10 हजार में 50MP कैमरे वाले दमदार फोन (2025), यहां देखें लिस्ट

अगर आप 10,000 रुपये से कम में सबसे अच्छा 50MP कैमरा फोन ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। आजकल मोबाइल फोटोग्राफी काफी लोकप्रिय हो चुकी है और एक बेहतरीन कैमरा फोन से भी आप शानदार तस्वीरें खींच सकते हैं। ₹10,000 के अंदर बेस्ट कैमरा फोन की बात करें, तो Samsung Galaxy F06 5G, Motorola G45 5G, Itel Color Pro 5G, Samsung Galaxy A14 5G, Redmi 14C, Poco M6 5G, Redmi A4 5G, Moto G35 5G और Poco C75 5G जैसे स्मार्टफोन इस प्राइस रेंज में बेहतरीन ऑप्शन हैं। इन स्मार्टफोन्स में आपको 50MP कैमरा, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और दमदार बैटरी जैसी खूबियां भी मिलती हैं। बता दें कि इनमें से कई फोन 5G सपोर्ट, AI कैमरा फीचर्स, नाइट मोड और HDR जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिससे आप हर लाइटिंग कंडीशन में बेहतरीन तस्वीरें ले सकते हैं। आइए आपको बताते हैं 10,000 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट कैमरा फोन के फीचर, प्राइस के बारे मेंः

10,000 रुपये से कम में बेस्ट कैमरा फोन (2025)

Samsung Galaxy F06 5G

रियर कैमराः 50MP
फ्रंट कैमराः 8MP
कीमतः 9,499 रुपये (4GB+128GB)

Samsung Galaxy F06 5G

Samsung का Samsung Galaxy F06 5G स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम की रेंज में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Samsung Galaxy F06 5G में डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। यह कैमरा 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है और LED फ्लैश के साथ आता है। यह फोन Full HD @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। फ्रंट कैमरे की बात करें, तो इसमें 8MP का वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे आप बेहतर क्वालिटी वाली तस्वीरें और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। फोन के अन्य फीचर की बात करें, तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6GB तक रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल-सिम (नैनो + नैनो, हाइब्रिड स्लॉट) सपोर्ट मिलता है, जिससे आप एक ही समय में दो सिम कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 6.7-इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 720×1600 पिक्सल (HD+) रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग स्मूद और वीडियो देखने का अनुभव बेहतरीन हो जाता है। डिजाइन की बात करें, तो यह फोन बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है, जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। इस फोन में 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Motorola G45 5G

रियर कैमराः 50MP+2MP
फ्रंट कैमराः 16MP
कीमतः 9,699 रुपये (4GB+128GB)

Motorola G45 5G

अगर आप 10,000 रुपये के बजट में बेहतरीन कैमरा मोबाइल फोन की तलाश में हैं, तो Motorola G45 5G एक विकल्प हो सकता है। यह स्मार्टफोन 50-मेगापिक्सल के एडवांस्ड रियर कैमरा के साथ आता है, जो किसी भी रोशनी में अच्छी तस्वीरें कैप्चर करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, इसमें एक अपग्रेडेड कैमरा सेंसर भी दिया गया है। 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जूम इन मैक्रो विजन के साथ आता है, जिससे आपकी हर सेल्फी में बेहतरीन डिटेल्स कैप्चर होती हैं। साथ ही, इमेज एन्हांसमेंट फीचर आपकी तस्वीरों को और भी खूबसूरत बनाता है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह फोन Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें आपको 5000mAh बैटरी की सुविधा मिलती है।

Itel Color Pro 5G

रियर कैमराः 50MP
फ्रंट कैमराः 8MP
कीमतः 9,699 रुपये (6GB+128GB)

Itel Color Pro 5G

₹10,000 रुपये की रेंज में Itel Color Pro 5G भी एक विकल्प हो सकता है। यह फोन 50MP AI प्राइमरी कैमरा और 8MP AI फ्रंट कैमरा के साथ आता है, जो दिन और रात दोनों समय बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान करता है। इसमें कलर एन्हांसमेंट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे आपकी तस्वीरें और भी शानदार दिखेंगी। Itel Color Pro 5G में 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले है। यह फोन मीडियाटेक Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A14

रियर कैमराः 50MP+5MP+2MP
फ्रंट कैमराः 13MP
कीमतः 9,999 रुपये (4GB+64GB)

Samsung Galaxy A14 5G

Samsung Galaxy A14 10,000 रुपये से कम की रेंज में आने वाला 4जी स्मार्टफोन है, जो बेहतर कैमरा फीचर के साथ आता है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर है, जबकि इसके फंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान करता है। यह फोन 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 401 PPI और 16 मिलियन कलर सपोर्ट है, जिससे आपको बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। यह डिवाइस Android 13 और One UI Core 5.1 सॉफ्टवेयर पर रन करता है और 2GHz Exynos 850 Octa-Core प्रोसेसर से लैस है, जो तेज परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Redmi 14C

रियर कैमराः 50MP डुअल प्राइमरी कैमरा
फ्रंट कैमराः 8MP
कीमतः 9,999 रुपये (4GB+64GB)

Redmi 14C 5G

सस्ते कैमरा फोन में Redmi 14C भी एक ऑप्शन हो सकता है। यह 5G स्मार्टफोन है। इसमें 6.88-इंच IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1640 पिक्सल है। इस फोन में 5160mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो लंबी बैटरी लाइफ सुनिश्चित करती है। कैमरा सेक्शन की बात करें, तो इसमें 50 MP Dual प्राइमरी कैमरा है, जबकि 8 MP फ्रंट कैमरा शानदार सेल्फी लेने में सक्षम है। यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 6GB तक रैम के साथ आता है। इसका स्टार ट्रेल डिजाइन देखने में काफी आकर्षक लगता है और यह Starlight Blue और Stardust Purple जैसे शानदार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Poco M6 5G

रियर कैमराः 50MP AI डुअल प्राइमरी कैमरा
फ्रंट कैमराः 5MP
कीमतः 7,749 रुपये (4GB+64GB)

POCO M6 5G

Poco M6 5G सस्ता 5जी फोन है, जो 50MP AI डुअल-कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें f/1.8 प्राइमरी सेंसर शामिल है। यह पोर्ट्रेट, नाइट मोड, HDR, टाइम-लैप्स और Google Lens जैसी एडवांस्ड फोटोग्राफी फीचर्स को सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें आपको 8GB तक रैम (4GB वर्चुअल रैम सहित) मिलता है। फोन में 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन 5000एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

Redmi A4 5G

रियर कैमराः 50MP प्राइमरी कैमरा
फ्रंट कैमराः 5MP
कीमतः 8,517 रुपये (4GB+64GB)

Redmi A4 5G

अगर आप एक बजट 50MP कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं, तो Redmi A4 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूथ हो जाती है। इस फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की समस्या नहीं होगी। Redmi A4 5G में 5160mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट है। यह Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है, जो दमदार परफॉर्मेंस देता है।

Moto G35 5G

रियर कैमराः 50MP+8MP
फ्रंट कैमराः 16MP
कीमतः 9,999 रुपये (4GB+128GB)

Moto G35 5G

10,000 रुपये की रेंज में यह भी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। फोन में रियर पैनल पर 50MP+8MP डुअल कैमरा और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा है। Moto G35 5G में 6.72-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसका पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है और यह Corning Gorilla Glass 3 से प्रोटेक्टेड है। फोन UNISOC T760 प्रोसेसर पर चलता है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 4GB रैम और और 128GB स्टोरेज दी गई है। Moto G35 5G Motorola के कस्टम स्किन के साथ Android 14 पर रन करता है। कंपनी 2 साल तक सिक्योरिटी पैच का वादा करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है, 3.5mm हेडफोन जैक और Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। फोन को पानी के छींटों और हल्की बारिश से बचाने के लिए IP52 रेटिंग है।

Poco C75 5G

रियर कैमराः 50MP
फ्रंट कैमराः 5MP
कीमतः 7,999 रुपये (4GB+64GB)

Poco C75

पोको सी75 भी 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आता है और इसकी कीमत 10000 रुपये से कम है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। Poco C75 5G में 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर और ARM Mali G52 GPU पर चलता है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5,160mAh की बैटरी है।