
अगर आप एप्पल ईकोसिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह अच्छा मौका है। iPhone Air इस समय भारत में अपनी लॉन्च कीमत से काफी कम रेट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर आप अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर यह अवसर हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। इस समय Reliance Digital, Amazon, Flipkart और Croma जैसी सभी बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स पर अच्छी छूट मिल रही है, जिसकी वजह से iPhone Air को अब तक के सबसे कम प्राइस पर खरीदा जा सकता है।
इस सेल में खरीदारों को सिर्फ कीमत में कटौती ही नहीं मिल रही है, बल्कि एक्सचेंज ऑफर के कारण पुराने फोन का बेहतर वैल्यू भी मिल रहा है। कई प्लेटफॉर्म पर नए iPhone Air की कॉस्ट को आधा तक कम करना संभव है, बशर्ते आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में हो। बैंक डिस्काउंट पर भी अच्छी बचत हो रही है, जिसमें IDFC, ICICI, SBI जैसी प्रमुख बैंकों के कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट और EMI बोनस भी दिए जा रहे हैं।

Amazon पर iPhone Air का लॉन्च प्राइस 1,19,990 रुपये है। यह फोन अमेजन पर अभी ₹1,09,990 में लिस्टेड है। इसके बाद ICICI, SBI और IDFC के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो फिर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलता है यानी आपको 13,000 रुपये की बचत हो रही है। यूजर्स चाहें तो पुराने स्मार्टफोन का एक्सचेंज कर करीब ₹47,650 तक की और बचत कर सकते हैं। अगर आपके पास iPhone 15 (128GB) है और वह बिना किसी डैमेज के है, तो लगभग ₹30,250 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके साथ बैंक ऑफर्स जोड़कर कीमत और भी कम हो सकती है।
Flipkart पर भी इसी तरह के ऑफर्स लागू हैं। यहां फोन ₹1,14,900 में उपलब्ध है, जो कि लॉन्च कीमत से ₹5,000 कम है। इसके अलावा, ICICI, SBI और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर कंपनी 3,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है यानी आप 8,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। यहां एक्सचेंज वैल्यू भी काफी अधिक है लगभग ₹60,00 तक है। iPhone 15 (128GB) को अगर आप बिना डैमेज और ओरिजिनल बॉक्स के साथ एक्सचेंज करते हैं, तो आपको लगभग ₹30,450 का बोनस मिल सकता है।
Reliance Digital इस बार सबसे बड़ा फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। 256GB बेस मॉडल, जिसकी ओरिजिनल प्राइस ₹1,19,900 थी, अब ₹1,09,900 में मिल रहा है यानी फ्लैट ₹10,000 की छूट। इसके अलावा, ICICI, SBI और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर कंपनी ₹3,000 का कैशबैक दे रही है, जिससे कीमत और भी कम हो जाती है।
Croma ने भी iPhone Air को लॉन्च कीमत के मुकाबले कम दाम पर लिस्ट किया है। यहां फोन ₹1,12,900 में उपलब्ध है। यहां ICICI, SBI और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

iPhone Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो यह Apple का सबसे पतला और सबसे हल्का iPhone माना जा रहा है। इसका टाइटेनियम फ्रेम इसे न सिर्फ प्रीमियम लुक देता है, बल्कि हाथ में पकड़ने पर भी बेहद हल्का और आरामदायक महसूस होता है। फोन में 6.5 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का नया A19 Pro चिपसेट मौजूद है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग, फास्ट ऐप लोडिंग और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस देने के लिए बनाया गया है। कैमरा की बात करें, तो फोन में 48MP का सिंगल रियर सेंसर शामिल है, जो डेली फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त क्वालिटी देता है, जबकि 18MP का फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
हालांकि फोन का अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन देखने में आकर्षक है, लेकिन बैटरी कैपेसिटी पर इसका असर साफ देखने को मिलता है। इसमें 3149mAh की बैटरी दी गई है, जो हल्के या मध्यम इस्तेमाल में तो एक दिन तक निकाल देती है, लेकिन हैवी यूजर्स को दिन में एक बार चार्जिंग या MagSafe बैटरी पैक की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा, iPhone Air का सिंगल रियर कैमरा कुछ यूजर्स के लिए लिमिटेशन हो सकता है, खासकर जब इसी कीमत में दूसरे ब्रांड्स मल्टी-कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग दे रहे हों।
कम्पटीशन की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Edge भी एक स्लिम और प्रीमियम फोन है, जो वजन और मोटाई में iPhone Air से थोड़ा ही ज्यादा है। लेकिन फीचर्स की तुलना करें तो S25 Edge डुअल रियर कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी ऑफर करता है। ऐसे में फीचर-टू-प्राइस रेशियो में iPhone Air थोड़ा पीछे रह जाता है, लेकिन डिजाइन, लाइटवेट बिल्ड और प्रीमियम अपील पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह अब भी एक स्टाइलिश और क्लासी विकल्प बना रहता है।
कुल मिलाकर, iPhone Air उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो हल्का, प्रीमियम बिल्ड वाला फोन चाहते हैं और जिन्हें शानदार डिस्प्ले व Apple का भरोसेमंद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहिए।


