33,600 रुपये सस्ता बिक रहा 80 हजार वाला Nothing Phone 3, फोन में है 50MP वाले चार कैमरे

अगर आप फेस्टिव सीजन में नया फोन खरीदने का मौका चूक गए, तो कोई बात नहीं। अभी भी कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अच्छी डील मिल रही है। अगर आप यूनिक डिजाइन वाला प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो अमेजन पर Nothing Phone 3 अब भी बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। लॉन्च के समय यह फोन अपने यूनिक डिजाइन और ग्लिफ लाइटिंग फीचर के कारण खूब सुर्खियों में था। बता दें कि फोन के 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वैरियंट को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो अब अमेजन पर 33,600 रुपये की छूट के साथ सिर्फ 46,399 रुपये में उपलब्ध है।

Nothing Phone 3
Nothing Phone 3 Amazon

Nothing Phone 3 पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, तो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट 79,999 रुपये में लॉन्च हुए था। यह फोन फिलहाल अमेजन पर 46,399 रुपये में उपलब्ध है यानी लॉन्च प्राइस से करीब 33,600 रुपये सस्ता है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती है। Federal Bank Credit Card से ईएमआई पर फोन की खरीदारी करते हैं, 7.5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जो कि 3,000 रुपये तक है। इसके अलावा, अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 1000 से 1500 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं अगर आप प्राइम मेंबर हैं और Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी करते हैं, तो 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है, जो कि 1,391 रुपये तक हो सकता है। इन ऑफर्स के साथ फोन की कीमत और कम हो जाएगी। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत यूजर्स अपने पुराने फोन को देकर और भी डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है, तो एक्सचेंज वैल्यू और अधिक मिल सकती है।

Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है, जिससे वीडियो कंटेंट और गेमिंग का एक्सपीरियंस और भी अच्छा हो जाता है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसके साथ Adreno 825 GPU दिया गया है। फोन में 16GB तक की वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मौजूद है। यह डिवाइस Android 15 पर आधारित Nothing OS 3.5 पर चलता है। कंपनी ने 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल के बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड्स का वादा किया है यानी यह फोन लंबे समय तक फ्यूचर-रेडी रहेगा।

Nothing Phone 3

कैमरा सेक्शन की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आता है, दूसरा पेरिस्कोप लेंस 5x ऑप्टिकल जूम प्रदान करता है और तीसरा अल्ट्रावाइड लेंस ग्रुप फोटोज या लैंडस्केप शॉट्स के लिए है। वहीं, 50MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए बेहतरीन आउटपुट देता है। वहीं फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

अब सवाल उठता है कि Nothing Phone 3 खरीदना चाहिए या नहीं तो बता दें कि फोन अपने डिजाइन और इनोवेशन की वजह से बाकी सभी फोनों से अलग है। इसका ग्लिफ इंटरफेस सिर्फ दिखने में अच्छा नहीं है, बल्कि नोटिफिकेशन, कॉल और टाइमर जैसी चीजों को विजुअल तरीके से दिखाता है। Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट इसे फ्लैगशिप-लेवल की परफॉर्मेंस देता है, जबकि AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट इसे एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट बनाते हैं। अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं, जिसमें कैमरा, परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और डिजाइन का बेहतरीन संतुलन हो, तो यह फोन एक विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि अब यह 46,399 रुपये में उपलब्ध है, जो इसे मार्केट में वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप बनाता है। अभी आधी कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स, यूनिक डिजाइन और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे एक कम्प्लीट पैकेज बनाते हैं।