
यदि आप इंस्टाग्राम रील्स तैयार करने के लिए सस्ते में बेस्ट कैमरा फोन की तलाश में हैं और आपका बजट 20,000 रुपये तक सीमित है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस रेंज में आपको कई ऐसे बेहतरीन कैमरा फोन (OPPO F25 Pro, Tecno Camon 30, Samsung Galaxy M35,Vivo T3, iQOO Z9, Xiaomi Redmi Note 14 5G, OnePlus Nord CE 4 Lite 5G ) मिल जाएंगे, जो शानदार फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी परफॉर्मेंस देते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे कुछ बेहतरीन विकल्पों पर नजर डालेंगे, जो ₹20,000 के अंदर कैमरा क्वालिटी के मामले में (Best Phone for Instagram reels) बेहतर हैंः
20000 रुपये से कम में बेस्ट 5G कैमरा फोन
| स्मार्टफोन | कीमत |
| OPPO F25 Pro | 19,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Tecno Camon 30 | 19,999 रुपये (8GB+256GB) |
| Samsung Galaxy M35 | 14,899 रुपये (6GB+128GB) |
| Vivo T3 | 18,499 रुपये (8GB+128GB) |
| iQOO Z9 | 18,499 रुपये (8GB+128GB) |
| Xiaomi Redmi Note 14 5G | 18,999 रुपये (6GB+128GB) |
| OnePlus Nord CE 4 Lite 5G | 17,998 रुपये (8GB+128GB) |
OPPO F25 Pro

OPPO F25 Pro इंस्टाग्राम रील्स क्रिएट करने के लिए एक ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है, वहीं फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है। यह फोन वॉर्म टोन और हाई कॉन्ट्रास्ट वाली तस्वीरें क्लिक करता है, जिससे आपकी तस्वीरें सोशल मीडिया रेडी दिखती हैं। पोर्ट्रेट मोड में अच्छी गहराई और नेचुरल स्किन टोन मिलती है, हालांकि लो-लाइट फोटोग्राफी में डायनामिक रेंज थोड़ी सॉफ्ट हो सकती है और कभी-कभी व्हाइट बैलेंस असमान दिखता है। अल्ट्रावाइड कैमरा कलर ट्यूनिंग में अच्छा है, वहीं मैक्रो कैमरा सब्जेक्ट को पहचानने में सक्षम है। इस फोन में 6.7-इंच का FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Tecno Camon 30

Tecno Camon 30 में 100MP (OIS) प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर रियर कैमरा है, जो अल्ट्रा-क्लियर तस्वीरें कैप्चर करने में सक्षम है। ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ शेक-फ्री और स्मूद वीडियो रिकॉर्डिंग प्रदान करता है। वहीं इसमें 50MP ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा भी है। यह कैमरा नेचुरल कलर प्रोडक्शन करता है और ओवरसैचुरेशन से बचता है, जिससे स्किन टोन ज्यादा नेचुरल दिखती है। पोर्ट्रेट मोड में एज डिटेक्शन अच्छा है और लो-लाइट फोटोग्राफी शानदार है, खासकर सुपर नाइट मोड की वजह से। OIS वीडियो स्टेबलाइज करने में मदद करता है। अन्य फीचर की बात करें, तो इसमें 6.78-इंच का FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Samsung Galaxy M35

Samsung Galaxy M35 में 50MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP के मैक्रो कैमरा के साथ आता है। यह फोन हाई-कॉन्ट्रास्ट और वाइब्रेंट तस्वीरें क्लिक करता है, जिससे इमेज सोशल मीडिया पर डालने के लिए तैयार दिखती हैं। पोर्ट्रेट शॉट्स अच्छे हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.6-इंच FHD+ 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1380 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। यह 6,000mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Vivo T3

Vivo T3 में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा और Flicker सेंसर शामिल है। दिन के समय ली गई तस्वीरों में नेचुरल कलर और अच्छी डिटेलिंग मिलती है, जबकि कम रोशनी में यह कैमरा अच्छी परफॉर्मेंस देता है। 16MP का फ्रंट कैमरा दिन में शार्प और नेचुरल बैकग्राउंड ब्लर के साथ सेल्फी लेता है, हालांकि कम रोशनी में इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी बेहतर हो सकती थी। यह स्मार्टफोन 6.67-इंच FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
iQOO Z9

iQOO Z9 में 50MP के प्राइमरी सेंसर है, जो OIS से लैस है। इसके अलावा, 2MP के पोर्ट्रेट कैमरा है, मगर इसमें अल्ट्रावाइड लेंस नहीं दिया गया है। दिन में ली गई तस्वीरें अच्छी डायनामिक रेंज और सटीक कलर के साथ आती हैं। पोर्ट्रेट मोड बैलेंस्ड एक्सपोजर बनाए रखता है और अधिक एक्सपोजर से बचाता है, जिससे तस्वीरें अधिक नेचुरल दिखती हैं। लो-लाइट परफॉर्मेंस भी बढ़िया है, जिसमें नॉइज कम रहता है और कलर एक्यूरेसी अच्छी बनी रहती है। 16MP का फ्रंट कैमरा शार्प और नेचुरल स्किन टोन वाली सेल्फी कैप्चर करता है। इस फोन में 6.67-इंच FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसमें 5,000mAh बैटरी और 44W चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Xiaomi Redmi Note 14 5G

Xiaomi Redmi Note 14 5G बजट-फ्रेंडली लेकिन भरोसेमंद विकल्प है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो अपने स्मार्टफोन का उपयोग प्रोडक्टिविटी के लिए करना चाहते हैं। फोन में 50MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा शामिल है, जिससे फोटोग्राफी स्टेबल और शार्प होती है। फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो अच्छी डिटेलिंग के साथ तस्वीरें लेता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट से लैस है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। फोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह तेज और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करता है। फोन में 5,110mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G

OnePlus Nord CE 4 Lite शानदार डिस्प्ले वाला फोन है। इसमें 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें ड्यूल LED फ्लैश भी शामिल है। वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर है यानी डेली यूसेज में कोई समस्या नहीं होगी। OnePlus Nord CE 4 Lite में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 256जीबी तक स्टोरेज है। फोन में 5,500mAh की है, जो Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे यह फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
अगर आप ₹20,000 के अंदर बेहतरीन कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए स्मार्टफोन अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आपकी जरूरत के अनुसार, आप किसी भी मॉडल को चुन सकते हैं, जो आपके फोटोग्राफी अनुभव को बेहतर बनाएगा।


