
OnePlus अपने नए स्मार्टफोन्स OnePlus 15 को 13 नवंबर, 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन अगर आप अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए, क्योंकि कंपनी का मौजूदा मिड-रेंज फोन OnePlus 13R अब डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Flipkart और बैंक ऑफर्स की बदौलत इस फोन की कीमत काफी कम हो गई है यानी जो लोग फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन बजट में रहना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। आइए जानते हैं पूरी डील की डिटेल्स।
OnePlus 13R (Astral Trail, 256 GB) की लॉन्च कीमत 42,999 रुपये थी, लेकिन अब Flipkart पर यह 37,801 रुपये में लिस्टेड है यानी 5,198 रुपये की सीधी छूट। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को अतिरिक्त 750 रुपये की छूट मिलती है। इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो कीमत और कम हो सकती है।

OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है, जो इसे फ्लैगशिप परफॉर्मेंस फोन बनाता है। इसके साथ 16GB LPDDR5x तक रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज तक के वैरियंट मिलते हैं। कंपनी ने फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फोटो और वीडियो कॉलिंग दोनों के लिए शानदार क्वालिटी देता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन Astral Trail और Nebula Noir में उपलब्ध है।

OnePlus 13R अपने सेगमेंट में वैल्यू फ्लैगशिप फोन है। Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट की वजह से यह गेमिंग और हेवी यूजर्स दोनों के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। इसका फ्लैट डिजाइन कुछ लोगों को पसंद आएगा, खासकर उन गेमर्स को जो हैंड ग्रिप और कंट्रोल को महत्व देते हैं। बड़ी 6000mAh बैटरी पूरे दिन का बैकअप देती है, जबकि फास्ट चार्जिंग स्पीड थोड़ी कम होने के बावजूद यह फोन एक घंटे से भी कम में पूरी तरह चार्ज हो जाता है।
कैमरा की बात करें तो OnePlus 13R ने OnePlus 12R की तुलना में अच्छा सुधार किया है। इसका टेलीफोटो कैमरा अब ज्यादा यूजेबल है और पोर्ट्रेट्स में बेहतर डीटेल्स देता है। हालांकि इसका अल्ट्रा-वाइड और सेल्फी कैमरा औसत है, लेकिन इस प्राइस रेंज में यह फोन फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन पेश करता है।
अगर आप गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस फोन की तलाश में हैं, तो OnePlus 13R बढ़िया ऑप्शन है। इसमें Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट वाला ब्राइट डिस्प्ले है, पावरफुल चिपसेट है और कैमरा सेटअप भी अच्छी क्वालिटी का है।


