
अगर आप एक प्रीमियम iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस समय आपके लिए एक मौका है। Vijay Sales की Apple Days Sale के तहत Apple iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के जरिए ग्राहक लॉन्च प्राइस के मुकाबले 11,900 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। लिमिटेड टाइम यानी 8 जनवरी तक उपलब्ध यह डील उन यूजर्स के लिए खास है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस वाला iPhone कम कीमत में खरीदना चाहते हैं।
Apple iPhone 17 Pro (256 जीबी) को भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Vijay Sales की वेबसाइट पर यह फोन फिलहाल 1,26,990 रुपये में लिस्टेड है यानी सीधे 7,910 रुपये की कीमत में कटौती की गई है। इसके अलावा, ICICI Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह कुल मिलाकर iPhone 17 Pro पर 11,900 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है।

इसके साथ ही अलग-अलग बैंक कार्ड्स पर कई अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। Axis Bank कार्ड्स पर No Cost और Low Cost EMI पर 4,000 रुपये तक की इंस्टेंट छूट मिलती है। HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI (6 महीने या उससे ज्यादा) पर 4,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि BOB क्रेडिट कार्ड EMI पर 10 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है।
Apple iPhone 17 Pro के फीचर और स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो इसमें 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी और Always-On Display सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मिलती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी और मजबूती दोनों बेहतर हो जाती हैं।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक की रैम के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
कैमरा सेक्शन में iPhone 17 Pro काफी दमदार है। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP Fusion कैमरा, 48MP Ultra-Wide और 48MP Telephoto लेंस शामिल है। यह सेटअप 8x ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 18MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉल और कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहतर आउटपुट देता है।
क्या यह डील खरीदने लायक है? अगर आप लेटेस्ट iPhone लेना चाहते हैं और फुल लॉन्च प्राइस नहीं चुकाना चाहते हैं, तो Vijay Sales पर iPhone 17 Pro की यह डील काफी आकर्षक है। दमदार A19 Pro चिप, 120Hz डिस्प्ले, प्रो-ग्रेड कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनता है। बैंक ऑफर्स के साथ मिलने वाली अतिरिक्त छूट इस डील को और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बना देती है।


