
यदि आप स्टडी के उद्देश्य से स्मार्टफोन की तलाश कर रह हैं, तो किफायती रेंज में भी स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन फोन भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं। खासकर अगर आप 12,000 रुपये तक की रेंज में स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Oppo K14x 5G, Realme C83 5G, Acer Super ZX, Vivo T4 Lite, Oppo A6x, Redmi 15C 5G, Poco C85 5G, Realme P3x, Samsung Galaxy M16 5G जैसे फोन उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ बड़ी स्क्रीन के साथ आते हैं, बल्कि इसमें बेहतर बैटरी बैकअप के साथ अन्य शानदार फीचर्स भी मिल जाएंगे। हालांकि इतने सारे विकल्पों के कारण यह तय करना मुश्किल हो सकता है कि कौन-सा फोन आपकी जरूरतों के लिए सबसे उपयुक्त है। आपकी मदद के लिए हमने 12,000 रुपये से कम कीमत में भारत में छात्रों के लिए बेस्ट फोनों की सूची तैयार की है।
12000 के बजट में बेस्ट फोन
| स्मार्टफोन | प्राइस |
| Oppo K14x 5G | 12,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Realme C83 5G | 13,499 रुपये (4GB+64GB) |
| Acer Super ZX | 9,699 रुपये (6GB+128GB) |
| Vivo T4 Lite | 11,999 रुपये (4GB+128GB) |
| Oppo A6x | 13,999 रुपये (4GB+128GB) |
| Redmi 15C 5G | 12,499 रुपये (4GB+128GB) |
| Poco C85 5G | 11,999 रुपये (4GB+128GB) |
| Realme P3x |
12,999 रुपये (6GB+128GB) |
| Samsung Galaxy M16 5G |
10,749 रुपये (4GB+128GB) |
| Tecno Spark Go 5G | 9,998 रुपये (4GB+128GB) |
| Vivo T4 Lite |
9,999 रुपये (4GB+128GB) |
| OPPO K13x | 11,999 रुपये (4GB+128GB) |
| Vivo Y19 5G |
10,499 रुपये (4GB+64GB) |
| iQOO Z10 Lite | 9,998 रुपये (4GB+128GB) |
| Realme NARZO 70x 5G | 11,999 रुपये (6GB+128GB) |
| Moto G45 5G | 11,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Infinix Note 50X 5G | 11,499 रुपये (6GB+128GB) |
| OPPO A3x 5G | 9,884 रुपये (4GB+64GB) |
| TECNO POVA 6 Neo 5G | 11,999 रुपये (6GB+128GB) |
| POCO M7 5G | 9,477 रुपये (6GB+128GB) |
नोटः यह कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधारित है और खबर लिखे जाने के समय की है। इसमें बदलाव संभव है।
Oppo K14x 5G

Oppo K14x 5G बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ आता है जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहतर मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4GB और 6GB RAM ऑप्शन के साथ उपलब्ध है और यह Android 15 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, इसके साथ 2MP मोनो सेंसर भी मिलता है। फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन, 5G सपोर्ट और वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन भी मिलता है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Realme C83 5G

Realme C83 5G एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में आने वाला डिवाइस है, जिसे बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश गया है। इस फोन में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में काफी खास माना जा सकता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिससे रोजमर्रा के काम और बेसिक गेमिंग में स्मूथ परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद रहती है। यह स्मार्टफोन 4GB और 6GB RAM ऑप्शन है और Android 16 पर चल सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो FHD वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है, हालांकि इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन, डुअल सिम सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
स्टोरः अमेजन
Acer Super ZX

Acer Super ZX बजट-रेंज 5G स्मार्टफोन है जिसे दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.8-इंच का बड़ा FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2460 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन पंच-होल डिजाइन के साथ आती है, जिससे देखने का अनुभव काफी स्मूथ और इमर्सिव बनता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। यह फोन 4GB, 6GB और 8GB RAM ऑप्शन के साथ आता है और Android 15 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज, 5G कनेक्टिविटी, डुअल सिम सपोर्ट और डस्ट रेसिस्टेंट डिजाइन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
स्टोरः अमेजन
Vivo T4 Lite

Vivo T4 Lite एक बजट 5G स्मार्टफोन है, जिसमें बड़ी बैटरी और मल्टीपल स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। फोन में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन बेजल-लेस डिजाइन के साथ आती है, जिससे कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर बनता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 2.4GHz डुअल-कोर और 2GHz हेक्सा-कोर CPU शामिल हैं। यह स्मार्टफोन 4GB, 6GB और 8GB RAM ऑप्शन के साथ आता है। स्टोरेज के लिए इसमें 64GB, 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है, जो FHD वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट सपोर्ट करती है। यह फोन Android 15 पर चलता है और 5G, डुअल सिम, Wi-Fi, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स के साथ आता है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Oppo A6x

Oppo A6x बजट सेगमेंट का 5G स्मार्टफोन है, जिसमें बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन बेजल-लेस डिजाइन के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूथ रहता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP वाइड-एंगल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम और FHD वीडियो रिकॉर्डिंग @30/60fps सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और बेसिक मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह स्मार्टफोन 4GB और 6GB RAM ऑप्शन के साथ आता है। स्टोरेज के लिए इसमें 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह Android 15 पर चलता है और डुअल सिम, 5G, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ आता है।
स्टोरः अमेजन
Redmi 15C 5G

रेडमी 15सी 5जी स्टूडेंट्स के लिए एक बढ़िया बजट ऑप्शन है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो यूट्यूब शॉर्ट्स, इंस्टाग्राम रील्स और ऑनलाइन लेक्चर्स ज्यादा देखते हैं। इसमें 6.9-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे फास्ट स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूद बनता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्टूडेंट्स की डेली मल्टीटास्किंग और बेसिक गेमिंग जरूरतों को आसानी से संभाल लेता है। बैटरी 6000mAh की है, साथ में 33W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो पूरे दिन ऑनलाइन क्लासेस और सोशल मीडिया चलाने वालों के लिए काफी है। कैमरा सेटअप में 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा शामिल है, जो प्रोजेक्ट्स, नोट्स या सोशल मीडिया पोस्ट के लिए ठीक फोटो लेता है। फोन 5G सपोर्ट, IP64 रेटिंग और 128GB स्टोरेज जैसी सुविधाओं के साथ आता है, जिससे यह स्टूडेंट्स के लिए एक प्रैक्टिकल और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बन जाता है। इसकी कीमत 4GB/128GB वैरियंट के लिए 12,499 रुपये है।
स्टोरः अमेजन
Poco C85 5G

पोको सी85 5जी 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह पढ़ाई, वीडियो देखने और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के लिए बढ़िया है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और कस्टम गेम मोड इसे स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाते हैं, चाहे बात ऑनलाइन क्लासेस की हो, मल्टीटास्किंग की या हल्की गेमिंग की। फोन में 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग स्टूडेंट लाइफ के लिए काफी उपयोगी है, जहां फोन का लंबे समय तक चलना जरूरी होता है। कैमरा में 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो असाइनमेंट्स, फोटो नोट्स और सेल्फीज के लिए पर्याप्त है। 5G सपोर्ट, IP64 रेटिंग और 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स इसे एक भरोसेमंद, टिकाऊ और किफायती विकल्प बनाते हैं, जिसे स्टूडेंट्स आराम से अपनी डेली जरूरतों के लिए चुन सकते हैं। इसका 4GB/128GB वैरियंट 11,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है और बैंक ऑफर्स के बाद इसे 10,999 रुपये तक खरीदा जा सकता है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Realme P3x

Realme P3x उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो ऑनलाइन क्लासेस, स्ट्रीमिंग या गेमिंग पर ज्यादा समय बिताते हैं। इसमें 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो एक्सपीरियंस स्मूद रहेगा। कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर का उपयोग किया है और इसके साथ आपको 6GB/8GB रैम की सुविधा मिलती है, जो मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है। बैटरी 6000mAh की है, जो पूरे दिन का बैकअप देती और 45W सुपर VOOC चार्जिंग से जल्दी चार्ज भी हो जाएगी। कैमरा सेटअप भी अच्छा है, जिसमें 50MP प्राइमरी लेंस और 8MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 5G सपोर्ट और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज है, जो इसे स्टूडेंट्स के लिए फ्यूचर-प्रूफ बनाता है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Samsung Galaxy M16 5G

सैमसंग गैलेक्सी एम 16 (Samsung Galaxy M16) 12,000 रुपये से कम की रेंज में उन स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है जिन्हें बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले चाहिए। इसमें 6.7 इंच का Super AMOLED FHD+ स्क्रीन है, जो मल्टीमीडिया और ई-बुक्स पढ़ने के लिए बढ़िया है। इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर और 4GB से 8GB तक रैम मिलती है। बैटरी 5000mAh की है और 25W चार्जिंग सपोर्ट करती है, जो डेली डेली यूज के लिए ठीक है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस हैं, वहीं फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 128GB स्टोरेज है, जिसे 1.5TB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
स्टोरः अमेजन
Tecno Spark Go 5G

Tecno Spark Go 5G उन स्टूडेंट्स के लिए है जो बजट में 5G स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें Dimensity 6400 प्रोसेसर और सिर्फ 4GB रैम है, इसलिए हेवी गेमिंग के लिए उतना पावरफुल नहीं है, लेकिन पढ़ाई, सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेक्चर के लिए पर्याप्त है। डिस्प्ले 6.74 इंच का है और 120Hz रिफ्रेश रेट देता है, लेकिन रिजॉल्यूशन सिर्फ HD+ है। बैटरी 6000mAh की है, लेकिन चार्जिंग स्पीड सिर्फ 18W है, जो थोड़ा स्लो लगेगा। कैमरा 50MP प्राइमरी और 5MP फ्रंट के साथ बेसिक है। 128GB स्टोरेज और 1TB तक एक्सपेंडेबल स्पेस स्टूडेंट्स के लिए ठीक रहेगा।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Vivo T4 Lite

जिन स्टूडेंट्स को ज्यादा बैटरी बैकअप और स्टोरेज ज्यादा चाहिए, उनके लिए Vivo T4 Lite एक विकल्प हो सकता है। इसमें 6000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर और 4GB से 8GB तक रैम ऑप्शंस हैं। इसमें HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जो ठीक-ठाक है। कैमरे में 50MP प्राइमरी और 5MP फ्रंट कैमरा है, जो वीडियो कॉल और स्टडी प्रोजेक्ट्स के लिए अच्छा रहेगा। खास बात यह है कि इसमें 128GB और 256GB दोनों स्टोरेज वैरियंट हैं, जिन्हें 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे स्टूडेंट्स अपने डॉक्यूमेंट्स, लेक्चर वीडियोज और ऐप्स आराम से स्टोर कर सकते हैं।
स्टोरः अमेजन
OPPO K13x

OPPO K13x में 6000mAh बैटरी और 45W सुपर VOOC चार्जिंग है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो ज्यादा बैटरी और फास्ट चार्जिंग चाहते हैं। फोन में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर और 4GB से 8GB तक रैम मिलती है। कैमरे में 50MP प्राइमरी और 8MP फ्रंट कैमरा है, जो फोटोज और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा है। 128GB स्टोरेज और इसे 2TB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Vivo Y19 5G

Vivo Y19 5G स्टूडेंट्स के लिए एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन है। इसमें 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर Dimensity 6300 है, जो डेली यूज और स्टडी के लिए अच्छा है। बैटरी 5500mAh की है, जिसमें 15W चार्जिंग दी गई है। कैमरे में 13MP प्राइमरी और 5MP फ्रंट कैमरा है, जो बेसिक फोटोग्राफी के लिए ठीक है। स्टोरेज ऑप्शन 64GB और 128GB के विकल्प मौजूद हैं, जिन्हें 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन स्टूडेंट्स के लिए बैकअप और बेसिक टास्क के लिहाज से बढ़िया है।
स्टोरः अमेजन
iQOO Z10 Lite

iQOO Z10 Lite उन स्टूडेंट्स के लिए है जिन्हें गेमिंग और लंबे बैकअप वाला फोन चाहिए। इसमें 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर Dimensity 6300 है और इसके साथ 8GB तक रैम मिलते हैं। बैटरी की बात करें, तो फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है और 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे में 50MP प्राइमरी और 5MP फ्रंट कैमरा है, जो ठीक-ठाक क्वालिटी देता है। खास बात यह है कि इसमें 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शंस हैं, जिन्हें 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 5G सपोर्ट और बड़ी बैटरी इसे स्टूडेंट्स के लिए एक बैलेंस्ड चॉइस बनाती है।
स्टोरः अमेजन
Realme NARZO 70x 5G

Realme Narzo 70x छात्रों के लिए एक और शानदार विकल्प हो सकता है। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद स्मार्टफोन है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच FHD+ IPS LCD स्क्रीन है, जो पढ़ने या वीडियो देखने के लिए एक्सपीरियंस को बढ़िया बनाती है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर का उपयोग किया है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें रियर पैनल पर 50MP f/1.8 प्राइमरी सेंसर और 2MP f/2.4 डेप्थ सेंसर है, वहीं फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5000mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर चलता है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Moto G45 5G

Moto G45 5G 12,000 रुपये से कम कीमत में एक पावरफुल स्मार्टफोन है, जो इसे छात्रों के लिए आदर्श विकल्प बनाता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। फोन में में 6.5-इंच HD+ IPS LCD स्क्रीन है। कैमरे में 50MP f/1.8 प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर है, साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Infinix Note 50X 5G

Infinix Note 50x ब्रांड का लेटेस्ट फोन है। यह भी स्टूडेंट्स के लिए किफायती रेंज में एक ऑप्शन हो सकता है। फोन में 6.67-इंच IPS LCD स्क्रीन और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टिमेट प्रोसेसर है। यह एंड्रॉयड 15 पर आधारित XOS 15 पर चलता है, जिसमें ऑन-स्क्रीन सर्च, AI रिप्लाई, AI समरी जैसी सुविधाएं हैं। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें 50MP डुअल रियर कैमरे, 8MP सेल्फी कैमरा, 5,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग हैं। अगर आप बजट में शानदार प्रदर्शन चाहते हैं, तो यह आपके लिए है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
OPPO A3x 5G

OPPO A3x 5G ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। यह फोन MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें 6.67-इंच HD+ IPS LCD स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित ColorOS पर चलता है। अन्य फीचर में 8MP डुअल कैमरे, 5MP सेल्फी कैमरा, 5,100mAh बैटरी और 45W SuperVOOC चार्जिंग शामिल हैं।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
TECNO POVA 6 Neo 5G

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में AI अभी चर्चा का विषय है और Tecno Pova 6 Neo का मुख्य आकर्षण AI फीचर्स हैं। इस सेगमेंट में पहली बार यह फोन AI Magic Eraser, AI Wallpaper, AI Cutout जैसी सुविधाएं देता है। ये AI फीचर्स स्टूडेंट्स की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच HD+ IPS LCD स्क्रीन है। इसके अलावा, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर,8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है। इसमें 108MP डुअल-कैमरा सेटअप और 8MP फ्रंट कैमरा है। अन्य फीचर्स में एंड्रॉयड 14 पर आधारित HiOS 14.5, 5,000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग शामिल हैं।
स्टोरः अमेजन
POCO M7 5G

POCO M7 5G स्टाइलिश स्मार्टफोन है, जो युवा पीढ़ी, खासकर छात्रों को आकर्षित करेगा। यह स्पेसिफिकेशन्स में भी कमी नहीं छोड़ता है। इसमें 6.88-इंच IPS LCD डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित HyperOS पर चलता है और इसे दो बड़े एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे। इसमें 50MP f/1.8 प्राइमरी लेंस और एक सेकेंडरी लेंस है। सामने की तरफ 8MP f/2.0 सेंसर है। फोन की 5160mAh बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
स्टोरः अमेजन


