
अमेजन (Amazon) पर Motorola Edge 50 Pro इस समय बड़ी प्राइस कट के साथ उपलब्ध है। कंपनी का यह प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन 13,150 रुपये से ज्यादा की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। कलर-एक्युरेट Pantone डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और 125W सुपर-फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के कारण यह फोन काफी चर्चा में है। लिमिटेड स्टॉक के चलते यह डील ज्यादा समय तक उपलब्ध नहीं रह सकती है, ऐसे में आपके पास खरीदने का अच्छा मौका है।
Motorola Edge 50 Pro का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरियंट भारत में 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। Amazon पर यह फोन फिलहाल 22,849 रुपये में लिस्ट है यानी सीधे 13,150 रुपये की कटौती मिल रही है। इसके अलावा, अलग-अलग बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 500 रुपये से 1500 रुपये तक अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो 21,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलता है। हालांकि यह फोन के कंडीशन पर भी निर्भर करता है।

Motorola Edge 50 Pro स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.7-इंच का 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। Pantone-ट्यून कलर कैलिब्रेशन के कारण स्क्रीन पर कलर बेहद नेचुरल और प्रो-लेवल नजर आते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस देता है।
Motorola Edge 50 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 50MP का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में शार्प रिजल्ट देता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन करीब 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
क्यों खरीदें Motorola Edge 50 Pro, तो बता दें कि अगर आप 25,000 रुपये के आसपास एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप-जैसे फीचर्स और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिले, तो Motorola Edge 50 Pro एक मजबूत विकल्प बनता है। Pantone-ट्यून डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, 125W सुपर-फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं। इसके अलावा, कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है, जिससे यह फोन लंबे समय तक भरोसेमंद बना रहता है।
हालांकि 4,500mAh की बैटरी कुछ यूजर्स को थोड़ी छोटी लग सकती है, लेकिन फोन का पावर मैनेजमेंट अच्छा है और नॉर्मल यूज में यह आसानी से एक दिन चल जाता है। हैवी यूजर्स को दिन में एक बार चार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन 125W फास्ट चार्जिंग इस कमी को काफी हद तक पूरा कर देती है।
कुल मिलाकर, Motorola Edge 50 Pro मौजूदा कीमत पर एक शानदार डील है। प्रीमियम लुक, दमदार कैमरा, सुपर-फास्ट चार्जिंग और कलर-एक्युरेट डिस्प्ले के साथ यह फोन 23,000 रुपये से कम की रेंज में वैल्यू-फॉर-मनी साबित होता है। अगर आप एक ऑल-राउंडर प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह डील मिस नहीं करनी चाहिए।


