Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी के साथ Nothing Phone 3a Lite इंडिया में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Nothing ने भारत में अपनी एंट्री-लेवल लाइनअप को और मजबूत करते हुए नया Nothing Phone 3a Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी पहले ही CMF Phone 2 Pro के साथ बजट मार्केट में अच्छी पकड़ बना चुकी है, लेकिन अब नया नथिंग 3ए लाइट उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो Nothing के यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph लाइटिंग को कम कीमत में पाना चाहते हैं। यह ब्रांड का सबसे किफायती फोन है, जिसमें Nothing की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज दी गई है। यूनिक ग्लिफ लाइट डिजाइन के अलावा, फोन में AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट है। फोन की सेल 5 दिसंबर से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं फोन के प्राइस और स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेलः

Nothing Phone 3a Lite की भारत में कीमत और उपलब्धता की बात करें, तो Nothing Phone 3a Lite की भारत में कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वैरियंट मिलता है। इसके अलावा, फोन का 256GB स्टोरेज वैरियंट भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ICICI और OneCard बैंक ऑफर्स के साथ फोन को और कम कीमत पर खरीदने का मौका दे रही है। ऑफर के बाद 128GB मॉडल 19,999 रुपये और 256GB मॉडल 21,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस में मिल जाएगा यानी शुरुआती खरीददारों के लिए यह फोन और ज्यादा किफायती हो जाता है। Nothing Phone 3a Lite तीन कलर ऑप्शंस Black, Blue और White में लॉन्च किया गया है। फोन की बिक्री 5 दिसंबर से शुरू होगी और इसे Flipkart, Vijay Sales, Croma और देशभर के अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone 3a Lite

Nothing Phone 3a Lite में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रह सकती है। इसमें Widevine L1 सपोर्ट दिया गया है। हालांकि HDR सपोर्ट नहीं मिलता है। स्क्रीन बड़ी है और आउटडोर में ब्राइटनेस ठीक-ठाक रहती है, लेकिन इसमें सिर्फ एक mono स्पीकर दिया गया है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट का उपयोग किया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 8GB रैम और 128GB व 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं, जिन्हें माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो फोन में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें 50MP Samsung प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

3a Lite में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और मात्र 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। फोन 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। यह Nothing OS 3.5 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है और Smart Drawer, App Locker, Private Space और AI आधारित Essential Tools जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने 3 साल के ओएस अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है।

Nothing ने इस बार 3a Lite में ग्लिफ लाइट एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया है। इसमें कस्टमाइजेबल लाइट सीक्वेंस, Flip to Glyph जैसी साइलेंट नोटिफिकेशन फीचर और Camera Countdown जैसी उपयोगी सुविधाएं दी गई हैं। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है जो इसे स्प्लैश और डस्ट से बचाता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, डुअल 5G और एल्यूमिनियम इंटरनल फ्रेम दिया गया है, जिससे इसकी मजबूती और बढ़ जाती है।