14,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा iPhone 16 Pro, क्या iPhone 17 Pro से बेहतर डील है?

यदि आप प्रीमियम iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, इस समय Flipkart iPhone 16 Pro पर भारी छूट दे रहा है, जिससे यह फ्लैगशिप फोन अपनी असली कीमत से काफी कम में मिल रहा है। हालांकि मार्केट में iPhone 17 Pro भी उपलब्ध है, ऐसे में कई खरीदार यह तय नहीं कर पाते हैं कि उन्हें पुराना लेकिन सस्ता मॉडल लेना चाहिए या नया और ज्यादा एडवांस्ड iPhone चुनना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं iPhone 16 Pro पर मिलने वाली डील के बारे में…

iPhone 16 Pro 128 जीबी वैरियंट को 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। अभी यह आईफोन फ्लिपकार्ट पर 109,999 रुपये में लिस्ट किया है यानी आपको 10,000 रुपये की सीधी कटौती मिलती है। इसके अलावा SBI Credit Card या Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलता है। मतलब फोन की प्रभावी कीमत 105,999 रुपये तक गिर जाती है यानी कुल 14,000 रुपये की बचत। इसके साथ ही Flipkart एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जो आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि Apple ने iPhone 16 Pro और Pro Max का उत्पादन बंद कर दिया है ताकि नए iPhone 17 Pro की बिक्री बढ़ सके। ऑनलाइन स्टोर्स पर यह फोन कई बार आउट ऑफ स्टॉक दिखता है।

iPhone 16 Pro

iPhone 16 Pro अब भी एक ताकतवर फ्लैगशिप है। इसमें 6.3-inch Super Retina XDR डिस्प्ले, 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट, A18 Pro चिपसेट और 48MP + 48MP +12MP वाला दमदार रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं फ्रंट में 12 एमपी का कैमरा है। इसके अलावा, टाइटेनियम बॉडी, ज्यादा बैटरी लाइफ और USB-C सपोर्ट इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।

लेकिन अगर बात की जाए iPhone 17 Pro की, तो यह कई बड़े अपग्रेड्स लेकर आता है। इसका नया A19 Pro चिप बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के साथ ज्यादा स्थिर परफॉर्मेंस देता है। कैमरा सिस्टम में लो-लाइट परफॉर्मेंस बेहतर की गई है, टेलीफोटो कैमरा ज्यादा एडवांस्ड है और इसका डिस्प्ले भी ज्यादा ब्राइट और एफिशिएंट है। Apple ने 17 Pro को हल्का बनाने के लिए एल्यूमीनियम बॉडी चुनी है, हालांकि टाइटेनियम जितना प्रीमियम फील इसमें नहीं मिलता। बैटरी, परफॉर्मेंस और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में iPhone 17 Pro आगे है, इसलिए अगर आप अगले 4-5 साल के लिए सबसे फ्यूचर-प्रूफ विकल्प चाहते हैं, तो नया मॉडल बेहतर रहेगा।

कुछ दिन पहले इस फोन की कीमत 1 लाख रुपये के अंदर आ गई थी। अगर यह फिर से 1 लाख रुपये से कम की बजट में मिलता है, तो बढ़िया डील साबित हो सकता है। आपको एक प्रीमियम फ्लैगशिप मिलता है जिसमें मजबूत कैमरा, टाइटेनियम बिल्ड, पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है।

लेकिन अगर आप बेहतरीन परफॉर्मेंस, सबसे अच्छे कैमरे और सबसे लंबी लाइफ वाला iPhone चाहते हैं और बजट 1.34 लाख रुपये से ज्यादा है, तो iPhone 17 Pro (256GB) आपके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।