IMEI नंबर से मोबाइल कैसे खोजें, जानें क्या है तरीका

मोबाइल फोन (Mobile Phone) खो जाने या फिर चोरी होने जाने पर किसी को भी परेशानी हो सकती है। मगर आईएमईआई नंबर ट्रैकर (IMEI mobile tracker) की मदद से आप इसे खोज सकते हैं। बता दें कि IMEI नंबर (IMEI Number) एक 15 अंकों वाला यूनिक कोड होता है, जो हर मोबाइल फोन को एक अलग पहचान देता है, ठीक वैसे ही जैसे आपका आधार कार्ड नंबर आपकी पहचान को दर्शाता है। IMEI ट्रैकर का उपयोग करके आप अपने फोन की सटीक लोकेशन का पता कर सकते हैं, जिससे चोरी या खो जाने वाला मोबाइल फोन को खोजा (IMEI number se mobile kaise khoje) सकता हैः

Table of Contents

IMEI नंबर क्या है?

IMEI नंबर हर मोबाइल फोन के लिए एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है। यह 15 अंकों का कोड फोन निर्माता कंपनियों द्वारा हर डिवाइस को दिया जाता है, जिससे फोन को ट्रैक किया जा सकता है। अगर आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो IMEI नंबर ट्रैकर की मदद से इसे खोजा जा सकता है। आजकल IMEI नंबर ट्रैकिंग के लिए कई ऑनलाइन और ऑफलाइन टूल्स उपलब्ध हैं। यह नंबर न तो बदला जा सकता है और न ही हटाया जा सकता है, इसलिए भले ही कोई आपके फोन का सिम कार्ड निकाल दे या बैटरी हटा दे, फिर भी आप IMEI ट्रैकर की मदद से अपने फोन को ट्रेस कर सकते हैं।

Android और iPhone में IMEI नंबर कैसे पता करें?

अगर आपका फोन खो जाता है, तो IMEI नंबर से उसे ट्रैक किया जा सकता है। इसलिए आपको पहले से ही अपने फोन का IMEI नंबर जान लेना चाहिए। अगर आपके फोन में डुअल सिम है, तो उसमें दो IMEI नंबर होंगे। यहां Android और iPhone में IMEI नंबर खोजने के कुछ आसान तरीके दिए गए हैं।

Android फोन में IMEI नंबर कैसे पता करें?

तरीका 1: फोन के डायलर का उपयोग करें

सबसे आसान तरीका फोन के डायलर का उपयोग करके IMEI नंबर पता करना है:

IMEI

स्टेप-1: अपने Android फोन में Dialer ऐप ओपन करेंः
स्टेप-2: *#06# डायल करें।
स्टेप-3: स्क्रीन पर IMEI नंबर का पॉप-अप मैसेज दिखाई देगा।
स्टेप-4: अगर नंबर नहीं दिखता, तो डायल बटन दबाएं।

तरीका 2: फोन की सेटिंग्स से IMEI नंबर देखें

अगर आप डायलर से IMEI नंबर नहीं देख पा रहे हैं, तो इसे सेटिंग्स से भी चेक कर सकते हैं:

IMEI

स्टेप-1: अपने Android फोन की Settings ओपन करें।
स्टेप-2: About Phone सेक्शन पर स्क्रॉल करें और टैप करें।
स्टेप-3: IMEI नंबर सबसे नीचे दिखेगा

तरीका 3: फोन के पीछे IMEI नंबर देखें

कई स्मार्टफोन के पीछे सफेद स्टिकर पर IMEI नंबर लिखा होता है। अगर आपने अपने फोन का स्टिकर हटाया नहीं है, तो आप इसे वहीं से देख सकते हैं।

तरीका 4: फोन के बॉक्स पर IMEI नंबर देखें

अगर फोन के पीछे स्टिकर नहीं है, तो आप फोन के बॉक्स पर भी IMEI नंबर देख सकते हैं। यह आमतौर पर SAR वैल्यू और अन्य डिटेल्स के साथ लिखा होता है।

iPhone में IMEI नंबर कैसे पता करें?

आप अपने आईफोन में भी आईएमईआई नंबर को आसानी के खोज सकते हैंः

तरीका 1: iPhone के डायलर से IMEI नंबर देखें

स्टेप-1:अपने iPhone में Phone ऐप ओपन करें।
स्टेप-2: *#06# डायल करें।
स्टेप-3: स्क्रीन पर IMEI नंबर दिखाई देगा।
स्टेप-4: अगर नंबर नहीं दिख रहा, तो डायल बटन दबाएं।

तरीका 2: सेटिंग्स से IMEI नंबर देखें

स्टेप-1: अपने iPhone में Settings ऐप ओपन करें।
स्टेप-2: General पर टैप करें और फिर About ऑप्शन चुनें।
स्टेप-3: यहां IMEI/MEID/ICCID सहित अन्य डिटेल्स मिलेंगी।

तरीका 3: iPhone सेटअप के दौरान IMEI नंबर देखें

अगर आपने अपना iPhone अभी तक सेटअप नहीं किया है या डिवाइस को रीसेट कर दिया है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप-1: iPhone चालू करें और वेलकम स्क्रीन पर जाएं।
स्टेप-2: स्क्रीन पर “Hello” मैसेज दिखाई देगा।
स्टेप-3: निचले दाएं कोने में “i” आइकन दबाएं।
स्टेप-4: IMEI नंबर स्क्रीन पर दिखेगा।

तरीका 4: सिम ट्रे पर IMEI नंबर देखें

अगर आपके iPhone में फिजिकल सिम ट्रे है, तो IMEI नंबर सिम ट्रे पर लिखा होता है। इसके लिए:

स्टेप-1: सिम इजेक्टर पिन से सिम ट्रे निकालें।
स्टेप-2: IMEI नंबर वहां लिखा होगा

तरीका 5: Apple ID से IMEI नंबर खोजें

अगर आपके पास आपका iPhone नहीं है, तो आप Apple ID से IMEI नंबर देख सकते हैं:

स्टेप-1: Apple ID मैनेजमेंट पेज (https://appleid.apple.com) पर जाएं।
स्टेप-2: अपने Apple ID से लॉगइन करें, जो iPhone में इस्तेमाल की गई थी।
स्टेप-3: Devices सेक्शन में जाएं और अपने iPhone को चुनें।
स्टेप-4: यहां IMEI नंबर दिख जाएगा।

IMEI नंबर से फोन कैसे खोजें

अगर आपका फोन खो गया है या चोरी हो गया है, तो IMEI नंबर की मदद से उसे ट्रैक किया जा सकता है। IMEI नंबर एक यूनिक 15-अंकों का कोड होता है, जो हर मोबाइल डिवाइस को अलग पहचान देता है। IMEI ट्रैकर का उपयोग करके आप अपने फोन को ट्रैक कर सकते हैं और उसकी लोकेशन जान सकते हैं।

स्टेप-1: अपने खोए या चोरी हुए फोन की जानकारी पुलिस को दें और FIR दर्ज करवाएं। IMEI नंबर ट्रैकिंग शुरू करने से पहले पुलिस रिपोर्ट की एक कॉपी अपने पास रखें।
स्टेप-2: अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर (Jio, Airtel, Vi) से संपर्क करें और डुप्लीकेट सिम कार्ड का अनुरोध करें। आप IMEI नंबर को ब्लॉक करवाने की भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं। यह आपके खोए हुए फोन को गलत इस्तेमाल से बचाने में मदद करेगा।

ceir
स्टेप-3: भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल (https://ceir.gov.in/Home/index.jsp) पर जाकर IMEI नंबर ब्लॉक करने का अनुरोध करें। इसके लिए पुलिस रिपोर्ट की कॉपी, पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) और फोन की खरीद रसीद (Invoice) की जरूरत पड़ेगी।
स्टेप-4: फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। यह वही नंबर होना चाहिए, जो आपके खोए हुए फोन में पहले एक्टिव था।
स्टेप-5: IMEI नंबर ब्लॉक करने के बाद आपको एक रिक्वेस्ट ID (Request ID) मिलेगी। इस ID का उपयोग करके आप अपनी शिकायत की स्थिति की जांच कर सकते हैं और यदि जरूरत हो तो IMEI को अनब्लॉक करवा सकते हैं।

जब आप शिकायत दर्ज कराते हैं, तो नेटवर्क ऑपरेटर आपके फोन के IMEI नंबर को ट्रैकिंग सूची में जोड़ देगा। इससे आपका डिवाइस ब्लैकलिस्ट हो जाएगा और अन्य नेटवर्क ऑपरेटर्स भी इसे अपने सिस्टम में प्रतिबंधित कर देंगे। इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति आपके फोन में नई सिम डालने की कोशिश करता है, तो भी फोन नेटवर्क से कनेक्ट नहीं होगा।

नोट : IMEI ट्रैकर का उपयोग करके आप अपने फोन को अपने मौजूदा डिवाइस से ट्रैक नहीं कर सकते। हालांकि आप अपने नेटवर्क ऑपरेटर से अनुरोध कर सकते हैं कि वे फोन को अलर्ट लिस्ट में डाल दें। इससे जब भी फोन किसी नेटवर्क से जुड़ेगा, तो उसकी पहचान हो सकेगी। इसके अलावा, फोन का IMEI नंबर ब्लैकलिस्ट करने से चोरी किए गए डिवाइस को दोबारा बेचना मुश्किल हो जाता है, जिससे यह चोरों के लिए बेकार हो जाता है।

CEIR पोर्टल पर शिकायत की स्टेटस को कैसे चेक करें?

अगर आपने IMEI नंबर ब्लॉक करने का अनुरोध किया है, तो आप CEIR पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत की स्थिति जांच सकते हैं।

स्टेप-1: CEIR पोर्टल के होमपेज (https://ceir.gov.in/Home/index.jsp) पर जाएं और Check Request Status बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-2: नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी यूनिक अनुरोध ID दर्ज करनी होगी।
स्टेप-3: फिर Submit बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपनी शिकायत की स्थिति दिखाई देगी:

  • Pending: आपकी रिक्वेस्ट अभी प्रोसेस में है।
  • Processed:आपका IMEI नंबर ब्लॉक कर दिया गया है।
  • Rejected: आपकी रिक्वेस्ट अस्वीकृत कर दी गई है (यदि कोई दस्तावेज सही नहीं है)।

IMEI नंबर ट्रैकर का उपयोग करके आप अपने खोए या चोरी हुए फोन को ढूंढ सकते हैं और उसे ब्लॉक करवा सकते हैं, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति उसका गलत इस्तेमाल न कर सके। CEIR पोर्टल और आपके नेटवर्क ऑपरेटर की मदद से आप अपने मोबाइल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

IMEI नंबर ट्रैकर क्या है?

IMEI नंबर ट्रैकर एक सिस्टम है, जो किसी मोबाइल फोन की पहचान और ट्रैकिंग में मदद करता है। यह खोए या चोरी हुए फोन को खोजने में सहायता करता है। IMEI नंबर को ब्लॉक करके डिवाइस को बेकार बनाया जा सकता है ताकि कोई दूसरा व्यक्ति इसका उपयोग न कर सके।

IMEI नंबर ट्रैकर से फोन को कैसे ट्रैक करें?

IMEI नंबर ट्रैक करने के लिए सबसे पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। फिर अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें और डुप्लीकेट सिम कार्ड प्राप्त करें। इसके बाद CEIR पोर्टल पर जाकर IMEI नंबर को ब्लॉक करने का अनुरोध करें। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। कानून प्रवर्तन एजेंसियां और टेलीकॉम ऑपरेटर मिलकर आपके फोन को खोजने में सहायता करेंगे।

IMEI नंबर ट्रैकिंग के क्या फायदे हैं?

IMEI ट्रैकिंग के कई फायदे हैं, जैसे:

  • IMEI नंबर को ब्लॉक करने की सुविधा
  •  CEIR का राष्ट्रीय स्तर पर ट्रैकिंग नेटवर्क
  •  बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फोन का पता लगाने में मदद
    यह प्रणाली फोन की सुरक्षा को मजबूत बनाती है और चोरी हुए फोन को पुनः प्राप्त करने में मदद करती है।

CEIR क्या है और यह IMEI नंबर ट्रैकिंग में कैसे मदद करता है?

CEIR (Central Equipment Identity Register) भारत सरकार द्वारा प्रबंधित एक डाटाबेस है, जिसमें IMEI नंबर सेव किए जाते हैं। यह खोए हुए स्मार्टफोन को ट्रैक करने में मदद करता है, भले ही सिम कार्ड बदल दिया गया हो। टेलीकॉम ऑपरेटरों के सहयोग से CEIR चोरी हुए फोन की पहचान और ट्रैकिंग करता है।

अगर IMEI नंबर से फोन नहीं मिल रहा है तो क्या करें?

अगर IMEI नंबर से आपका फोन नहीं मिल रहा है, तो निम्नलिखित कदम उठाएं:

  • पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं और IMEI नंबर प्रदान करें।
  • अपने नेटवर्क प्रोवाइडर से संपर्क करें और फोन को ब्लॉक करवाएं।
  • GPS-आधारित ट्रैकिंग ऐप्स का उपयोग करके फोन की लोकेशन जानने की कोशिश करें।
    ये सभी उपाय आपके खोए हुए फोन को खोजने में मदद कर सकते हैं।

अपने फोन को खोने या चोरी होने से पहले सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए इन उपायों को अपनाएं:

  • Find My Device (Android) या Find My iPhone (iOS) को एक्टिवेट करें।
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two-Factor Authentication) चालू करें।
  • एक मजबूत पासवर्ड सेट करें ताकि कोई भी आसानी से फोन बंद न कर सके।
  • अपने फोन का IMEI नंबर कहीं सुरक्षित लिखकर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर ट्रैकिंग की जा सके।

क्या Google Earth से IMEI नंबर ट्रैक किया जा सकता है?

नहीं, Google Earth का उपयोग IMEI नंबर ट्रैक करने के लिए नहीं किया जा सकता। Google Earth केवल 2D और 3D व्यू प्रदान करता है, लेकिन यह फोन की लोकेशन ढूंढने में सहायता नहीं करता।

क्या IMEI ट्रैकर ऐप्स नकली होते हैं?

नहीं, सभी IMEI ट्रैकर ऐप्स नकली नहीं होते। कई विश्वसनीय ऐप्स जैसे mSpy, Spokeo आदि उपलब्ध हैं, जिन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी उपयोग करती हैं। हालांकि आपको केवल भरोसेमंद स्रोतों से ऐप डाउनलोड करना चाहिए ताकि किसी धोखाधड़ी का शिकार न हों।

क्या चोर IMEI नंबर बदल सकते हैं?

हां, तकनीकी रूप से IMEI नंबर बदला जा सकता है, लेकिन यह बेहद मुश्किल और अवैध होता है। यदि IMEI नंबर बदल दिया जाए, तो फोन को ट्रैक करना बहुत कठिन हो जाता है।

पुलिस IMEI ट्रैकर क्या है?

IMEI ट्रैकर एक विशेष टूल है, जिसका उपयोग पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को खोजने के लिए करती हैं। यह टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ समन्वय करके काम करता है और डिवाइस को ट्रैक करने में मदद करता है।

IMEI नंबर को अनब्लॉक कैसे करें?

यदि आपका फोन वापस मिल जाता है और आप इसे फिर से उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके IMEI नंबर को अनब्लॉक करवाना होगा।

क्या IMEI नंबर बदला जा सकता है?

नहीं, IMEI नंबर को बदलना अवैध है। यह एक अपराध है क्योंकि इससे फोन की असली पहचान छिपाई जा सकती है और ब्लैकलिस्ट किए गए डिवाइस को दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है।