
मोटोरोला (Motorola) ने आखिरकार भारत में अपने अगले प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 70 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन 15 दिसंबर को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कुछ दिन पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन का माइक्रोसाइट लाइव हुआ था, जिससे इसके फीचर्स और डिजाइन के संकेत मिल रहे थे। अब कंपनी ने कैमरा सेटअप और चिपसेट सहित कई स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
everyTHIN done the right way.
At just 5.99mm, the motorola edge 70 sets a new benchmark for slimness without compromise.
Launching 15th December on Flipkart, https://t.co/azcEfy2uaW, and leading retail stores. #MotorolaEdge70 #Motorola #ImpossiblyThin pic.twitter.com/7K8AbQ4StK
— Motorola India (@motorolaindia) December 8, 2025
Motorola Edge 70 को कंपनी बेहद स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है और यह सिर्फ 5.99mm मोटा होगा, जो इसे इस सेगमेंट के सबसे पतले स्मार्टफोन्स में से एक बनाता है। इसके साथ ही फोन को तीन पैंटोन कलर ऑप्शंस जैसे कि Pantone Bronze Green, Pantone Gadget Grey और Pantone Lily Pad में लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी ने बताया है कि Motorola Edge 70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जो बेहतर पावर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 5000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही, लंबे समय तक गर्मी से बचाने के लिए इसमें Vapour Cooling Chamber सिस्टम का उपयोग किया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
डिस्प्ले की बात करें, तो Motorola Edge 70 में 6.7 इंच का AMOLED पैनल मिलेगा, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। वहीं स्क्रीन को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया जाएगा और इसमें आपको Dolby Atmos ऑडियो का सपोर्ट भी मिलेगा। सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन Android 16 आधारित नए Hello UI पर चलेगा और कंपनी तीन साल तक OS अपडेट और चार साल की सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है।
कैमरा सेटअप इस फोन का सबसे आकर्षक हिस्सा है। Motorola Edge 70 में पीछे की ओर ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें तीनों 50 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे, इनमें एक प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विजन कैमरा और तीसरा टेलीफोटो/सपोर्टेड कैमरा होगा। फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह 4K 60fps तक वीडियो शूट करने में सक्षम होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो Quad Pixel टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।
स्ट्रेंथ और टिकाऊपन के मामले में भी Motorola Edge 70 मजबूत है। इसमें aircraft-grade aluminum frame मिल सकता है और फोन का वजन 159 ग्राम तक हो सकता है। फोन को MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन और IP68 + IP69 रेटिंग मिलेगी, जिसका मतलब है कि यह पानी, धूल और हल्के झटकों से सुरक्षित रहेगा।
कुल मिलाकर, Motorola Edge 70 भारत में स्टाइलिश, हल्का और पावरफुल स्मार्टफोन के रूप में एंट्री लेने के लिए तैयार है। इसका कैमरा सेटअप, नया Snapdragon चिपसेट, प्रीमियम डिजाइन और ब्राइट 1.5K डिस्प्ले इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बना सकते हैं।


