
मोटोरोला (Motorola) ने आखिरकार CES 2026 में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की नई Signature Series का पहला स्मार्टफोन है, जिसे खास तौर पर अल्ट्रा-प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फोन में कंटूर्ड डिजाइन, एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम और ट्विल लिनन-इंस्पायर्ड टेक्सचर दिया गया है, जो इसे बाकी फ्लैगशिप फोन्स से अलग पहचान देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जबकि कैमरा सेक्शन में चार 50-मेगापिक्सल Sony LYTIA सेंसर मिलते हैं।
Motorola Signature को फिलहाल एक ही वैरियंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत EUR 899.99 (करीब 82,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Pantone Carbon और Pantone Martini Olive कलर ऑप्शन में आएगा। फोन की बिक्री शुरुआत में मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया-पैसिफिक रीजन में की जाएगी। अलग-अलग देशों में इसकी कीमत और उपलब्धता अलग हो सकती है।

Motorola Signature के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.8-इंच का Super HD LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1264 x 2780 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 6,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन Pantone-validated है और इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है।
फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने इसमें 7 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो Motorola की अब तक की सबसे लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट पॉलिसी है।
Motorola Signature का कैमरा सेक्शन इसकी सबसे बड़ी खासियत है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP LYTIA 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा बैक पैनल पर मल्टी-स्पेक्ट्रल 3-इन-1 लाइट सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA 500 फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन में 5,200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। Motorola Signature में Wi-Fi 7, Bluetooth 6, 5G, NFC, GPS और USB Type-C जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे यह काफी मजबूत और टिकाऊ बनता है।


