
Flipkart Black Friday Sale 2025 में Apple iPhone 16 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट देखने को मिल रही है। iPhone 17 के लॉन्च के बाद कंपनी ने iPhone 16 की कीमतों में पहले ही कटौती की थी, लेकिन अब ब्लैक फ्राइडे सेल ने इस प्राइस को और नीचे ला दिया है। इस खास सेल के दौरान iPhone 16 सिर्फ 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो कि इसके लॉन्च प्राइस 69,900 रुपये के मुकाबले लगभग 12,000 रुपये कम है और इसमें बैंक डिस्काउंट को जोड़ दें, तो कीमत करीब 15,000 रुपये तक कम हो जाती है। आइए जानते हैं iPhone 16 पर मिलने वाली डील के बारे में…
Flipkart Black Friday Sale 28 नवंबर तक जारी रहेगी, जिसमें Apple समेत Samsung, Google Pixel, Vivo, Oppo और Motorola जैसे ब्रांड्स पर भी कई आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं।

iPhone 16 (128जीबी) की लॉन्च प्राइस 69,999 रुपये है। इस समय यह फोन फ्लिपकार्ट पर 57,999 रुपये में लिस्टेड है यानी यहां प्राइस में सीधे 11,901 रुपये की कटौती की गई है। वहीं अब बैंक ऑफर को देखें, तो एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये की छूट है, इसके साथ एक्सिस बैंक, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। अगर आपके पास एक्सिस और एसबीआई का फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड है, तो इस पर सबसे अधिक 3,846 रुपये की छूट मिल रही है। आप चाहें, तो 15,747 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस तरह आप फोन को 54,153 रुपये में घर ला सकते हैं। साथ ही, आप नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं।

अब बात करते हैं iPhone 16 के फीचर्स की। इस फोन में Apple का नया A18 चिपसेट दिया गया है, जो परफॉर्मेंस में पहले से कहीं तेज और पावर-इफिशिएंट है। फोन में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। हालांकि इसमें हाई रिफ्रेश रेट नहीं है, लेकिन इसकी डिस्प्ले क्वालिटी प्रीमियम iPhones के बराबर मानी जाती है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो लो-लाइट में भी शानदार फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। वहीं 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी के मामले में iPhone 16 में 3561mAh की बैटरी है, जो एक दिन का बैकअप आसानी से देती है। 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और USB Type-C पोर्ट इसे आधुनिक स्टैंडर्ड्स के बराबर खड़ा करते हैं। इतना ही नही, iOS 18 के साथ इसमें Apple Intelligence जैसे नए AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है, जो फोन को और स्मार्ट बनाते हैं। फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आता है।
तो क्या iPhone 16 खरीदना सही फैसला होगा? अगर आप iPhone 12, iPhone 11 या इससे पुराने मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो iPhone 16 एक बड़ा अपग्रेड साबित होगा। यह बेहतर कैमरा क्वालिटी, ज्यादा तेज A18 चिप, लंबे बैटरी बैकअप और स्मार्ट फीचर्स के साथ एक फ्यूचर-रेडी डिवाइस बन जाता है। हालांकि iPhone 17 की तुलना में इसमें हाई रिफ्रेश रेट और नया A19 चिप नहीं मिलता है, लेकिन कीमत का अंतर इसे ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बना देता है।


