OnePlus 13R पर बड़ी छूट, अब 35,000 रुपये से कम में मिल रहा है पावरफुल फ्लैगशिप

वनप्लस 13आर (OnePlus 13R) अब Flipkart पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे यह हाई-एंड स्मार्टफोन और भी किफायती बन गया है। पहले 42,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ यह फोन अब 35,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। अगर आप लंबे समय से एक ऐसा फोन लेने की सोच रहे थे जिसमें दमदार प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ मिले, तो OnePlus 13R का यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस मॉडल को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो 40,000 रुपये की रेंज में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।

Flipkart ऑफर के तहत OnePlus 13R की वर्तमान कीमत 37,879 रुपये है। इसके साथ ही SBI या Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है। इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में 30,600 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। हालांकि यह एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की हालत पर निर्भर करेगी।

फीचर्स की बात करें, तो OnePlus 13R में 6.78 इंच का 1.5K LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इतनी ब्राइट स्क्रीन धूप में भी आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। फोन को Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर भारी गेमिंग तक सब कुछ आसानी से संभाल सकता है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे यह जल्दी चार्ज होकर लंबे समय तक चलती है।

कैमरा सेटअप भी OnePlus 13R की बड़ी खूबियों में से एक है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो विभिन्न मोड्स में बेहतरीन फोटो निकालते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। चाहे लैंडस्केप हो या डेली लाइफ मोमेंट्स, यह फोन कैमरा क्वालिटी के मामले में निराश नहीं करता है।

अगर आप गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस फोन की तलाश में हैं, तो OnePlus 13R बढ़िया ऑप्शन है। इसमें Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट वाला ब्राइट डिस्प्ले है, पावरफुल चिपसेट है और कैमरा सेटअप भी अच्छी क्वालिटी का है।