25000 रुपये से कम कीमत वाले बेहतरीन AI स्मार्टफोन्स (2025)

आज के स्मार्टफोन केवल तेज प्रोसेसर और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों तक सीमित नहीं रह गए हैं। अब ये AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की ताकत से लैस होकर यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और बेहतर एक्सपीरियंस दे रहे हैं। AI की मदद से फोटोग्राफी पहले से ज्यादा प्रोफेशनल दिखती है, वहीं डेली टास्क जैसे कि नोट्स बनाना, जानकारी को समरी तैयार करना, सिक्योरिटी बढ़ाना और बैटरी लाइफ को ऑप्टिमाइज करना और भी आसान हो गया है। अगर आप ₹25,000 की रेंज में एक ऐसा स्मार्टफोन (Best AI Phones Under Rs 25000) ढूंढ रहे हैं, जो AI के दम पर शानदार परफॉर्मेंस दे, तो नीचे दिए गए कुछ बेहतरीन विकल्प दिए गए हैं।

स्मार्टफोन 25,000 रुपये से कम में AI फीचर्स के साथ

स्मार्टफोन प्राइस
Moto Edge 60 Fusion 22,999 रुपये (8GB+256GB)
Samsung Galaxy A26 5G 24,499 रुपये (8GB+128GB)
Nothing Phone (3a) 24,999 रुपये (8GB+128GB)
POCO X7 18,999 रुपये (8GB+128GB)
Vivo T4x 13,999 रुपये (6GB+128GB)
Realme 14 Pro Lite 21,999 रुपये (8GB+128GB)

नोटः कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो घट और बढ़ सकती है।

Moto Edge 60 Fusion

Moto Edge 60 Fusion

Moto Edge 60 Fusion में यूजर को Moto AI फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है, जो यूजर एक्सपीरियंस को ज्यादा सहज और स्मार्ट बनाता है। यह फोन मैसेज समरी, नोट्स बनाने और जरूरी जानकारी याद रखने जैसी AI फीचर्स के साथ आता है। फोटो क्लिक करते समय AI Photo Enhancement Engine डिटेल्स, कलर और लाइटिंग को ऑटोमैटिकली बेहतर करता है, जबकि Adaptive Stabilisation फीचर वीडियो को स्मूद बनाता है। मोटो एज 60 फ्यूजन में 6.7 इंच की pOLED कर्व्ड डिस्प्ले (1.5K रिजॉल्यूशन) है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। 50MP Sony LYTIA 700C कैमरा (OIS), 13MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP 4K फ्रंट कैमरा के साथ ये डिवाइस फोटोग्राफी में भी दमदार है। 5,500mAh बैटरी, 68W TurboPower चार्जिंग, Android 15 पर आधारित Hello UI, तीन साल के OS अपडेट और चार साल की सिक्योरिटी अपडेट्स इसे और भी बेहतर बनाते हैं। यह IP68 + IP69 रेटेड है और मिलिट्री ग्रेड टेस्ट पास कर चुका है।

Samsung Galaxy A26 5G

Samsung Galaxy A26 5G

Samsung Galaxy A26 5G भी AI आधारित कई बेहतरीन टूल्स के साथ आता है। इसमें Object Eraser की मदद से आप किसी भी फोटो से अनचाहे हिस्से हटा सकते हैं, जबकि Circle to Search फीचर से किसी भी ऑब्जेक्ट की जानकारी सर्च करना आसान हो जाता है। 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus+ से लैस यह फोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 13MP सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है। फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है। इसमें छह साल तक अपडेट्स मिलने की गारंटी भी मिलती है।

Nothing Phone (3a)

Nothing Phone 3a

Nothing Phone (3a) यूनिक फीचर के साथ आता है, जो Essential Space कहा जाता है। यह AI-संचालित हब है। यह फीचर स्क्रीनशॉट्स, क्विक नोट्स और वॉयस मेमो को स्मार्ट तरीके के ऑर्गनाइज करता है। साथ ही, इवेंट्स की रिमाइंडर और वेब सर्च को एक पर्सनल डायरी में बदल देता है। इसके अलावा, इसमें आपको Object Remover, AI Unblur और Google Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर चलता है। फोन में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा है। 5,000mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग इसे एक ऑल-डे परफॉर्मर बनाते हैं।

POCO X7

POCO X7

POCO X7 उन यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है, जो AI का भरपूर इस्तेमाल करना चाहते हैं। Xiaomi के HyperOS पर आधारित यह फोन Google Gemini AI असिस्टेंट, AI Notes, AI Subtitles, AI Recorder, AI Interpreter और AI Erase Pro जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसकी AI Night Mode फोटोग्राफी को नाइट में भी शानदार बनाती है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बता करें, तो इसमें 6.73 इंच की AMOLED डिस्प्ले (120Hz) है। यह MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 50MP Sony LYT-600 कैमरा (OIS और EIS), 8MP अल्ट्रा-वाइड और 20MP फ्रंट कैमरा है। 6,550mAh की बड़ी बैटरी, 90W टर्बो चार्जिंग (सिर्फ 47 मिनट में 100 प्रतिशत) और Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 इसे एक पावर-पैक्ड डिवाइस बनाते हैं।

Vivo T4x

vivo T4X 5G

Vivo T4x भी स्मार्ट AI एक्सपीरियंस देता है। यह खासकर उन यूजर्स के बेहतर है, जो ट्रांसलेशन और डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट से जुड़े काम करते हैं। इसका AI Screen Translate फीचर स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट को रियल टाइम में ट्रांसलेट करता है, जबकि Live Image से किसी भी फोटो से टेक्स्ट को आसानी से एक्सट्रैक्ट किया जा सकता है। AI Documentation टूल किसी भी डॉक्यूमेंट की फोटो को एडिटेबल फॉर्म में बदल देता है। वहीं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो यह फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर चलता है और 6.72 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland Eye Protection से लैस है। 50MP AI प्राइमरी कैमरा, 2MP बोकेह सेंसर, 8MP फ्रंट कैमरा के साथ 6,500mAh बैटरी और 44W चार्जिंग से लैस है।

Realme 14 Pro Lite

Realme 14 Pro Lite

Realme 14 Pro Lite उन लोगों के लिए है, जो कैमरा क्वालिटी में समझौता नहीं करना चाहते। इसका HyperImage+ AI इंजन फोटो के नेचुरल स्किन टोन, बेहतर बोकेह इफेक्ट और नाइट मोड में सुधार करता है। साथ ही, Realme UI 6.0 का NextAI Suite फीचर AI Smart Removal के साथ आता है, जिससे फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स हटाना आसान हो जाता है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट (Lite मॉडल) पर चलता है, जबकि Pro और Pro+ वर्जन में Dimensity 7300 और Snapdragon 7s Gen 3 मिलता है। 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले (FHD+, 120Hz, 2000 निट्स), 50MP OIS कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP सेल्फी कैमरा इसके कैमरा फीचर्स को कंप्लीट करते हैं। इसमें 5,200mAh बैटरी और 45W चार्जिंग भी शामिल है।