20000 रुपये से कम में बेस्ट वाटरप्रूफ 5G फोन (2025), जानें प्राइस और फीचर

अगर आप ₹20,000 से कम की बजट में वाटरप्रूफ स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो हमारी यह क्यूरेटेड लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है। इस प्राइस रेंज में vivo T4X, realme P3, Moto G85, Xiaomi Redmi Note 14 5G, Samsung Galaxy A16 5G, iQOO Z9s, realme P2 Pro, realme Narzo 70 Turbo, POCO X7 जैसे फोन उपलब्ध हैं, जो स्पिल और स्प्लैश से सुरक्षित रहते हैं, जिससे इनकी ड्यूरेबिलिटी बढ़ जाती है। आपको बता दें कि किसी फोन की IP रेटिंग यह दर्शाती है कि कोई डिवाइस धूल और पानी से कितनी सुरक्षित है। भले ही किसी फोन को बेहतर IP रेटिंग मिली हो, लेकिन यह पूरी तरह से वाटर रेजिस्टेंस नहीं होता है। यह केवल सीमित समय और गहराई तक ही पानी सह सकता है। समुद्री पानी, क्लोरीन युक्त पानी (स्विमिंग पूल) या अत्यधिक दबाव वाले पानी के संपर्क में आने पर फोन को नुकसान हो सकता है। आइए यहां जानते हैं, ₹20,000 के अंदर बेस्ट वाटरप्रूफ मोबाइल फोन के बारे मेंः

बेस्ट वाटरप्रूफ 5G फोन्स अंडर ₹20,000

स्मार्टफोन IP रेटिंग (वाटरप्रूफ रेटिंग)
vivo T4X 5G IP64
Realme P3 5G IP69
Moto G85 5G IP52
Xiaomi Redmi Note 14 5G IP64
Samsung Galaxy A16 5G IP54
iQOO Z9s 5G IP64
Realme P2 Pro 5G IP65
Realme Narzo 70 Turbo 5G IP65
POCO X7 5G IP69

vivo T4X 5G

vivo T4X 5G

Vivo T4X वाटरप्रूफ रेटिंग IP64 के साथ आता है। फोन के शुरुआत 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये है। यह इस रेंज में बेहतरीन 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB तक रैम दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। फोन 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ होता है। कैमरा सेक्शन की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जो अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें क्लिक करता है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए अच्छा है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जो लंबे समय तक चलती है और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme P3 5G

Realme P3 5G

Realme P3 के शुरुआत वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये है। यह फोन IP69 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले AMOLED टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिससे कलर्स ज्यादा ब्राइट और शार्प दिखते हैं। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है, जो तेज और पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। इसमें 8GB तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज सपोर्ट है। कैमरे की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जो शानदार फोटोग्राफी करता है। वहीं, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है, जिससे बेहतरीन सेल्फी ली जा सकती है। इसकी बैटरी 6000mAh की है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और Type-C पोर्ट के साथ आती है।

Moto G85 5G

Moto G85 5G

Moto G85 भी 20000 रुपये से कम की रेंज वाला 5जी स्मार्टफोन है, जो IP52 वाटरप्रूफ रेटिंग से लैस है। फोन के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये है। इसमें Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट है। इसमें 12GB तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज दी गई है, जिससे एप्लिकेशन तेजी से लोड होती हैं। इसका 6.67 इंच का P-OLED डिस्प्ले काफी शानदार है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है, जो अच्छी डिटेल वाली तस्वीरें क्लिक करता है। वहीं, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है, जो हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी लेने में मदद करता है। इसकी बैटरी 5000mAh की है और Turbo Power चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे यह जल्दी चार्ज हो जाता है।

Xiaomi Redmi Note 14 5G

Xiaomi Redmi Note 14 5G

Xiaomi Redmi Note 14 5G IP64 वाटरप्रूफ रेटिंग से लैस है। फोन के 8जीबी रैम और 128 जीबी वैरियंट की कीमत अमेजन पर 18,998 रुपये है। फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले काफी रिच और ब्राइट कलर्स दिखाता है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव शानदार होता है। कैमरे की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है, जो बेहतरीन सेल्फी लेने में मदद करता है। यह MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बहुत ही बेहतरीन है। इसमें 8GB तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज है। फोन की बैटरी 5110mAh की है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और USB Type-C पोर्ट के साथ आती है।

Samsung Galaxy A16 5G

Galaxy A16

अगर आप Samsung ब्रांड के फैन हैं, तो Samsung Galaxy A16 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो IP54 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। फोन के 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 15,499 रुपये है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस शानदार रहती है। इसका 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव बेहतरीन होता है। कैमरे की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी 5000mAh की है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और USB Type-C पोर्ट के साथ आती है।

iQOO Z9s 5G

iQOO Z9s

iQOO Z9s में IP64 वाटरप्रूफ रेटिंग है। यह 5G स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 19,998 रुपये (8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज) है। फोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले ब्राइट और कलरफुल है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव शानदार रहता है। कैमरा सेक्शन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है, साथ ही स्मार्ट ऑरा लाइट दी गई है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर हो जाती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है, जिससे आपको तेज और स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें 8GB रैम और 256जीबी तक स्टोरेज है। बैटरी 5500mAh की है, जो फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है और USB Type-C पोर्ट के साथ आती है।

Realme P2 Pro 5G

Realme P2 Pro

Realme P2 Pro की बात करें, तो यह फोन IP65 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। फोन के शुरुआत वैरियंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की कीमत फ्लिपकार्ट पर इस समय 18,999 रुपये है। फोन में 6.7 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले ब्राइटनेस और कलर एक्युरेसी के मामले में काफी अच्छा है। कैमरे की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है, जिससे वाइड-एंगल फोटोग्राफी की जा सकती है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर रहता है। इसमें 12GB तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज ऑप्शन है। फोन की बैटरी 5200mAh की है, जो Super VOOC Charging 4.0 टेक्नोलॉजी के साथ आती है और जल्दी चार्ज हो जाती है।

Realme Narzo 70 Turbo 5G

Realme Narzo 70 Turbo 5G

Realme Narzo 70 Turbo भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो IP65 रेटिंग के साथ आता है। फोन के 8जीबी रैम और 128 जीबी वैरियंट की कीमत 17,998 रुपये है। यह MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर पर काम करता है और 12GB तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है, जिससे अच्छी क्वालिटी की सेल्फी ली जा सकती है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो अल्ट्रा चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है और जल्दी चार्ज हो जाती है।

POCO X7 5G

POCO X7

POCO X7 भी एक पावरफुल 5G स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये (8GB+128GB) है। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूथ रहती है। इसमें 8GB रैम और 256जीबी तक स्टोरेज है। फोन की बैटरी 5500mAh की है, जो टर्बो चार्जिंग सपोर्ट करती है और USB Type-C पोर्ट के साथ आती है।