल्प है।