10,000 रुपये तक गिरा Google Pixel 9a का दाम, जानें अब क्या है कीमत

यदि आप क्लीन एंड्रॉयड इंटरफेस, भरोसेमंद कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आने वाले फोन की तलाश में हैं, तो Google Pixel 9a आपके लिए एक विकल्प बन सकता है। खास बात यह है कि इस समय Flipkart पर यह फोन अपनी कीमत से 10,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है, जिसकी वहज से यह एक अच्छी साबित हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कैसे आप गूगल पिक्सल 9ए पर 10,000 रुपये का लाभ उठा सकते हैंः

Flipkart पर डील की बात करें, तो Pixel 9a को भारत में 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Flipkart इसे 44,999 रुपये में लिस्ट कर रहा है यानी 5,000 रुपये की कटौती। लेकिन असली फायदा बैंक ऑफर के साथ मिलता हैHDFC Bank क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इस तरह कुल मिलाकर कीमत में 10,000 रुपये की कमी हो जाती है।

Google Pixel 9a price drops

इसके अलावा, अन्य ऑफर्स की बात करें, तो Axis Bank Flipkart Debit Card से खरीदारी करने पर 750 रुपये तक कैशबैक मिलता है। नो-कॉस्ट ईएमआई की शुरुआत 3,750 रुपये से होती है। वहीं आपके लिए यहां 35,600 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। हालांकि यह एक्सचेंज होने वाले डिवाइस के कंडीशन पर निर्भर करती है। कुल मिलाकर, जिन लोगों का बजट थोड़ा तंग है, उनके लिए यह ऑफर बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

Pixel 9a के स्पेसिफिकेशंस और फीचर की बात करें, तो इसमें 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो कलर को बेहद नेचुरल तरीके से दिखाता है। 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग को स्मूथ रखता है, और HDR कंटेंट 1800 निट्स ब्राइटनेस के कारण ज्यादा आकर्षक लगता है। आउटडोर उपयोग के दौरान 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे तेज धूप में भी आसानी से पढ़ने लायक बनाती है। वहीं इसका डिजाइन काफी प्रीमियम लगता है और एक हाथ से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर जिन लोगों को बड़े और भारी फोन पसंद नहीं आते हैं, उनके लिए Pixel 9a एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है।

Pixel फोन की पहचान हमेशा उसके कैमरे से होती है और Pixel 9a भी इससे अलग नहीं है। 48MP+13MP का कैमरा सेटअप देखने में भले सामान्य लगे, लेकिन इसकी इमेज प्रोसेसिंग इसे प्रीमियम फोन्स की कतार में खड़ा कर देती है। डे-लाइट में शार्प फोटोज, शानदार डायनामिक रेंज और लो-लाइट में नॉइज को बेहतरीन तरीके से कंट्रोल करने की क्षमता इसे खास बनाती है। पोर्ट्रेट मोड में बॉर्डर डिटेक्शन काफी अच्छा है। सेल्फी कैमरा भी 13MP का है जो फेस स्टेबलाइजेशन और कलर एक्यूरेसी में शानदार काम करता है, खासकर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए यह कैमरा काफी अच्छा विकल्प है।

फोन में Tensor G4 चिप है। भले ही सबसे तेज प्रोसेसर न हो, लेकिन यह रोजमर्रा के कामों को बिना किसी दिक्कत के पूरा कर देता है। वहीं 8GB रैम सामान्य उपयोग के लिए पर्याप्त है, हालांकि भारी गेमिंग के लिए यह ऑप्टिमाइज्डफोन नहीं है। 5100mAh बैटरी पूरे दिन आराम से चल जाती है, लेकिन धीमी 23W चार्जिंग इसकी एक बड़ी कमी है। आजकल उसी कीमत में 80W से 120W तक फास्ट चार्जिंग सामान्य होती जा रही है, इसलिए Pixel 9a इसमें थोड़ा पीछे रह जाता है। Pixel 9a की सबसे मजबूत बात इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। Google इसे सात साल तक बड़े एंड्रॉयड अपडेट और सिक्योरिटी पैच देता है, जो इसे एक लॉन्ग-टर्म स्मार्टफोन इन्वेस्टमेंट बनाता है।

अब सवाल उठाता है कि यह फोन क्यों खरीदें, तो यह उन लोगों के लिए अभी भी परफेक्ट चॉइस जो क्लीन और कॉम्पैक्ट एंड्रॉयड फोन चाहते हैं। इसमें बेहतरीन कैमरा क्वालिटी, क्लीन और स्मूथ Android एक्सपीरियंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है। साथ ही, Flipkart पर चल रहे 10,000 रुपये वाले डिस्काउंट के बाद Pixel 9a एक अच्छा विकल्प बना जाता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन तेज, साफ और यूजर-फ्रेंडली लगता है। कुल मिलाकर, जो लोग कैमरा, सॉफ्टवेयर और विश्वसनीयता को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए Pixel 9a एक बढ़िया खरीद साबित होता है।