
Flipkart की Buy Buy 2025 सेल में iPhone 16 की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए iPhone लेना चाहते थे, तो यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बैंक ऑफर्स के साथ iPhone 16 की कीमत 55,000 रुपये से भी कम हो जाती है। हालांकि सवाल यह है कि iPhone 17 और नए Android फोन्स के मुकाबले क्या iPhone 16 अभी भी एक वैल्यू-फॉर-मनी फोन है?
iPhone 16 की कीमत और बैंक ऑफर्स
iPhone 16 (128GB) की लॉन्च कीमत 69,999 रुपये थी। अभी यह फ्लिपकार्ट पर 57,999 रुपये में उपलब्ध है यानी लॉन्च प्राइस से करीब 11,901 रुपये कम। इसके अलावा एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 4,796 रुपये और एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड पर 2,896 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस तरह देखें तो आप फोन को 55,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। इसके साथ आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलता है।

क्यों खरीदें iPhone 16
परफॉर्मेंस: iPhone 16 में 3nm A18 चिपसेट दिया गया है, जो अभी भी टॉप-क्लास परफॉर्मेंस देता है। गेमिंग हो, हैवी ऐप्स हों या मल्टीटास्किंग, A18 चिपसेट Call of Duty Mobile और BGMI जैसे गेम्स को भी बिना लैग या ओवरहीटिंग के संभाल लेता है। रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस में यह कई नए Android फ्लैगशिप्स के बराबर है।
बैटरी लाइफ: इस जनरेशन में Apple ने बैटरी एफिशिएंसी में बड़ा सुधार किया है। 3,561mAh बैटरी आसानी से एक दिन चल जाती है, भले ही आप गेमिंग या सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करें। चार्जिंग स्पीड 25W जरूर है, जो Android के मुकाबले स्लो है, लेकिन USB Type-C पोर्ट और MagSafe चार्जिंग इसकी कमी को कुछ हद तक पूरा करते हैं।
कैमरा क्वालिटी: iPhone 16 का 48MP मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर सोशल मीडिया कंटेंट और शूटिंग के लिए बेहतरीन हैं। फोटो और वीडियो आउटपुट लगातार और काफी स्थिर रहता है। 12MP सेल्फी कैमरा भी अच्छा परफॉर्म करता है। हालांकि टेलीफोटो लेंस की कमी महसूस होती है।
क्यों न खरीदें iPhone 16
60Hz डिस्प्ले: iPhone 16 की सबसे बड़ी कमजोरी इसका 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। अब लगभग हर मिड-रेंज और फ्लैगशिप फोन में 120Hz डिस्प्ले मिलता है, ऐसे में 60Hz स्क्रीन काफी पुरानी लगती है। 6.1-इंच OLED स्क्रीन के रंग और ब्राइटनेस अच्छी हैं, लेकिन स्क्रॉलिंग और एनिमेशन में उस स्मूदनेस की कमी दिखती है जो iPhone 17 और नए Android फोन्स में मिलती है।
अगर आप 55,000 रुपये के बजट में एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड, भरोसेमंद कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ वाला iPhone खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 16 अभी भी एक अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर आप स्मूद 120Hz डिस्प्ले चाहते हैं और लेटेस्ट एक्सपीरियंस पसंद करते हैं, तो iPhone 17, iPhone 16 Pro या कोई नया Android फ्लैगशिप बेहतर ऑप्शन हो सकता है।


