
नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही साबित हो सकता है। Vijay Sales के Apple Days Sale में iPhones, iPads और MacBooks पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस सेल का एक बड़ा हाइलाइट Apple iPhone 16e है, जो अब अपने लॉन्च प्राइस के मुकाबले काफी सस्ते में उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स और इंस्टेंट डिस्काउंट को मिलाकर इस फोन पर ₹12,900 से ज्यादा का फायदा मिल सकता है।
Apple iPhone 16e को भारत में ₹59,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Vijay Sales पर यह फोन फिलहाल ₹50,990 में लिस्ट किया गया है यानी सीधे ₹8,910 की कीमत कटौती मिल रही है। इसके अलावा, ICICI Bank, SBI, Axis Bank और IDFC First Bank के चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर ₹4,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस तरह कुल मिलाकर फोन पर ₹12,900 से ज्यादा की बचत हो जाती है।
इसके अलावा HDFC Bank, Yes Bank, Bank of Baroda और अन्य बैंकों पर भी EMI आधारित डिस्काउंट ऑफर्स उपलब्ध हैं, जिससे अलग-अलग यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।

Apple iPhone 16e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतर कलर आउटपुट और ब्राइटनेस के साथ स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। फोन में Apple का नया A18 चिपसेट मिलता है, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों के मामले में मजबूत है। यह डिवाइस मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स को आसानी से हैंडल करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें, तो iPhone 16e में 48MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है, जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। फोन USB-C पोर्ट, IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस और प्रीमियम एल्यूमिनियम बॉडी के साथ आता है।
इसके अलावा, इसमें Apple के नए AI फीचर्स जैसे Image Cleanup, Image Playground, Writing Tools और ChatGPT इंटीग्रेशन भी मिलते हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाते हैं।
iPhone 16e खरीदें या नहीं? तो बता दें कि अगर आप Apple इकोसिस्टम में एंट्री लेना चाहते हैं और ज्यादा महंगा iPhone नहीं खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 16e इस समय एक मजबूत विकल्प है। A18 चिप, 48MP कैमरा, AI फीचर्स और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट इसे फ्यूचर-प्रूफ बनाते हैं।
मौजूदा ऑफर के साथ ₹45,000 के करीब कीमत पर iPhone 16e अब मार्केट के सबसे वैल्यू-फॉर-मनी iPhones में शामिल हो गया है। स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और ऐसे यूजर्स जो भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला iPhone चाहते हैं, उनके लिए यह डील मिस करना मुश्किल है।


