फोल्डेबल फोन का बड़ा धमाका! Google Pixel 9 Pro Fold अब सबसे कम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध

अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन के शौकीन हैं, लेकिन ज्यादा बजट खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो Google Pixel 9 Pro Fold इस समय शानदार विकल्प बनकर सामने आया है। बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन, डुअल AMOLED डिस्प्ले, दमदार Tensor चिपसेट वाला यह फोन अब अपनी लॉन्च कीमत से काफी सस्ता मिल रहा है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,72,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत 96,000 रुपये के आसपास पहुंच गई है, जो अब तक की सबसे कम कीमत मानी जा रही है।

गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड को 1,72,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह Flipkart पर 99,999 रुपये से लिस्टेड है। अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹95,999 रह जाती है। इसके अलावा, पुराने फोन के एक्सचेंज पर 62,400 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है, हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। चाहें तो इस फोल्डेबल फोन को आसान EMI पर भी खरीदा जा सकता है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹3,516 प्रति माह से होती है। साथ ही, एक्सटेंडेड वारंटी और मोबाइल प्रोटेक्शन जैसे ऐड-ऑन भी उपलब्ध हैं।

Google Pixel 9 Pro Fold

Google Pixel 9 Pro Fold के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें बाहर की तरफ 6.3-इंच का OLED कवर डिस्प्ले और अंदर 8-इंच का LTPO OLED फोल्डेबल डिस्प्ले मिलता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आती हैं। फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो AI-आधारित फीचर्स और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 4,650mAh की बैटरी मिलती है, जो 21W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि चार्जिंग स्पीड थोड़ी स्लो मानी जा सकती है।

कैमरा सेक्शन में Pixel 9 Pro Fold काफी मजबूत नजर आता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा, 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 5x ऑप्टिकल और 20x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है। Pixel की पहचान वाले AI-बेस्ड कैमरा फीचर्स, फोटो एडिटिंग टूल्स और स्मार्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस इसे और खास बनाते हैं। Google इस फोन के लिए 7 साल तक Android OS अपडेट्स का वादा भी करता है।

खरीदें या नहीं? अगर आप स्टॉक Android एक्सपीरियंस, शानदार डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स चाहते हैं, तो मौजूदा कीमत पर Google Pixel 9 Pro Fold बेहतरीन डील साबित हो सकता है। हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड और टेलीफोटो कैमरा में थोड़ी और बेहतरी की गुंजाइश है। फिर भी, ₹99,000 के आसपास इस तरह का प्रीमियम फोल्डेबल फोन मिलना इसे एक आकर्षक विकल्प बनाता है।