
भारत की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन Vijay Sales ने अपनी Apple Days Sale की शुरुआत कर दी है। यह सेल 28 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी, 2026 तक चलेगी। इस दौरान Apple के लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज, iPhone 16 और iPhone 15 मॉडल्स के साथ-साथ MacBook, iPad, Apple Watch और AirPods पर भारी डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह ऑफर देशभर में Vijay Sales के 160 से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर्स और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
iPhone 17 सीरीज पर सबसे बड़ी डील
Apple Days Sale का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17 सीरीज पर मिलने वाली कीमत में कटौती है। iPhone 17 का 256GB वैरियंट जिसकी नियमित कीमत 82,900 रुपये है, अब 78,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 17 Pro, जो 1,25,490 रुपये में आता है, अब 1,21,490 रुपये में उपलब्ध है। वहीं iPhone 17 Pro Max की कीमत घटकर 1,34,490 रुपये हो गई है। इसके अलावा, नया iPhone Air, जिसकी शुरुआती कीमत 94,900 रुपये है, सेल के दौरान 90,900 रुपये में मिल रहा है।
इन कीमतों पर चुनिंदा बैंक कार्ड से 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और MyVS लॉयल्टी पॉइंट्स भी मिलते हैं। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर iPhone 17 की प्रभावी कीमत करीब 68,000 रुपये तक आ सकती है, जो इस फ्लैगशिप फोन के लिए एक बड़ी डील मानी जा रही है।

iPhone 16 और iPhone 15 अब और सस्ते
ऐप्पल डे सेल में पुराने iPhone मॉडल्स पर भी शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। iPhone 16 को 57,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone 16 Plus की कीमत 64,490 रुपये रखी गई है। iPhone 16e अब 46,990 रुपये में उपलब्ध है। वहीं iPhone 15 को 49,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इन सभी मॉडल्स पर 2,000 से 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। ऐसे में जो यूजर्स iPhone कम बजट में खरीदना चाहते हैं, वे ये डील देख सकते हैं।
iPad पर भी जबरदस्त ऑफर्स
iPad खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए भी Vijay Sales की Apple Days Sale में अच्छे विकल्प मौजूद हैं। iPad 11th Gen (A16 चिप) अब 30,190 रुपये में उपलब्ध है। iPad Air M3 चिप के साथ 11 इंच मॉडल की कीमत 51,490 रुपये और 13 इंच मॉडल की कीमत 69,290 रुपये रखी गई है।
इसके अलावा, iPad Pro M5 चिप के साथ 11 इंच वैरियंट 89,990 रुपये और 13 इंच वैरियंट 1,16,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस प्राइस रेंज में iPad पर मिलने वाले ये ऑफर्स काफी आकर्षक माने जा रहे हैं।
MacBook Air और MacBook Pro पर भारी बचत
Apple Days Sale के दौरान MacBook पर भी बड़ी बचत का मौका मिल रहा है। MacBook Air M4 चिप के साथ 13 इंच मॉडल अब 79,990 रुपये में और 15 इंच मॉडल 1,02,490 रुपये में उपलब्ध है। वहीं MacBook Pro M5 चिप वाला मॉडल 1,52,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इन लैपटॉप्स पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है, जिससे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए MacBook खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो गया है।
Apple Watch, AirPods और एक्सेसरीज पर छूट
Vijay Sales की Apple Days Sale में सिर्फ iPhone, iPad और MacBook ही नहीं, बल्कि Apple Watch और AirPods पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE पर कीमतों में कटौती की गई है। वहीं AirPods 4 और AirPods Pro को भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Beats Audio प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसके साथ ही Apple डिवाइसेज के लिए Protect+ प्लान पर 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है, जिससे ग्राहक अपने नए डिवाइस को अतिरिक्त सुरक्षा के साथ खरीद सकते हैं।
बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स
इस सेल के दौरान ICICI, HDFC, American Express, HSBC, RBL, IDFC First Bank, AU Small Finance Bank, Yes Bank, PNB और अन्य बैंकों के कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट और EMI ऑफर्स मिल रहे हैं। अलग-अलग कार्ड्स के जरिए 4,000 रुपये से लेकर 12,500 रुपये तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन या लैपटॉप की कंडीशन के आधार पर लागू होंगे।
क्या यह सही समय है Apple प्रोडक्ट खरीदने का? अगर आप नया iPhone, MacBook या iPad खरीदने की योजना बना रहे थे, तो Vijay Sales की Apple Days Sale 2025 आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है। भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी पॉइंट्स के साथ यह सेल Apple प्रोडक्ट्स को पहले से कहीं ज्यादा किफायती बना रही है। सेल 4 जनवरी 2026 तक चलेगी, ऐसे में आप चाहें, तो इन ऑफर्स को चेक कर सकते हैं।


