Lava Agni 4 5G इसी हफ्ते होगा इंडिया में लॉन्च, कम कीमत में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर

लावा अग्नि 4 5जी (Lava Agni 4 5G) इसी हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है और इसकी लॉन्च डेट 20 नवंबर तय की गई है। इसे लावा का अब तक का सबसे प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन माना जा रहा है। कंपनी भी लगातार इसे टीज कर रही है और लॉन्च से पहले इसके कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं।

Lava Agni 4 को Lava Agni 3 के अपग्रेड मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि Lava Agni 4 5G में 6.7 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। इसके साथ ही Lava ने एक नया फीचर भी टीज किया है, जिसे Action Key कहा जा रहा है। यह एक कस्टमाइज करने योग्य बटन होगा, जिसकी मदद से यूजर किसी भी ऐप या फंक्शन को एक क्लिक में ओपन कर सकेंगे।

 

Lava Agni 4 5G में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया जाएगा, जो LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आएगा। बता दें कि इसे प्रोसेसर के साथ बाजार में OnePlus Nord CE 5 5G और Oppo Reno14 जैसे फोन भी उपलब्ध है। हालांकि फोन के कलर ऑप्शन भी पहले ही सामने आ चुके हैं। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि फोन Android 16 के साथ आएगा या Android 15 पर आधारित होगा।

लॉन्च से पहले एक टिप्स्टर ने इसके खास स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। लीक के अनुसार, फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 120Hz डिस्प्ले होगा। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें, तो Lava Agni 4 में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ होगा और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाने की संभावना है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल बेहतर मिलेंगी।

बैटरी की बात करें, तो इस फोन में 5000mAh से लेकर 6300mAh तक की बैटरी मिलने की संभावना है। यह लॉन्च के समय कंफर्म होगा कि कंपनी कौन-सा वर्जन चुनती है। चार्जिंग के लिए 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो फोन को कम समय में चार्ज कर देगा। बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग इसे इस सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाती है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, USB 3.2, IR Blaster, X-Axis Haptics और डुअल स्पीकर्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। फोन में Google Gemini AI और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी मिलने की संभावना है। भारत में Lava Agni 4 की कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। मार्केट में इसका मुकाबला OnePlus Nord CE 5 5G जैसे फोन से हो सकता है, जो MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ आता है।

कुल मिलाकर Lava Agni 4 5G लावा का इस साल का सबसे बड़ा स्मार्टफोन लॉन्च साबित हो सकता है। दमदार प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन, कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, OIS कैमरा, Zero Bloatware सॉफ्टवेयर और तेज चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे मजबूत विकल्प बना सकते हैं। कंपनी लॉन्च के दिन पूरी स्पेसिफिकेशन्स बता देगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि लावा इस बार मार्केट में कितना बड़ा धमाका करने वाला है।