iPhone 17 को 75,000 से कम में खरीदने का बढ़िया मौका, जानें कहां और कैसे मिलेगी यह डील

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल (Flipkart Republic Day Sale 2026) की शुरुआत भारत में 17 जनवरी से होने जा रही है। इस बड़ी सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, TWS ईयरबड्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलने वाली है। हालांकि सेल शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन Flipkart ने पहले ही अर्ली बर्ड डील्स को लाइव कर दिया है। इसी के तहत Apple के नए iPhone 17 की कीमत में बड़ा कट देखने को मिला है, जिससे यह फोन अब 75,000 रुपये से कम में उपलब्ध हो गया है।

Flipkart Republic Day Sale 2026 की अर्ली डील्स के तहत iPhone 17 को 74,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत में डायरेक्ट प्राइस कट, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स शामिल हैं। लॉन्च के समय iPhone 17 के बेस 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 82,900 रुपये थी, ऐसे में यह डिस्काउंट यूजर्स के लिए काफी बड़ा माना जा रहा है। Flipkart इस फोन की खरीद पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। iPhone 17 को Lavender, Mist Blue, Sage Green, White और Black जैसे पांच कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 flipkart

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो iPhone 17 को सितंबर 2025 में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दी गई है और यह डिस्प्ले 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह iPhone 16 के मुकाबले बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है, जिसमें 6.1 इंच का 60Hz डिस्प्ले मिलता था। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

परफॉर्मेंस के लिए iPhone 17 में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 16-कोर Neural Engine मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोसेसर iPhone 16 की तुलना में करीब 40 प्रतिशत बेहतर CPU परफॉर्मेंस देता है। कैमरा सेक्शन में फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में Pro मॉडल्स की तरह ही 18MP का Centre Stage सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Flipkart Republic Day Sale 2026 के दौरान Flipkart Plus और Flipkart Black सब्सक्राइबर्स को 24 घंटे की अर्ली एक्सेस मिलेगी। इसके अलावा, सेल के दौरान HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट और आसान EMI ऑप्शन उपलब्ध होंगे। वहीं अन्य बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 15 प्रतिशत तक की इंस्टेंट छूट भी दी जाएगी।

अगर आप लंबे समय से नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart की Republic Day Sale से पहले iPhone 17 पर मिल रही यह अर्ली डील आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकती है।