
अगर आप नया iPhone लेने का सही मौका तलाश रहे थे, तो Flipkart आपके लिए बेहतरीन डील लेकर आया है। इस समय Apple iPhone 15 को बड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं इसमें बैंक डिस्काउंट को मिला दें, तो 69,900 रुपये वाले मॉडल को 50,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। डिस्प्ले, कैमरा और पावरफुल A16 चिपसेट की वजह से यह अब इस प्राइस पर सबसे वैल्यू-फॉर-मनी iPhone है।
इस समय Flipkart पर iPhone 15 (128GB) की कीमत 51,999 रुपये में लिस्टेड है, जो कि इसके लॉन्च प्राइस 69,900 रुपये से 17,901 रुपये कम है। इसके बाद बैंक ऑफर्स से कीमत और नीचे आ जाती है। Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर 5% कैशबैक दिया जा रहा है, जो 4000 रुपये तक है। इसके अलावा, ICICI Bank कार्ड पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलती है। एक्सचेंज पर पुराने फोन के बदले 45,950 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है और चुनिंदा मॉडलों पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी शामिल है। इन सभी ऑफर्स को जोड़ने पर iPhone 15 की कीमत लगभग 50,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

iPhone 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1179×2556 पिक्सल है। यह HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है। फोन में A16 Bionic चिपसेट दिया गया है।
कैमरा सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। इसमें 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम दिया गया है, जो एक अतिरिक्त टेलीफोटो जैसा रिजल्ट देता है। फ्रंट में 12MP का ट्रूडेप्थ कैमरा है जो शानदार सेल्फी और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन में 3349mAh की बैटरी दी गई है, जो वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है और लगभग 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
क्या iPhone 15 खरीदना सही रहेगा? अपने प्राइस रेंज में iPhone 15 इस समय सबसे बैलेंस्ड iPhone माना जा सकता है। इसका कैमरा आउटपुट, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले अनुभव काफी प्रीमियम है। A16 चिपसेट इसे फ्यूचर-प्रूफ बनाता है और iOS अपडेट का फायदा कई सालों तक मिलता है। हालांकि इसमें 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट नहीं है, जो केवल iPhone 15 Pro सीरीज में उपलब्ध है, लेकिन बाकी सभी फीचर्स इसे अपनी कीमत के हिसाब से बेहद मजबूत विकल्प बनाते हैं। पहली बार iPhone लेने वाले यूजर्स के लिए भी यह मॉडल बेहतर शुरुआती विकल्प माना जा रहा है। अगर आपका बजट 45–50 हजार रुपये के बीच है और आप एक भरोसेमंद, प्रीमियम और पावरफुल iPhone खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart पर चल रहा यह ऑफर निश्चित रूप से एक शानदार मौका है। कीमत, फीचर्स और ब्रांड वैल्यू तीनों को देखते हुए iPhone 15 इस समय अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतर डील साबित हो रहा है।


