
Samsung ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Galaxy M55 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी है। अगर आप प्रीमियम डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। Galaxy M55 5G फोन को अब आप 20,000 रुपये से कम की कीमत पर खरीद सकते हैं। बता दें कि फोन के शुरुआती वैरियंट को 26,999 रुपये में पिछले साल लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार सेः
Samsung Galaxy M55 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट अभी Flipkart पर सिर्फ 18,998 रुपये में मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन 26,999 रुपये रुपये में लॉन्च किया था यानी फोन पर आपको 8,001 रुपये की सीधी बचत हो रही है। यह फोन Denim Black और Light Green दो कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। मगर यह छूट आपको फ्लिपकार्ट पर Denim Black कलर वैरियंट पर मिलेगी। इसके अलावा, Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड, Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5% तक कैशबैक मिलता है, जिससे प्रभावी कीमत और कम हो जाती है।

सैमसंग गैलेक्सी एम55 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है, जो दिनभर के काम, मल्टीटास्किंग और हल्के गेमिंग के लिए बढ़िया है। फोन को Android 14 आधारित One UI 6.1 पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अच्छी बात यह है कि कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट दे रही है यानी यह लंबे समय एक मजबूत विकल्प बना रहेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 50MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में बढ़िया आउटपुट देता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
अगर आपका बजट 20,000 रुपये के आसपास है और आप Samsung जैसे प्रीमियम ब्रांड से एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह डील बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए। इस कीमत में AMOLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलना काफी मुश्किल है। प्राइस कट के बाद Galaxy M55 5G अपने सेगमेंट में बेहद मजबूत ऑप्शन बन गया है।


