10,000 रुपये से अधिक सस्ता बिक रहा Google Pixel 10, देखें कहां मिल रहा ये जबरदस्त ऑफर

यदि आप गूगल का नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अभी भी Google Pixel 10 पर अच्छी डील मिल रही है। बता दें कि इस फोन को कुछ महीने पहले ही कंपनी ने 79,999 रुपये (12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज) में लॉन्च किया था। अब Amazon पर इस फोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे यह प्रीमियम फोन अब पहले से काफी ज्यादा आकर्षक डील बन गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि नए लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर ऐस ऑफर अक्सर ज्यादा देर तक उपलब्ध नहीं रहते हैं, इसलिए क्लीन सॉफ्टवेयर और AI-पावर्ड फीचर्स चाहने वाले यूजर इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

Amazon पर Pixel 10 की कीमत 79,999 रुपये (12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज) है, जो अभी 69,640 लिस्ट की गई है यानी लॉन्च प्राइस से सीध 10,359 रुपये का प्राइस कट, लेकिन बचत यहीं खत्म नहीं होती। इसके अलावा, अलग-अलग बैंक कार्ड पर 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके साथ, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको 44,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलता है।

Google Pixel 10

वहीं फ्लिपकार्ट की बात करें, तो इस फोन को HDFC Bank Credit Card से खरीदते हैं, तो आपको 7000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3750 रुपये का कैशबैक मिलता है। इस तरह आप इस फोन पर अच्छी बचत कर सकते हैं।

Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें, तो Pixel 10 में Google का नया Tensor G5 चिपसेट मिलता है, जिसे बेहतर AI प्रोसेसिंग, स्मूथ मल्टीटास्किंग और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। फोन में 4970mAh की बैटरी है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें, तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा Macro Focus के साथ दिया गया है, साथ में 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 5x ऑप्टिकल जम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 10.5MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दिया गया है।

डिस्प्ले के लिए Pixel 10 में 6.3-इंच का OLED पैनल मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस है। इसे Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिली है। भारत में यह इंडिगो, फ्रॉस्ट, लेमनग्रास और ऑब्सिडियन जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

क्या यह डील में खरीदने लायक है? फोन लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद इस स्तर की कीमत कटौती इसे प्रीमियम सेगमेंट में एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनाती है। Pixel 10 अपने कैमरा परफॉर्मेंस, स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस और भरोसेमंद हार्डवेयर के लिए पहले से ही पसंद किया जा रहा है। अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप चाहते हैं जो फास्ट, स्टेबल और AI-फोकस्ड हो और वह भी अच्छी छूट में तो यह ऑफर निश्चित रूप से मिस नहीं करना चाहिए।