
आईफोन एयर (iPhone Air) इस समय Croma की Black Friday Sale में बड़ी छूट के साथ मिल रही है। यदि अल्ट्रा-स्लिम, हल्के और प्रीमियम बिल्ड वाले iPhone की तलाश में हैं, तो iPhone Air पर 7,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। बता दें कि कंपनी ने इसे 1,19,900 रुपये (256GB) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब यह क्रोमा पर 1,12,900 रुपये में लिस्टेड है। इसके साथ अगर बैंक ऑफर को भी मिला दें, तो कीमत और कम हो जाती है। यह ऑफर 22 नवंबर से 30 नवंबर, 2025 तक Croma पर उपलब्ध रहेगा। इस समय यह अपने लॉन्च के बाद सबसे कम कीमत पर बिक रहा है।
डील ऑफर की बात करें, तो Croma पर iPhone Air पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और ICICI, IDFC और SBI कार्ड्स पर 6 महीने की लो-कॉस्ट EMI का फायदा मिल रहा है। इस तरह आप कुल 11,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, अलग-अलग बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये तक अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। इस डील के साथ यह फोन उन खरीदारों के लिए बेहद आकर्षक बन जाता है, जो कम दाम में प्रीमियम और हल्का iPhone लेना चाहते हैं।

iPhone Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो यह Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone है। इसका वजन बेहद हल्का है और प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम इसे हाथ में काफी शानदार फील देता है। 6.5 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले बेहद शार्प और ब्राइट आउटपुट देती है। अंदर Apple का A19 Pro चिपसेट है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और लंबे समय तक टिकाऊ यूसेज प्रदान करता है। कैमरा में 48MP का सिंगल प्राइमरी सेंसर मिलता है, जो डेली यूज के लिए काफी बढ़िया है। वहीं 18MP का फ्रंट कैमरा भी 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी इस फोन का कमजोर पक्ष जरूर है, क्योंकि अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के कारण इसमें 3149mAh की ही बैटरी मिलती है। हालांकि हल्के से मध्यम उपयोग में यह एक दिन चल जाती है, लेकिन हैवी यूजर्स को MagSafe बैटरी पैक अलग से खरीदना पड़ सकता है। दूसरी कमी कैमरा सेटअप की है, क्योंकि इसमें सिर्फ एक ही रियर कैमरा दिया गया है, जबकि इसी कीमत में दूसरे ब्रांड्स के दो या तीन कैमरा सेटअप वाले फोन मिल जाते हैं।
प्रतिस्पर्धा की बात करें, तो Samsung Galaxy S25 Edge भी एक अल्ट्रा-स्लिम फोन है, और यह iPhone Air से थोड़ा ही मोटा और भारी है। लेकिन फीचर्स के मामले में वह डुअल कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग के साथ ज्यादा वैल्यू ऑफर करता है। ऐसे में iPhone Air फीचर-टू-प्राइस रेशियो में थोड़ा कमतर जरूर पड़ता है, लेकिन डिजाइन-प्रेमी यूजर्स के लिए यह फिर भी एक क्लासी चॉइस बनी रहती है।
iPhone Air उन यूजर्स के लिए बना है, जो हल्का, प्रीमियम बिल्ड, शानदार डिस्प्ले और Apple का भरोसेमंद यूजर एक्सपीरियंस चाहते हैं। यह पॉवर यूजर्स या गेमिंग यूजर्स के लिए नहीं है, बल्कि रोजमर्रा के प्रैक्टिकल इस्तेमाल के लिए एक सलीकेदार प्रीमियम फोन है जो मिनिमलिज्म और स्टाइल को प्राथमिकता देने वालों को बहुत पसंद आएगा।


