7000mAh बैटरी, 24GB वर्जुअल रैम के साथ आया Moto G57 Power 5G, जानें प्राइस, फीचर

मोटोरोला (Motorola) ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Moto G57 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहिए। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है, जो 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन इसे बजट में पावरफुल ऑप्शन बनाता है। इसके अलावा, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP64 वाटर-रेसिस्टेंट बॉडी मिलती है। 

Moto G57 Power 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज को भारत में 14,999 रुपये लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तौर पर इसे 12,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में उपलब्ध कराने की घोषणा की है, जिसमें बैंक ऑफर और स्पेशल लॉन्च डिस्काउंट शामिल रहेगा। यह फोन भारत में 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Flipkart, Motorola India की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। Moto G57 Power 5G को कंपनी ने Pantone Regatta, Pantone Fluidity और Pantone Corsair जैसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश किया है।

Moto G57 Power 5G

Moto G57 Power 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.72 इंच का FHD+ LCD पैनल दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग और 1050 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट है। परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बना है। साथ ही, इसमें आपको RAM Boost फीचर भी मिलते हैं, जिनकी रैम को 24GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 पर चलता है और Moto Secure तथा ThinkShield जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी हैं। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।

कैमरा पर नजर डालें, तो Moto G57 Power में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जो Quad Pixel Technology के साथ आता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग में 2K 30fps तक सपोर्ट है। कैमरा सॉफ्टवेयर में Auto Night Vision, Dual Capture, Timelapse, Slow Motion, HDR, Pro Mode और Google Lens जैसी कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 2K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR और Gesture Selfie जैसे मोड सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए फोन में स्टेरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट दिया गया है, साथ ही 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।

वहीं बैटरी की बात करें, इसमें 7000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आपको बॉक्स में 33W TurboPower चार्जर मिलता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Moto G57 Power 5G में डुअल सिम सपोर्ट, 5G, Wi-Fi ac, Bluetooth 5.1, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou सिस्टम हैं। फोन में FM Radio भी दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में आज भी कई यूजर्स के लिए एक उपयोगी फीचर है। कुल मिलाकर, Moto G57 Power 5G बैटरी-सेंट्रिक और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्मार्टफोन है, जो बजट सेगमेंट में एक विकल्प बनकर आया है।