
यदि आप iPhone 16 Plus खरीदना चाहते हैं, लेकिन दिवाली डील को मिस कर गए तो चिंता की बात नहीं है। अभी भी इस फोन पर जबरदस्त डील मिल रही है। JioMart पर iPhone 16 Plus इस समय लगभग ₹15,000 की छूट के साथ सिर्फ ₹65,990 में मिल रहा है। यह फोन फिलहाल Apple की वेबसाइट पर ₹79,900 में उपलब्ध है यानी JioMart की यह डील अब तक की सबसे बड़ी और किफायती पेशकश है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए है, जो एक बड़े डिस्प्ले वाला iPhone चाहते हैं, लेकिन Pro मॉडल का भारी प्राइस नहीं देना चाहते। iPhone 16 Plus पिछले साल लॉन्च हुआ था और अब iPhone 17 सीरीज आने के बाद इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिली है। इसलिए यह ऑफर उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो iPhone की दुनिया में नए हैं या पुराने मॉडल से अपग्रेड करना चाहते हैं।

JioMart की वेबसाइट पर iPhone 16 Plus का 128GB वैरियंट ₹65,990 में उपलब्ध है। अगर ग्राहक SBI के को-ब्रांडेड प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो उन्हें 5 प्रतिशत कैशबैक (₹1,000 तक) का लाभ मिलेगा, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹64,990 रह जाएगी। इसके अलावा, आप कूपन की मदद से इसे सिर्फ 63,990 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं, जो आपके पुराने डिवाइस के मॉडल, लोकेशन और कंडीशन पर निर्भर करेगी। बता दें कि लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹89,900 थी यानी कुल मिलाकर लगभग ₹26,000 तक की बचत है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था और इसे Apple ने अपने Pro और बेस मॉडल (वेनिला iPhone) के बीच में पोजिशन किया था। iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने के बाद कंपनी ने इसकी कीमत में ₹10,000 की कटौती की थी, जिससे यह अब और भी किफायती विकल्प बन गया है। फिलहाल Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर यह iPhone 16 Plus 79,900 रुपये में लिस्टेड है, जबकि कई थर्ड-पार्टी रिटेलर्स इसे ₹70,000 से कम में बेच रहे हैं, लेकिन JioMart ने अब तक की सबसे बड़ी छूट देकर बाकी प्लेटफॉर्म्स को पीछे छोड़ दिया है।

iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.7 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2796×1290 पिक्सल है। स्क्रीन क्वालिटी बेहद शार्प और ब्राइट है, जिससे वीडियो और गेमिंग के दौरान आपको शानदार एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें Apple का पावरफुल A18 चिपसेट और 8GB रैम दी गई है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट की गारंटी देता है। यह फोन कई स्टोरेज ऑप्शन में आता है और 128GB वैरियंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। कैमरे की बात करें, तो इसमें 48MP का मेन सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। iPhone 16 Plus की बैटरी काफी पावरफुल है और कंपनी के अनुसार यह 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। साथ ही, इसमें 5G कनेक्टिविटी, Ceramic Shield फ्रंट और एल्युमिनियम फ्रेम जैसी प्रीमियम क्वालिटी की खूबियां मौजूद हैं।
अब आप सोच रहे हैं कि iPhone 16 Plus क्यों खरीदें, तो बता दें कि अगर आप Apple के इकोसिस्टम का हिस्सा हैं यानी आपके पास MacBook, iPad या Apple Watch जैसी डिवाइस हैं, तो iPhone 16 Plus आपके लिए बिल्कुल फिट बैठेगा। इसका A18 चिपसेट न सिर्फ तेज है, बल्कि पावर एफिशिएंट भी है, जिससे बैटरी लाइफ लंबी रहती है। iPhone की सबसे बड़ी खूबी इसका iOS सिस्टम है, जो सिक्योरिटी और प्राइवेसी के मामले में Android फोनों से आगे माना जाता है। इसके अलावा, iPhone 16 Plus की बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन दोनों ही प्रीमियम हैं। फोन हाथ में काफी सॉलिड महसूस होता है और इसका कैमरा परफॉर्मेंस भी फ्लैगशिप लेवल का है। अगर आप भरोसेमंद, लॉन्ग-लास्टिंग और प्रीमियम अनुभव वाला iPhone लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।
अब बात करते हैं इसकी कमियों की। iPhone 16 Plus का सबसे बड़ा माइनस पॉइंट इसका 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। आज के समय में ₹60,000 से ₹70,000 की रेंज में Android फोन 120Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं जो ज्यादा स्मूद और रेस्पॉन्सिव होते हैं। स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव Android फोनों पर अधिक स्मूद लगता है। इसके अलावा, कई Android फ्लैगशिप, जैसे- OnePlus, Xiaomi और OPPO इस प्राइस रेंज में ज्यादा रैम, तेज चार्जिंग और अधिक एडवांस कैमरा फीचर्स दे रहे हैं।
क्या यह डील खरीदने लायक है? अगर आप Apple के प्रोडक्ट्स और iOS अनुभव के दीवाने हैं, तो ₹63,990 में iPhone 16 Plus शानदार डील है। यह फोन आपको लंबी बैटरी लाइफ, तेज परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन देता है। साथ ही, iPhone का लंबे समय तक मिलने वाला सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी इसे भरोसेमंद बनाता है। हालांकि अगर आपकी प्राथमिकता हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, तेज चार्जिंग और ज्यादा फीचर्स हैं, तो Android फ्लैगशिप फोनों का इंतजार करना बेहतर रहेगा। आने वाले महीनों में OnePlus, Xiaomi और Samsung जैसी कंपनियां इसी प्राइस रेंज में अपने नए मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं, जो ज्यादा वैल्यू दे सकते हैं।


