
Moto G85 5G पिछले साल भारत में ₹17,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इस प्राइस रेंज में यह कुछ गिने-चुने स्मार्टफोन्स में से एक है जो कर्व्ड डिस्प्ले ऑफर करता है। अब Motorola ने इस डिवाइस की कीमत में कमी की है। साथ ही, बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद आप फोन के शुरुआती वैरियंट को 15,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। फोन में 6.7 इंच का pOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 50MP का कैमरा और Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट मिलता है, जो इसे परफॉर्मेंस और मल्टीमीडिया दोनों के लिए अच्छा विकल्प बनाता है।
Moto G85 5G अभी अपने लॉन्च प्राइस ₹17,999 रुपये से 2000 रुपये कम यानी Flipkart पर Moto G85 (8GB + 128GB) केवल ₹15,999 में लिस्टेड है। अगर SBI और Axis के Flipkart क्रेडिट कार्ड से खरीदरी करते हैं, तो आपको 5% कैशबैक ऑफर भी उपलब्ध है, जो कि 4000 रुपये तक है। इसके अलावा, यहां पर एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है, जो 13,050 रुपये तक है। हालांकि यह आपके द्वारा एक्सचेंज किए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन पर भी निर्भर है। फोन तीन कलर Cobalt Blue, Urban Grey और Olive Green में आता है।

Moto G85 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इस फोन में 6.7 इंच का pOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्टेड है, जो इसे मजबूती देता है। फोन वेगन लेदर बैक के साथ आता है और इसका वजन सिर्फ 172 ग्राम है, जबकि मोटाई 7.59mm है।
परफॉर्मेंस के लिए Moto G85 5G में Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ आपको 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोन का कैमरा सेटअप भी काफी मजबूत है। पीछे 50MP का Sony LYT-600 सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शार्प और डिटेल्ड आउटपुट देता है।
Motorola ने इस स्मार्टफोन में Smart Connect फीचर भी शामिल किया है। इसकी मदद से फोन को लैपटॉप या डेस्कटॉप से कनेक्ट करके आप डिवाइस को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यह मल्टी-डिवाइस वर्कफ़्लो को काफी आसान बना देता है।

क्यों खरीदें Moto G85 5G? तो बता दें कि आपको अभी 15 हजार रुपये से कम में कर्व्ड pOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस मिल रहा है। इसका मतलब है कि चाहे आप वीडियो देखें, गेम खेलें या सोशल मीडिया स्क्रॉल करें, डिस्प्ले का अनुभव शानदार और स्मूद रहेगा। यह फोन मल्टीटास्किंग, हैवी ऐप्स और गेमिंग आसानी से संभाल सकता है। अगर आप बजट में परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो यह विकल्प काफी आकर्षक है। वहीं 50 MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8 MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ यह फोन रोजमर्रा की फोटोग्राफी और सोशल-मीडिया फोटो / वीडियो शूटिंग दोनों के लिए सक्षम है। 32 MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा है।


