
लावा प्ले मैक्स 5जी (Lava Play Max 5G) भारत में लॉन्च हो गया है और कंपनी ने इसे अपनी नई Play सीरीज के तहत पेश किया है। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है और इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। इसमें 6.72 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। Lava का दावा है कि नए Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम की वजह से गेमिंग और हैवी यूसेज के दौरान फोन गर्म नहीं होता है। आइए जानते हैं इस फोन की डिटेलः
Lava Play Max 5G की कीमत की बात करें, तो कंपनी ने Lava Play Max 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन दो कलर ऑप्शन Deccan Black और Himalayan White में उपलब्ध है।

वहीं अगर Lava Play Max 5G के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें, तो फोन में 6.72 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 4nm पर आधारित MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, जिसे 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोन में वर्चुअल RAM सपोर्ट भी है, जिसके जरिए अनयूज्ड स्टोरेज का इस्तेमाल करते हुए रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं अगर आप चाहें, तो स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा फीचर्स की बात करें, तो फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जो EIS और 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
डिवाइस का IP54 रेटिंग के साथ आना इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित बनाता है। गेमिंग और हेवी टास्किंग के दौरान फास्ट कूलिंग के लिए इसमें Vapour Chamber कूलिंग तकनीक दी गई है। कंपनी के मुताबिक, COD Mobile, BGMI और Free Fire जैसे गेम्स बिना हीटिंग के आसानी से खेले जा सकते हैं। ओएस की बात करें, तो फोन Android 15 पर चलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे दिनभर का बैकअप और फास्ट चार्जिंग दोनों ही मिल जाते हैं।


