15,000 रुपये से कम में सबसे तेज चार्जिंग वाले फोन (2025)

यदि आप 15000 रुपये से कम की रेंज में सबसे तेज चार्ज होने वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो इस रेंज में भी आपको बहुत सारे फोन भारतीय बाजार में मिल जाएंगे। वैसे, देखा जाए तो हर कोई अपने फोन में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी चाहता है। लेकिन जब फोन को चार्ज होने में बहुत समय लगता है, तो यह कई बार परेशानी भरा हो सकता है। आजकल कई सस्ते स्मार्टफोन हाई-वाटेज चार्जिंग के साथ आते हैं, जो इस समस्या को हल करते हैं। हमने 15,000 रुपये से कम कीमत वाले कई स्मार्टफोन का टेस्ट  किया और यहां उनमें से सबसे तेज चार्जिंग वाले फोन (Fastest Charging Phones Under Rs 15000) की लिस्ट दी है।

सबसे तेज चार्जिंग वाले स्मार्टफोन 15000 रुपये से कम में

स्मार्टफोन प्राइस
POCO M7 Pro 13,499 रुपये
POCO M6 Plus 11,499 रुपये
Redmi 13 5G 12,499 रुपये
Vivo T4x 13,999 रुपये
Redmi A4 5G 8,999 रुपये

POCO M7 Pro

  • बैटरी की क्षमता: 5,110mAh
  • चार्जिंग पावर: 45W
  • 0-100% चार्ज होने का समय: 1 घंटा 4 मिनट

POCO M7 Pro 5G

POCO M7 Pro 15,000 रुपये से कम में सबसे तेज चार्जिंग वाले फोन में से एक है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हमारी टेस्टिंग में 5,110mAh की बैटरी 0 से 100 प्रतिशत तक सिर्फ 1 घंटे 4 मिनट में चार्ज हो गई, जो इस बड़ी बैटरी के लिए शानदार है। इस फोन में 6.67-इंच AMOLED स्क्रीन है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 2MP डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा है। सबसे अच्छी बात यह है कि बॉक्स में 45W का फास्ट चार्जर मिलता है, तो आपको अलग से खरीदने की जरूरत नहीं।

POCO M6 Plus

  • बैटरी की क्षमता: 5,030mAh
  • चार्जिंग पावर: 33W
  • 0-100% चार्ज होने का समय: 1 घंटा 12 मिनट

POCO M6 Plus 5G

POCO M6 Plus में 5,030mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हमारी टेस्टिंग में ये 0 से 100 प्रतिशत तक 1 घंटे 12 मिनट में चार्ज हुई। यह 15,000 रुपये से कम में एक किफायती और शानदार 5G स्मार्टफोन है। इसमें 6.79-इंच IPS LCD स्क्रीन है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 की सुरक्षा है। यह Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 AE प्रोसेसर से चलता है। डुअल-कैमरा सेटअप में 108MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए 13MP कैमरा है।

Redmi 13 5G

  • बैटरी की क्षमता: 5,030mAh
  • चार्जिंग पावर: 33W
  • 0-100% चार्ज होने का समय: 1 घंटा 13 मिनट

Redmi 13 5G

Redmi 13 5G की 5,030mAh बैटरी को चार्ज होने में 1 घंटा 13 मिनट लगे। इसमें 33W का फास्ट चार्जर बॉक्स में मिलता है और इसके नतीजे POCO M6 Pro से काफी मिलते-जुलते हैं। इस फोन में 6.79-इंच IPS LCD डिस्प्ले है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है। रियर पर 108MP प्राइमरी सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस है, वहीं सेल्फी के लिए 13MP कैमरा है।

Vivo T4x

  • बैटरी की क्षमता: 6,500mAh
  • चार्जिंग पावर: 44W
  • 0-100% चार्ज होने का समय: 1 घंटा 30 मिनट

vivo T4X 5G

Vivo T4x में इस लिस्ट की सबसे बड़ी 6,500mAh बैटरी है। यह 0 से 100% तक सिर्फ 1 घंटे 30 मिनट में चार्ज हो जाती, जो इतनी बड़ी बैटरी के लिए बहुत तेज है। फोन के साथ 44W का फास्ट चार्जर भी मिलता है। बाकी खूबियों की बात करें, तो इसमें 6.72-इंच IPS LCD स्क्रीन है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है। रियल पैनल पर 50MP+2MP कैमरा है और सेल्फी के लिए 8MP कैमरा है।

Redmi A4 5G

  • बैटरी की क्षमता: 5,160mAh
  • चार्जिंग पावर: 18W
  • 0-100% चार्ज होने का समय: 1 घंटा 51 मिनट

Redmi A4 5G

Redmi A4 5G इस लिस्ट का सबसे सस्ता फोन है। इसकी 5,160mAh बैटरी 0 से 100 प्रतिशत तक 1 घंटे 51 मिनट में चार्ज हुई, क्योंकि यह 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 8,999 रुपये की कीमत के हिसाब से यह नंबर बहुत अच्छे हैं। इसमें 6.88-इंच IPS LCD स्क्रीन है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर का उपयोग किया है। फोन के रियर पैलन पर 50MP का कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP कैमरा है। यह Jio 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है, जिससे यह देश में सबसे सस्ते 5G फोन में से एक है।